17/12/2023
बुद्धु का क्या मतलब होता है???
जब से होश संभाला है इस शब्द का साथ निभा रहा हूँ। वैसे तो बुद्धु का शाब्दिक तात्पर्य सिर्फ मूर्ख के रूप में परिभाषित कर देने से पूरा हो जाता है लेकिन नहीं, जहाँ तक मेरी समझ है "बुद्धु" शब्द वस्तुतः "बुद्ध" बनने का प्रवेशद्वार भी होता है।
जी हाँ,आपको "बुद्ध" बनने का अवसर तभी हाथ लगेगा जब आप "बुद्धु" हैं। तर्क को विस्तार दें, क्या कभी ऐसा तथ्य आपके सम्मुख आया है जब किसी "बुद्ध" को ही "बुद्ध" बनने का अवसर हाथ लगा हो।
यह सवाल सामने आते ही न जाने क्यों जीवन चक्र का फ्लैशबैक स्वतः सक्रिय हो उठा है। बहरहाल, बुद्धु शब्द को परिभाषित करते समय सिर्फ यह न मान बैठें कि बुद्धु और मूर्ख में कोई विभेद नहीं है। शाब्दिक अर्थ के आलोक में आप ऐसा ही कुछ निष्कर्ष निकाल सकते हैं, निकाल भी लें। बुद्धु शब्द को मूर्ख या अक्ल की कमी के रूप में परिभाषित करके हम इसके मौलिक मिठास की अनुभूति से सर्वदा वंचित रह जाते हैं जबकि "बुद्धु" शब्द तो मूलतः अक्ल देने वाली व बुद्ध बनने की एक प्रक्रिया के पर्याप्त पर्याय से अधिक कुछ भी नहीं है।
तर्क को विराम दें,बेहतर है बुद्धू ही बने रहें ज्ञानी के न जाने कितने कारनामे देखे हैं जिससे अज्ञानी को ही शर्म आती है। परिवार, समुदाय, समाज आज इसी कुरूप ज्ञान पाकर बिछड़ता जा रहा है,शायद गलत हुन या सही मुझे अनुभव तो ऐसा ही हो रहा है। खुद से जूझ रहा हूँ सोचता हूं ये क्या होरहा है।