10/01/2026
🌹 मानवता की मिसाल 🌹
मेडिकल कॉलेज में डॉ. शिवहर सिंह(B+ve)ने आज जो किया, वह सच-मुच मानवता को जीवित रखने वाला कार्य है।
एक अनजान युवक धर्मेन्द्र (35 वर्ष) — जिसके पास रक्त देने वाला कोई नहीं था —
उसके पिता अपने बच्चे को देखकर बिलख रहे थे…
बेबस, टूटे हुए, लाचार…
उसी समय डॉ. शिवहर सिंह देवदूत बनकर सामने आए
और खुद रक्तदान कर उस युवक की जान बचाने का प्रयास किया। 🙏
ऐसे लोग इस दुनिया को सुंदर बनाते हैं।
ईश्वर *डॉ. शिवहर सिंह* को हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रखें
और रोगी को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें। 🙏
*ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज* कानपुर देहात
🩸 रक्तदान – जब इंसान, इंसान के काम आता है।