26/01/2026
देश भर में धूम धाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह, डॉ अनीस बेग ने की कई जगह जाकर धवजारोहण कार्यकमों में शिरकत की
बरेली में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की लहर के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर भर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें समाजसेवी, चिकित्सक और समाजवादी नेता डॉ. अनीस बेग की सक्रिय भागीदारी ने खासा ध्यान आकर्षित किया।
मैक्सालाइफ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अनीस बेग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में तिरंगे को फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डॉ. फहमी खान सहित हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना व्यक्त की गई। डॉ. बेग ने इस अवसर पर कहा कि संविधान हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो समानता, न्याय और भाईचारे की नींव पर टिका है।
इसके बाद डॉ. अनीस बेग ने शहर के प्रमुख स्थानों पर एक के बाद एक ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने आईएमए हॉल में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत की और वहां मौजूद लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।साथ ही डॉ.अनीस बेग ने आईएमए परिसर में समाजवादी पार्टी की साईकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश,इस मौके पर IMA Bareilly के President डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ,डॉ. शालिनी महेश्वरी ,डॉ. अंशुल अग्रवाल ,आई एम के पूर्व प्रेसीडेंट डॉ.आई एस तोमर , आई एम ए यूपी के प्रेसीडेंट डॉ. रविश अग्रवाल ,विधायक डॉ रघुवेंद्र शर्मा ,डॉ. विनोद पागरानी,डॉ. राजीव , डॉ. अय्यूब अंसारी, डॉ गयास उर रहमान समेत काफी तादाद में IMA से जुड़े डॉक्टर मौजूद रहे
इसके बाद डॉक्टर अनीस बेग ने ISWA यानी इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के हेड आफिस पहुंचकर ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शिरकत की इस मौके पर ISWA प्रेसिडेंट डॉ अयूब अंसारी , ISWA के इलेक्टेड प्रेसिडेंट डॉ. गयास उर रहमान, डॉ शकील अहमद ,डॉ. फिरासत हुसैन , डॉ मोहम्मद अरशद, डॉ मुजीब उर रहमान, डॉ आई आर खान समेत काफी तादात में डॉक्टर मौजूद रहे, सभी ने गणतंत्र दिवस और उसकी अहमियत को लेकर अपने-अपने विचार रखे 🤝🤝
गणतंत्र दिवस की सभी बरेलीवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳 जय हिंद! .ansari.378 .mantasha_ayub