Punjabi Matrimonials & Events

Punjabi Matrimonials & Events Send Resume with your 4 Best Images for Marriage, to us at Inbox and We will Publish on our Page. Email :- TheGlobalMatrimonials@gmail.com

26/01/2026

Punjabi Matrimonials & Events

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले मे कक्षा 8 की एक 14-15 साल की नाबालिग छात्रा ने पिछले एक साल से अपने 22 साल के पड़ोसी प्रेम...
21/01/2026

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले मे कक्षा 8 की एक 14-15 साल की नाबालिग छात्रा ने पिछले एक साल से अपने 22 साल के पड़ोसी प्रेमी से मिलने के लिए घर में सबसे बड़ा खतरनाक खेल खेला—अपने माता-पिता और दादी को रोज रात के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर देती थी, ताकि वो चुपके से घर से निकलकर अपने 22 साल के प्रेमी से मिल सके!

प्रेमी (पड़ोस का ही लड़का) उसे नींद की टैबलेट्स का पूरा पत्ता लाकर देता था लड़की रात को किचन में जाती, 4-5 गोलियां पीसकर दाल-सब्जी में अच्छे से मिला देती थी!

मां, पिता और दादी—खाना खाकर गहरी नींद में चले जाते। फिर वो शॉल ओढ़कर चुपके से निकलती, प्रेमी के घर पहुंचती, घंटों साथ बिताती और सुबह होने से पहले वापस लौट आती।

दवा को वो शीशी में छिपाकर रखती थी, ताकि किसी को शक न हो। प्रेमी हर महीने नया स्टॉक लाता रहता था!

पिता मुंबई में पेंटर का काम करते हैं और हाल ही में (लगभग एक महीने पहले) घर लौटे थे। उन्हें अजीब लगा—रात का खाना खाते ही पूरा परिवार असामान्य सुस्ती में चला जाता, नींद इतनी गहरी कि सुबह तक कोई हिलता-डुलता नहीं
उन्होंने परिवार को बताया और फिर एक रात मास्टर स्ट्रोक मारा:

खाना में दवा मिलने दी, लेकिन खुद और पत्नी ने एक कौर भी नहीं खाया। दोनों सोने का नाटक करते रहे। रात 11:30 बजे लड़की घर से निकली, माता-पिता ने चुपके से पीछा किया। 200 मीटर दूर प्रेमी के घर में जाकर उन्हें रंगेहाथ (intimate position में) पकड़ लिया!

प्रेमी ने विरोध किया, पिता को धमकाया और अभद्र व्यवहार किया, लेकिन पिता ने उसे नहीं छोड़ा पिता ने तुरंत गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (नाबालिग के साथ संबंध के कारण) सहित मुकदमा दर्ज किया।

प्रेमी युवक अभी फरार है—उसका लोकेशन गुजरात में ट्रेस हुआ है, पुलिस छापेमारी कर रही है। लड़की को परिवार ने समझाया, लेकिन मामला गंभीर है—नींद की गोलियां बिना पर्चे मिलना भी जांच का हिस्सा है

यह सीन फिल्मी लगता है—सोने का नाटक, चुपके पीछा, और रंगे हाथ पकड़ना! परिवार की जान जोखिम में डालकर ऐसा करना कितना खतरनाक था... समाज में ऐसे मामलों पर नजर रखना बहुत जरूरी हो गया है।

#ग्लोबलबेडिंग्स

🤣 झन्नाटेदार खबर अब्दुल के रिश्तेदार घराने से भक्त बाप भाई पूरे दिन तथाकथित हिन्दू राष्ट्र बनाने कि बात करते हैं और मुस्...
10/01/2026

🤣 झन्नाटेदार खबर अब्दुल के रिश्तेदार घराने से भक्त बाप भाई पूरे दिन तथाकथित हिन्दू राष्ट्र बनाने कि बात करते हैं और मुस्लिम मुक्त देश बनाने कि बात करते है लेकिन बेटी अब्दुल रईस खांन को दिल दे बैठी है…।

जी हाँ ये आरएसएस के प्रमुख सदस्यों मे से एक मोहनभागवत के भाई करन भागवत की बेटी है जो अब्दुल से शादी करने कि जिद कर बेटी है ।

रवीना शर्मा Russia से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी तो वही पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे केरल के रईस खांन से इनका अटूट रिश्ता बन गया है ।

दोनों Russia मे एक हॉस्टल के अंदर एक रुम में पिछले तीन साल से रह रहें है ओर अनगिनत बार एक दूसरे के साथ “ब्लेक कॉफी” भी पी चुके हैं ।

रवीना शर्मा ने जब शादी करने के लिए अपने पिताजी करन भागवत से बात की तो इनके पापा मुस्लिम नाम सुनकर दंग रह गए और अपने बड़े भाई मोहन भागवत को सारी सच्चाई से रूबरू कराया….।

मोहन भागवत ने काफी जद्दोजहद के बाद अब इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है । क्योंकि आरएसएस,बजरंग दल ओर बीजेपी के नेताओं के आधे से ज़्यादा दामाद तो मुस्लिम घरों से ही तो हैं ।

अब्दुल रईस खांन को बहुत बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏 💐 🌹

तीर तो बिल्कुल निशाने पर लगा है………,
तथाकथित हिंदू मुस्लिम तो एक बहाना है असल में क्षत्रिय राजपूत मूलनिवासी बहुजन समाज ही निशाना है 💯 🙏
जितनी जल्दी समझ जाएंगे फायदे में रहोगे 💯🙏

डिस्क्लेमर :-/ यह न्यूज़ सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से फैल रही है जो कि भ्रामक है और हम इसकी पुष्टि नही करते ।

Punjabi Matrimonials & Events

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपनी डॉक्टर (MBBS/MD) बेटी के लिए दूल्हा न मिल पाने की शि...
10/01/2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपनी डॉक्टर (MBBS/MD) बेटी के लिए दूल्हा न मिल पाने की शिकायत कर रही हैं। मां का कहना है कि उनकी बेटी 30-32 साल की है और पूरी तरह फिट है, लेकिन जब वे उसके लिए अपनी बिरादरी में लड़के देखती हैं, तो 32-34 साल के लड़के 'अंकल' जैसे नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि इस उम्र के ज्यादातर लड़के या तो गंजे हो गए हैं या काफी मोटे हैं।

इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है और लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोगों ने मां को ट्रोल करते हुए सवाल उठाया कि अगर 34 का लड़का 'अंकल' है, तो 34 की लड़की 'आंटी' क्यों नहीं? यूजर्स का कहना है कि आजकल डॉक्टर बनने और करियर बनाने में 30-32 साल लग जाते हैं, और काम के तनाव के कारण लुक्स पर असर पड़ना स्वाभाविक है। कुछ यूजर्स ने इसे मां की अवास्तविक उम्मीदें (unrealistic expectations) करार दिया है।

Punjabi Matrimonials & Events

60 साल की गीता और 40 साल के निखिल की अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। गीता की पहली शादी 28 साल बाद तलाक पर खत्म ...
31/12/2025

60 साल की गीता और 40 साल के निखिल की अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। गीता की पहली शादी 28 साल बाद तलाक पर खत्म हुई थी, जिसके बाद उनकी मुलाकात निखिल से एक 'डॉग वैक्सीनेशन ड्राइव' के दौरान हुई। जानवरों के प्रति साझा लगाव ने दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की नींव रखी।

समाज के तानों और 20 साल के उम्र के फासले के बावजूद निखिल ने गीता का साथ देने का फैसला किया। अंततः परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2020 को विवाह कर लिया। यह कहानी साबित करती है कि प्यार के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती।

कमेंट में वर वधू को आशीर्वाद दें । 🙏

Punjabi Matrimonials & Events

सोचिए, दिनभर मेहनत करने के बाद भी जब कमाई इतनी कम हो, तो दिल पर क्या गुजरती होगी?Blinkit के एक डिलीवरी बॉय ने जब अपनी रो...
29/12/2025

सोचिए, दिनभर मेहनत करने के बाद भी जब कमाई इतनी कम हो, तो दिल पर क्या गुजरती होगी?
Blinkit के एक डिलीवरी बॉय ने जब अपनी रोज़मर्रा की सच्चाई साझा की, तो यह सिर्फ एक शिकायत नहीं थी, बल्कि सिस्टम की एक कड़वी हकीकत थी।
इस बात ने जब राघव चड्ढा का ध्यान खींचा, तो उन्होंने उस डिलीवरी बॉय को घर बुलाकर लंच कराया और सम्मान के साथ उसकी बात सुनी।
यह कहानी हमें याद दिलाती है कि बदलाव बड़े भाषणों से नहीं,
बल्कि छोटी-छोटी इंसानी पहल से शुरू होता है।
आज जरूरत है ऐसे ही संवेदनशील दिलों की।

Punjabi Matrimonials & Events

05/12/2025

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने शादी के नाम पर ग्रेटर नोएडा के एक 51 वर्षीय व्यक्ति को झांसे में फंसा लिया। इसके बाद शादी करने का लालच देकर पार्क में मिलने बुलाया, जहां उनसे पांच लाख रुपये छीन लिए।

क्षेत्र के भनौता खेड़ा निवासी विकल सिंह की उम्र करीब 51 वर्ष है। अभी तक वह अविवाहित हैं। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक उनकी शादी नहीं हुई थी। कुछ माह पहले उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उनसे दो लड़कियों ने बात की। एक ने अपना नाम विनिक्षा और दूसरी ने खुशी बताया। दोनों युवतियों ने खुद को अविवाहित बताते हुए विकल सिंह से शादी करने की मंशा जताई। विकल ने भी खुद अविवाहित होने की बात कही। युवतियों ने कहा कि उनमें से जिसे पसंद करेंगे, वह शादी कर लेगी।

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद दोनों युवतियां उनसे लुभावनी बातें करने लगीं। इस बीच उनके बताए नंबरों पर ऑनलाइन माध्यम से करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियो ने शादी के बाद साथ में गोवा घूमने जाने की बात कही। इसके लिए पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर कासना के निहाल देव पार्क मिलने बुलाया।

वहीं, झांसे में आकर विकल 29 नवंबर को देर शाम करीब सात से आठ बजे के बीच रुपये लेकर पार्क पहुंचे। वह दोनों युवतियों से बातें कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे दो अज्ञात युवकों व युवतियों ने मारपीट कर पांच लाख रुपये छीन लिए। घटना का किसी से जिक्र करने पर पूर्व में मोबाइल फोन पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले।

जालसाजों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए विकल सिंह बदनामी के डर से कई दिन घटना को दबाए रहे। 29 नवंबर को भतीजों व परिजनों ने जब उनसे पांच लाख रुपये का हिसाब लिया तो उन्होंने घटना बताई। पीड़ित ने सूरजपुर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

#ग्रोक्लीक्स

इंग्लैंड : 79 वर्षीय करोड़पति बुजुर्ग को चाहिए पत्नी, सालाना मिलेगी 60 लाख रुपए सैलरी◆ करोड़पति बुजुर्ग ने निकाला विज्ञा...
05/12/2025

इंग्लैंड : 79 वर्षीय करोड़पति बुजुर्ग को चाहिए पत्नी, सालाना मिलेगी 60 लाख रुपए सैलरी

◆ करोड़पति बुजुर्ग ने निकाला विज्ञापन

◆ बुजुर्ग करोड़पति को उम्र में 30-40 साल छोटी पत्नी चाहिए

◆ करोड़पति की शर्त है कि महिला उसे एक बेटा पैदा करके दे जो उसकी संपत्ति का उत्तराधिकारी बने

| England | Sir Benjamin Slade
#ग्रोकलीक्स

तारा… एक छोटी स्ट्रीट डॉग, जो जन्म से ही अंधी थी।दुनिया उसके लिए बस आवाज़ों और डर का एक धुंधला सा रास्ता थी। रोज़ की लड़...
04/12/2025

तारा… एक छोटी स्ट्रीट डॉग, जो जन्म से ही अंधी थी।
दुनिया उसके लिए बस आवाज़ों और डर का एक धुंधला सा रास्ता थी। रोज़ की लड़ाई, रोज़ का संघर्ष… और कोई उम्मीद नहीं।
लेकिन एक दिन उसकी मुलाकात हुई मनवी से — एक ऐसी लड़की जिसने तारा की आँखों में अंधेरा देखा, पर उसके भविष्य में रोशनी तलाश ली।
डॉक्टरों ने कहा — ऑपरेशन का खर्च करीब ₹1 लाख।
मुमकिन नहीं लगता था। लेकिन मनवी नहीं रुकी।
उसने तारा की कहानी लोगों तक पहुंचाई… और अचानक हर तरफ से मदद आने लगी।
छोटे-छोटे दान, दुआएं, और ढेर सारा प्यार — सब मिलकर चमत्कार बन गए।
फिर वो दिन आया…
जिस दिन तारा ने पहली बार दुनिया देखी।
सूरज की रोशनी, पेड़ों की हरियाली, और मनवी का मुस्कुराता चेहरा — सब उसके लिए नया था, लेकिन खूबसूरत था।

आज तारा भागती है, खेलती है, हर चीज़ को देखकर सीखती है।
वो जो पूरी ज़िंदगी अंधेरे में थी… आज रोशनी में जी रही है।
किस्मत नहीं बदली — लोगों ने बदली।

तारा की कहानी याद दिलाती है:
जब एक दिल दया दिखाता है, तो हज़ार दिल साथ जुड़ जाते हैं… और वहीं से miracles शुरू होते हैं। ❤️🐾

---
LIKE & FOLLOW US AT

Punjabi Matrimonials & Events



दूकानदार ने डिब्बे से जूता निकाला, बढ़िया सा कपड़ा मारा और मुझे दिखाते हुए बोला - लो भाई साहब, यह जूता आपको सिर्फ सात सौ म...
04/12/2025

दूकानदार ने डिब्बे से जूता निकाला, बढ़िया सा कपड़ा मारा और मुझे दिखाते हुए बोला - लो भाई साहब, यह जूता आपको सिर्फ सात सौ में पड़ेगा।

मैंने अपने पांवों में पहना जूता निकाला और लहराते हुए कहा- यह तुम्हे सिर्फ पचास में पड़ेगा।

दूकानदार बोला -- हम पुराने जूते नहीं खरीदते।

मैंने कहा -- बेच कौन रहा है। मैं तो सिर्फ पचास रु में तुम्हें यह जूता मारूंगा। और सुनो , पचास रु भी मैं ही दूंगा।

दूकानदार गुस्से से लाल हो गया और चिल्लाया -- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे जूता मारने की।

मैंने भी चिल्लाते हुए कहा -- पैंट से बाहर ना निकल । मैं जूता मारकर पैसे तो दे रहा हूँ। तुम तो जूता भी मार रहे थे और पैसे भी मुझसे ही ले रहे थे।

दूकानदार और भी कन्फ्यूज़ हो गया। हाथ जोड़ कर बोला-- भाई साहब मैंने तो जूता मारने की बात कही ही नहीं।

मैंने पूछा -- तुमने जूता दिखा कर क्या बोला था ? सात सौ में पड़ेगा। जूते पड़ने का मतलब समझते हो ?

अब उसकी जान में जान आई। शरमाते हुए बोला -- सॉरी भाई साहब , हम तो सभी को ऐसे ही बोलते हैं। आपकी तरह आज तक तो कोई नाराज़ नहीं हुआ। आप शायद हिन्दी के मास्टर हैं ?

मैंने खुश हो कर कहा -- शाबाश ! सही पहचाना। कैसे पता चला ?

दूकानदार कुछ बोलता इससे पहले ही मेरी पत्नी बोल पड़ी -- तुम जिस तरह बाल की खाल निकालते हो, हर कोई पहचान लेगा। भूल गए कल ही तो ब्यूटी-पार्लर पर पिटते-पिटते बचे हो।

यह सुनकर दूकानदार को मजा आने लगा। बोला -- क्या हुआ था बहनजी ? बताओ न, भगवान की कसम, सौ रु छोड़ दूंगा।

पत्नी को लालच आ गया। बोली -- भैया,उसके पार्लर के बाहर बोर्ड लगा था उसमें हिन्दी की तीन गलतियां थी। उससे भिड़ गए कि हिंदुस्तान में रह कर गलत हिन्दी बोलने -लिखने वाले देश के दुश्मन हो। उसने इनका कॉलर पकड़ लिया था। वो तो भैया, मैंने छुड़वाया, नहीं तो इनके गाल पर एक पार्टी का चुनाव-चिह्न छप जाता।

दूकानदार अपना मोटा पेट हिला हिला कर बहुत देर हंसा और फिर कहने लगा-- बहन जी , सौ रु और कम कर दूंगा अगर इसी तरह की मजेदार बात और सुनाओ तो।

पत्नी को फिर लालच आ गया , बोली -- परसों मैंने पड़ोसी दूकानदार से पूछा -- भैया, अण्डे कैसे दिए।
इस नालायक आदमी ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया और बोला - अण्डों का भाव पूछो, तरीका मत पूछो। वैसे भी ये अण्डे मुर्गी ने दिए हैं, इस दूकानदार ने नहीं।

अबकी बार दूकानदार हो हो करके इतना हंसा कि उसकी आँखों में आंसू आ गए। बोला -- बस बहनजी, और मत सुनाना। इनके किस्से तो इतने होंगे कि सौ सौ रु कम होते जाएंगे और मुझे यह जूते फ्री देने पड़ेंगे।

मैंने कहा -- फ्री तो अब भी देने पड़ेंगे।

दूकानदार के माथे पर बल पड़ गए। बोला -- फ्री किस ख़ुशी में ?

मैंने मुस्कुरा कर कहा -- तुम दोनों ने एक दूसरे को इतनी बार भैया - बहनजी बोला है। बोला है न ?"

दूकानदार बोला - तो ?

मैंने कहा - तो क्या अब अपने जीजा जी से पैसे भी लोगे ?

दोस्तो, उसके बाद क्या हुआ मुझे अब याद नहीं। मैं अस्पताल के बेड से यह पोस्ट लिख रहा हूं, बाएं हाथ से। दायां तो टूट गया, सर पर गूमड़ बना हुआ है और एक आँख भी सूजी हुई है। पत्नी हर एक मिलने आने वाले से यही बताती है -- जूते लेने गए थे, खा कर आ गए।

मैं उसे समझाना चाहता हूं कि खाई तो रोटी जाती है , जूते नहीं। लेकिन चुप हूँ तो इस डर से कि पास में इंजेक्शन लिए डॉक्टर खड़ा है। मैंने पिछले हफ्ते इसी डॉक्टर को बताया था कि सही शब्द डेंगू नहीं बल्कि डेंगी होता है। यह डेंगू पर अड़ा हुआ था, मैं डेंगी पर। कोई फैसला नहीं हो पाया तो इसने मुझे उल्टा लिटा कर इतने जोर का इंजेक्शन लगाया था कि मैं तुरन्त मान गया था -- डेंगू ही होता है।
.


Punjabi Matrimonials & Events

Nita Amban stunning mother and Daughter  😍Punjabi Matrimonials & Events
03/12/2025

Nita Amban stunning mother and Daughter 😍
Punjabi Matrimonials & Events

बिहार के समस्तीपुर की एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां GNM की छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर 'अगर पति...
02/12/2025

बिहार के समस्तीपुर की एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां GNM की छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर 'अगर पति आवारा है, कंडोम ही सहारा है और परदेस नहीं जाना बलम जी, एड्स न लाना बलम जी' जैसे अजीबो-गरीब नारे लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

World AIDS Day | Bihar | Samastipur

Address

Barakhamba Road
New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Punjabi Matrimonials & Events posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Punjabi Matrimonials & Events:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram