16/01/2026
वर्ष 2001 का वह ऐतिहासिक और भावनाओं से भरा दिन आज भी स्मृतियों में उतना ही जीवंत है।गोलूवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वह स्थान जहाँ मैंने पूरे 12 वर्षों तक निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं, उसी धरती से मुझे विश्व स्वास्थ्य संगठन में चयनित होकर विदाई मिली। यह केवल एक पद परिवर्तन नहीं था, बल्कि सेवा, संघर्ष और समर्पण की एक यात्रा का नया अध्याय था।
गोलूवाला सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि वह पाठशाला थी जहाँ मैंने मेहनत का अर्थ, अपनों के प्रेम और आशीर्वाद की शक्ति, संघर्ष में धैर्य और निरंतर मानवता के साथ खड़े रहने का साहस सीखा। हर मरीज की आँखों में भरोसा, हर मुस्कान में दुआ और हर कठिन क्षण में जनता का साथ यही मेरी सबसे बड़ी पूँजी रही।
मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे ऐसी देवतुल्य परिवार का सान्निध्य मिला, जिन्होंने हर कदम पर मुझे प्रेरणा दी, मेरा हौसला बढ़ाया और यह विश्वास जगाया कि सच्ची सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। यह फ़ाइल फ़ोटो केवल एक विदाई का क्षण नहीं, बल्कि उस विश्वास, उस अपनत्व और उस मानवीय रिश्ते की कहानी है, जिसने मुझे यहाँ से दुनिया के मंच तक पहुँचाया …… 🖋️
IAS Dr. SP Singh