Dr.Kapur Sokriya

  • Home
  • Dr.Kapur Sokriya

Dr.Kapur Sokriya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr.Kapur Sokriya, Medical and health, .

मैरे घनिष्ठ सम्मानीय, डॉ रविन्द्र नारोलिया जी आपको वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद से उप- निदेशक पद पर पदोन्नति होने पर हार्द...
13/02/2026

मैरे घनिष्ठ सम्मानीय, डॉ रविन्द्र नारोलिया जी आपको वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद से उप- निदेशक पद पर पदोन्नति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 💐💐

पुस्तकों से बड़ा कोई मित्र नहीं है।
04/02/2026

पुस्तकों से बड़ा कोई मित्र नहीं है।

जिनके उजाले,आपकी अंधी आस्था से जलते हैं...वे आपके सोचने से डरते हैं।क्योंकि तर्क सवाल खड़े करता है…और सवाल, सबसे पहले सु...
04/02/2026

जिनके उजाले,
आपकी अंधी आस्था से जलते हैं...
वे आपके सोचने से डरते हैं।

क्योंकि तर्क सवाल खड़े करता है…
और सवाल, सबसे पहले सुविधाओं को हिलाते हैं।

जो लोग आपको
“जैसा चल रहा है वैसा चलने दो” सिखाते हैं,
असल में वो चाहते हैं कि
आप सोचें नहीं,
बस मानते रहें।
वे आपको भावुक बनाए रखेंगे,
डराएंगे, शर्मिंदा करेंगे,
परंपरा, रिश्ते, संस्कार और मर्यादा की दुहाई देंगे
ताकि आप कभी यह न पूछ सकें कि
“क्यों?”

क्योंकि जिस दिन आपने
क्यों पूछना शुरू कर दिया,
उस दिन किसी का
राज, रुतबा, अधिकार
आप पर नहीं चलेगा।

तर्कशील इंसान
न आसानी से बहकता है,
न डर से चुप रहता है,
और न ही किसी के कह देने भर से
अपने विवेक का गला घोंटता है।

इसलिए याद रखिए
आपकी चुप्पी किसी की ढाल हो सकती है,
और आपकी समझ
किसी की सबसे बड़ी परेशानी।

असल में समस्या ये नहीं है
कि आप तर्कशील हो गए
समस्या ये है कि
अब आप उपयोग के लिए आसान नहीं रहे।

"हंसना आता हैं मुझे मुझसे गम की बात नहीं होती ,मेरी बातों में मजाक होता है ,पर मेरी हर बात मजाक नहीं होती...!!"🥺❤️
04/02/2026

"हंसना आता हैं मुझे
मुझसे गम की बात नहीं होती ,
मेरी बातों में मजाक होता है ,
पर मेरी हर बात मजाक नहीं होती...!!"🥺❤️

04/02/2026

"घाव गहरा था
बहुत पर दिखता न था ,
दिल भी बहुत दुखता था
पर कोई समझता न था ,
बाद में सब कहते तो हैं कि
मुझसे कह सकता था ,
पर जब-जब कहना चाहा कोई सुनता न था...!!"🥺❤️

सन् 1950 में 24 जनवरी को यानी संविधान लागू होने गणतंत्र दिवस से 2 दिन पहले द हिंदुस्तान टाइम्स में यह कार्टून छपा था यह ...
29/01/2026

सन् 1950 में 24 जनवरी को यानी संविधान लागू होने गणतंत्र दिवस से 2 दिन पहले द हिंदुस्तान टाइम्स में यह कार्टून छपा था यह उस ज़माने के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अनवर अहमद ने बनाया था इस ऐतिहासिक कार्टून में अपने राष्ट्र को माँ के रूपमें दिखाया गया है जिसने एक शिशु को जन्म दिया जिसे द रिपब्लिक ऑफ इंडिया कहां गया संविधान निर्माता उस नवजात शिशु को अपने हाथों में लिए हुए प्रसन्न हों उसे कोमल स्पर्श दे रहे है उस कार्टून में संविधान सभा को नर्स के रूपमें दिखाया अन्य महानुभावों में जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद और वल्लभभाई पटेल खड़े ये सभी नवजात शिशु को बड़ी चिंता से देख रहे है पहले रिपब्लिक डे के अवसर पर इस कार्टून को बहुत पसंद किया गया था बुद्ध काल की विरासत के रूपमें देश को गणतंत्र के मार्ग पर प्रशस्त करने में बाबासाहेब आंबेडकर जी की भूमिका की हर ओर से सराहना की गई थी...!

*- ग्लोबल आंबेडकर*

जिस बच्चे को कभी स्कूल में पानी छूने का अधिकार तक नहीं मिला, आज उसी नाम से दुनिया की सबसे बड़ी महानगरों में से एक की सड़...
29/01/2026

जिस बच्चे को कभी स्कूल में पानी छूने का अधिकार तक नहीं मिला, आज उसी नाम से दुनिया की सबसे बड़ी महानगरों में से एक की सड़क पहचानी जाएगी। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के वुडलसाइड, क्वींस में 61st स्ट्रीट और ब्रॉडवे का चौराहा अब “डॉ. बी. आर. आंबेडकर वे” के नाम से जाना जाएगा—यह केवल एक नामकरण नहीं, बल्कि सदियों की पीड़ा पर न्याय की मुहर है।
दलित परिवार में जन्मे डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर ने अपमान, बहिष्कार और जातिगत अन्याय को किताबों में नहीं, अपने जीवन में जिया। स्कूल में अलग बैठाया जाना, पानी तक न छू पाने की विवशता—ये सब उनके संघर्ष की शुरुआत थी , अंत नहीं। उन्होंने अपने जख़्मों को कलम बनाया और उस कलम से इतिहास लिख दिया।
अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता, महान समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के पहले क़ानून मंत्री के रूप में बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और मानवीय गरिमा को समर्पित कर दिया। संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने ऐसा संविधान दिया, जो केवल क़ानूनों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि वंचितों की ढाल और लोकतंत्र की आत्मा है।
आज बाबासाहेब की सोच सरहदों से आगे निकल चुकी है। न्यूयॉर्क की सड़क पर उनका नाम होना इस बात का प्रमाण है कि जो विचार न्याय पर खड़े होते हैं, वे किसी एक देश के नहीं रहते—वे पूरी मानवता के हो जाते हैं।
बाबासाहेब आंबेडकर सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं।
एक ऐसा विचार, जो कहता है—इंसान की पहचान उसकी जाति से नहीं, उसके अधिकारों से होनी चाहिए।
भारत को गर्व है बाबासाहेब पर।
और दुनिया आज भी उनके सपनों के समाज की ओर देख रही है।

26/01/2026

Address


303901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Kapur Sokriya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram