20/11/2023
बस, यही सब चीज बुरी लगती है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी जीत के बाद जिस तरह का घमंड दिखाते हैं, उससे हर भारतीय क्रिकेट फैन के तन-बदन में आग लग जाती है। उम्मीद थी कि 2003 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला 2023 में पूरा हो जाएगा। पर एक और बार हमारा दिल टूट गया। इस बीच मिचेल मार्श जिस तरह वर्ल्ड कप पर पैर रखकर बैठे हुए हैं, यह देखकर बहुत बुरा लग रहा है। यह तस्वीर संदेश दे रही है कि वर्ल्ड कप हमारे पैर के नीचे है। ऊपरवाला किसी का घमंड बर्दाश्त नहीं करता। T-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सब हिसाब होगा !