03/01/2026
सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और नारी शिक्षा की अग्रदूत थीं।
जन्म: 3 जनवरी 1831, नायगांव, महाराष्ट्र
मृत्यु: 10 मार्च 1897
पति: महात्मा ज्योतिराव फुले
प्रमुख योगदान
1848 में पुणे में लड़कियों का पहला स्कूल शुरू किया।
महिलाओं और दलितों की शिक्षा के लिए जीवन समर्पित किया।
बाल-विवाह, सती प्रथा, छुआछूत और जाति-भेद का विरोध किया।
विधवाओं के लिए आश्रय गृह और शिक्षा की व्यवस्था की।
सामाजिक कुरीतियों पर आधारित कविताएँ और लेखन किया।
प्रमुख कृतियाँ
काव्यफुले
बावन काशी सुबोध रत्नाकर
विशेष बात
सावित्रीबाई फुले जब स्कूल पढ़ाने जाती थीं, तब समाज के विरोध के कारण उन पर कीचड़ और पत्थर फेंके जाते थे, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और शिक्षा का दीप जलाए रखा।