Prayagraj Diary

Prayagraj Diary जहाँ हर तस्वीर में बसे हैं संगम, संत और संस्कार।
🛶 Follow करो प्रयागराज को करीब से जानने के लिए।
(1)

संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के साथ...
04/02/2026

संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के साथ प्रयागराज उत्तर भारत का सबसे बड़ा रेलवे ‘सुपर हब’ बनने की ओर बढ़ गया है। इस कॉरिडोर के पूरा होते ही प्रयागराज से दिल्ली का सफर महज 3 घंटे में सिमट जाएगा, जबकि वाराणसी पहुंचने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा।

320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
रेलवे सूत्रों के मुताबिक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए मौजूदा ट्रैक से अलग विशेष पटरियां बिछाई जाएंगी। इन पर ट्रेनें 200 से 320 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलेंगी। वाराणसी–दिल्ली कॉरिडोर को सिलीगुड़ी कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे प्रयागराज से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा हो सकेगा। अत्याधुनिक सिग्नल सिस्टम के चलते कोहरे में भी ट्रेनों की लेटलतीफी पर ब्रेक लगेगा।

संगमनगरी ने इस बार आर्थिक मोर्चे पर सबको चौंका दिया है। राज्य वाणिज्य कर के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष महाकुंभ की जनवर...
04/02/2026

संगमनगरी ने इस बार आर्थिक मोर्चे पर सबको चौंका दिया है। राज्य वाणिज्य कर के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष महाकुंभ की जनवरी की तुलना में इस वर्ष माघ मेले की जनवरी में प्रयागराज जोन में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया है। यह उछाल जोन की बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों की ओर इशारा कर रही है। खास बात यह है कि देश में जहां जीएसटी कलेक्शन की बढ़त 6.2 फीसदी रही, वहीं प्रयागराज में यह ग्रोथ 8.83 फीसदी दर्ज की गई। प्रयागराज में पिछले वर्ष महाकुंभ का आयोजन था। तब जनवरी-2025 में यहां 262.72 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। वहीं, जनवरी-2026 में माघ मेला लगा, जिस दौरान यहां जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 285.91 करोड़ रुपये पहुंच गया।

जानकारों का मानना है कि माघ मेले के दौरान स्थानीय व्यापार एवं अन्य क्षेत्र में हुए भारी लेनदेन ने राजस्व बढ़ाने में मदद की। डिजिटल पेमेंट और बिलिंग के प्रति बढ़ती जागरूकता ने भी इस रिकॉर्ड कलेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संगम की रेती पर चले माघ मेले में कल्पवासियों का कल्पवास आज रविवार को पूरा हो गया। तीन जनवरी यानी पौष पूर्णिमा से कल्पवास...
02/02/2026

संगम की रेती पर चले माघ मेले में कल्पवासियों का कल्पवास आज रविवार को पूरा हो गया। तीन जनवरी यानी पौष पूर्णिमा से कल्पवासियों का कल्पवास संगम क्षेत्र में शुरू हुआ था जो आज एक फरवरी को यानी माघी पूर्णिमा के दिन पूरा हो गया। आज अंतिम स्नान करके कल्पवासी अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं। दोपहर बाद से ही यह प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कल्पवासियों के जाने के बाद काफी हद तक मेले में भीड़ काफी कम हो जाएगी।

प्रतिदिन की अपेक्षा आज मेला क्षेत्र से बाहर निकलने वालों की संख्या ज्यादा दिखी। इसमें ज्यादातर कल्पवासी ही हैं जो अपने अपने सामान समेट कर लौट रहे हैं।

मनकामेश्वर महादेव सबके मन की कामना पूरी करे 🔱🔱हर हर महादेव 🙏🙏
02/02/2026

मनकामेश्वर महादेव सबके मन की कामना पूरी करे 🔱🔱
हर हर महादेव 🙏🙏

पावन माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर धर्म, आस्था और संस्कृति की संगम स्थली तीर्थराज प्रयाग स्थित पुण्य त्रिवेणी में ...
02/02/2026

पावन माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर धर्म, आस्था और संस्कृति की संगम स्थली तीर्थराज प्रयाग स्थित पुण्य त्रिवेणी में 2.1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भारत की अखंड शाश्वत सनातन परंपरा को नमन किया।

ये कितना अजीब है कि उस व्यक्ति के भी समर्थक हैं जिसने अपने ही शिष्य कि नाबालिग बेटी का रेप किया। ये आरोप नहीं है, साबित ...
02/02/2026

ये कितना अजीब है कि उस व्यक्ति के भी समर्थक हैं जिसने अपने ही शिष्य कि नाबालिग बेटी का रेप किया।

ये आरोप नहीं है, साबित है। इस मामले में आशाराम दोषी है। आजीवन कारावास काट रहा। देश के बड़े बड़े वकील उसे बचाने के लिए खड़े हुए थे लेकिन नहीं बचा पाए।

पोस्टर लेकर खड़े इन लोगों से बात करो तो बस यही कहते हैं, वह हमारे भगवान हैं, भगवान कहाँ गलत कर सकते हैं।
#राजेशसाहु

पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दि...
01/02/2026

पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दिव्यता की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी साधकों की मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

हर हर गंगे।

अगर आप प्रयागराज आए तो इन स्थानों पर जरूर घूमे
31/01/2026

अगर आप प्रयागराज आए तो इन स्थानों पर जरूर घूमे

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीएम योगी को दिया 40 दिन का वक्त -''अगर इन दिनों में अगर वो गोमाता को राज्य में माता...
31/01/2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीएम योगी को दिया 40 दिन का वक्त -

''अगर इन दिनों में अगर वो गोमाता को राज्य में माता कहकर संबोधित नहीं कर पाते हैं, राज्य माता का दर्जा नहीं देते हैं, गोमांस निर्यात पर अंकुश नहीं लगा पाते हैं तो उन्हें अ-हिन्दू घोषित करेंगे। घोषित करेंगे कि यही कालनेमि है, यही छद्म हिन्दू है, यही नकली हिन्दू है, इससे सावधान रहो। गोरक्ष पीठ का पीठाधीश्वर जब सत्ता में हो, उस वक्त में सबसे ज्यादा गोमांस उत्तर प्रदेश से कैसे सप्लाई हो सकता है''

सतुआ बाबा सेवा शिविर में प्रदीप मिश्रा जी का कथा सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं 🕉️
31/01/2026

सतुआ बाबा सेवा शिविर में प्रदीप मिश्रा जी का कथा सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं 🕉️




प्रयागराज जिले में माघी पूर्णिमा स्नान पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। 1 फरवरी नया य...
30/01/2026

प्रयागराज जिले में माघी पूर्णिमा स्नान पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। 1 फरवरी नया यमुना पुल बंद रहेगा, डायवर्जन का पालन करने की गई अपील।

संगम के किनाटे आखिरक्यों लेटे हैं हनुमान, जानिएक्या है इस मंदिर का रहस्य?
30/01/2026

संगम के किनाटे आखिर
क्यों लेटे हैं हनुमान, जानिए
क्या है इस मंदिर का रहस्य?

Address

Allahabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prayagraj Diary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram