15/08/2023
आज स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर आदि वैलनेस केयर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और अपने स्वतन्त्रता सेनानियों एवम् शहीदों के त्याग एवम् बलिदान को याद किया। इस शुभ अवसर पर अंजली जी (प्राकृतिक चिकित्सक एवम् योग प्रशिक्षिका) ने हम सभी आदि योग परिवार सदस्यों को स्वस्थ भारत, आत्मनिर्भर भारत के अभियान में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलायी और योग एवम् प्राकृतिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 🧘♂️करो योग, रहो निरोग 🧘♀️
प्रबल कुमार
अंजली जी
(निदेशक)
आदि वैलनेस केयर, योग एवम् प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, नई दिल्ली 88