ASMC Firozabadofficial

ASMC Firozabadofficial Welcome to Autonomous State Medical College, Firozabad || स्वशासी राज्य च?

77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2026) का आयोजन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोज़ाबाद में प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) ...
27/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2026) का आयोजन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोज़ाबाद में प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में अत्यंत हर्षाेल्लास और देशभक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। डा0 विपुल अग्रवाल, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस का परिचय एवं डा0 मुकेश शर्मा, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस का महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जैसे कि कविता पाठ, गीत और देश भक्ति नृत्य इत्यादि। उक्त कार्यक्रम का संचालन डा0 नितिन तिवारी, सह-आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग एवं डा0 भूमिका भट्ट, सहायक-आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटी गई। इस कार्यक्रम में समस्त फैकल्टी, संकाय सदस्यों, रेजीडेनटस, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और एमबीबीएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

24/01/2026

24/01/2026

दिनांक 22.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिर...
23/01/2026

दिनांक 22.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में एम0बी0बी0एस0 बैच 2024 द्वारा अपने नए जूनियर साथियों (एम0बी0बी0एस0 बैच 2025) के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर्स और जूनियर्स के बीच एक बेहतरीन तालमेल के साथ हुई, जहाँ संगीत, नृत्य और कई मनोरंजक गतिविधियों ने समां बाँध दिया। मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के इस लंबे सफर की शुरुआत में इस पार्टी ने सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। जूनियर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, तो वहीं सीनियर्स ने बड़े भाई-बहनों की तरह उनका मार्गदर्शन करते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन इतनी कुशलता से किया गया था कि सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया और यह शाम आपसी दोस्ती और नए रिश्तों की एक खूबसूरत शुरुआत बन गई। कार्यक्रम बेहद यादगार और उत्साहजनक रहा।

दिनांक 23.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिर...
23/01/2026

दिनांक 23.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में बसंत पंचमी का भव्य आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में बड़े ही हर्षाेल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें कॉलेज के सभी फैकल्टी, संकाय सदस्यों, रेजीडेन्टस, समस्त छात्र-छात्राओं और गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता गर्ग, विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग, नोडल कल्चरल कमेटी द्वारा किया गया। ज्ञान और विद्या की देवी की पूजा के साथ-साथ कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंत में सभी को प्रसाद (मीठे चावल) वितरित किये गये।

                        दिनांक 22.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ.(प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चि...
23/01/2026

दिनांक 22.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ.(प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के अन्तर्गत स्वीकृत डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आधुनिक सेन्ट्रल लैब के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 श्री मनीष असीजा जी, सदर विधायक, फिरोजाबाद रहे। इस लैब में सभी जांचे एक ही स्थान पर उपलब्ध होगीं, आधुनिक मशीनों एवं तकनीक की उपलब्धता से बीमारीयों का पता जल्दी चल सकेगा एवं इससे जांच की रिर्पोट अधिक सटीक और विश्वसनीय मिलेगी। उक्त लैब का संचालन डा. नौशाद हुसैन, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग, डा. नीता गर्ग, विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग, डा. हरिओम शरण, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, सीनियर रेजीडेन्ट, जूनियर रेजीडेन्ट एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

17/01/2026

17/01/2026

                  दिनांक- 14.01.2026 को मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्राधानाचार्य डॉ. (प्रो0) योगेश कुमार गोयल क...
16/01/2026

दिनांक- 14.01.2026 को मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्राधानाचार्य डॉ. (प्रो0) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के महाविद्यालय परिसर में कल्चरल कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता गर्ग, विभागध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग, नोडल कल्चरल कमेटी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजा से किया गया।प्रधानाचार्य द्वारा संकाय सदस्यों एवं एम0बी0बी0एस0 छात्र-छात्राओं कोसम्बोधन में मकर संक्रान्ति पर्व के महत्व के बारे में बताया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, कविता एवं मकर संक्रान्ति पर्व से सम्बन्धित विचार साझा किये गये। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मिष्ठान (गजक,रेबड़ी एवं तिल के लड्डू) खचड़ी का वितरण किया गया और संकाय सदस्य, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारीगण द्वारापतंगवाजी की गयी। कार्यक्रम में सभी द्वारा बड़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

13/01/2026

Address

Daulatpur, Jalesar Road
Firozabad
283203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ASMC Firozabadofficial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to ASMC Firozabadofficial:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram