Vivek Srivastava Vikku

Vivek Srivastava Vikku Health Adviser- VIOM Healthcare

General secretory -Navratan Foundations

Founder General Secretory-

यशोदा मेडिसिटी के ‘A Match That Saves Lives’ नामक जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से स्टेम सेल डोनेशन में मैने भी रेजिस्ट्र...
01/02/2026

यशोदा मेडिसिटी के ‘A Match That Saves Lives’ नामक जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से स्टेम सेल डोनेशन में मैने भी रेजिस्ट्रेशन कर जांच के लिए सैंपल दिया।
यशोदा मेडिसिटी द्वारा आयोजित यह अभियान DATRI स्टेम सेल डोनेशन रजिस्ट्री और जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुआ। डॉ Nivedita Dhingra जी की कल्पना द्वारा ही यह पूरा कार्यक्रम सुसज्जित किया गया।
आसपास की आवासीय सोसायटियों से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज अब जीवनरक्षक प्रयासों के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक और संवेदनशील हो रहा है।
यह सहभागिता भारत में स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्री के विस्तार की आवश्यकता को भी स्पष्ट रूप से रेखांकित करती है।
ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर रक्त विकारों से जूझ रहे अनेक मरीजों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही एकमात्र उपचारात्मक विकल्प होता है।

दुर्भाग्यवश, 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को परिवार के भीतर उपयुक्त डोनर नहीं मिल पाता। असंबंधित डोनर से मेल मिलने की संभावना भी अत्यंत कम ( लगभग दस हजार में एक ) होती है, क्योंकि इसके लिए HLA का अत्यधिक सटीक मेल आवश्यक होता है।
यही वह चुनौती है, जिसे यह अभियान सामूहिक प्रयासों से कम करना चाहता है। अभियान के केंद्र में रहा बकल स्वाब टेस्ट, एक अत्यंत सरल, सुरक्षित, त्वरित और पूरी तरह दर्दरहित प्रक्रिया।
लोगों को यह समझाया गया कि जीवन बचाने की दिशा में पहला कदम किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं, बल्कि एक छोटे से स्वाब से शुरू हो सकता है। साथ ही, स्टेम सेल डोनेशन को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि डर के स्थान पर विश्वास और जानकारी के साथ लोग आगे आ सकें।
‘A Match That Saves Lives’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अस्पताल की जिम्मेदारी चारदीवारी तक सीमित नहीं होती। जब चिकित्सा सेवा समाज से जुड़ती है, तब हर जागरूक नागरिक संभावित जीवनरक्षक बन सकता है और यही इस पहल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

31/01/2026

लखीमपुर खीरी- दुधवा नेशनल पार्क में उस वक्त पर्यटक रोमांचित हो उठे जब उन्होंने घूमते एक बाघ को बेहद नज़दीक से देख लिया। बाघ को देखकर लोग फोटो और वीडियो बनाने लगे और काफी देर तक उसे निहारते रहे। यह नज़ारा जंगल सफारी के दौरान सामने आया, जिससे पार्क में मौजूद सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिला लखीमपुर खीरी से संचालित सुप्रसिद्ध फ्रेंड्स फॉर एवर फाउंडेशन FFE❤️का समागम 2026 का कार्यक्रम प्रेसिडेंट पार्क लखीमप...
28/01/2026

जिला लखीमपुर खीरी से संचालित सुप्रसिद्ध फ्रेंड्स फॉर एवर फाउंडेशन FFE❤️का समागम 2026 का कार्यक्रम प्रेसिडेंट पार्क लखीमपुर में सकुशल सम्पन्न हुआ,
लखीमपुर जनपद के अलावा अन्य कई राज्यों में अपने अतुलनीय सहयोग व सेवा के लिए जाने जाने वाले फ़्रेंड्स फॉर एवर फॉउंडेशन में एक एक सदस्य एक योद्धा की तरह सेवा के लिए सदैव समर्पित होने के लिए तैयार संघर्ष सेवा और समर्पण का एक अनोखा व इकलौता फॉउंडेशन,
खुश किस्मती मेरी की मैं भी इस परिवार का हिस्सा हूँ गणतंत्र दिवस की संध्या पर पूरे परिवार के साथ स्नेहिल व आनन्दायक रूप से सम्पन्न हुआ।
हम कहते नहीं कर जाते हैं।
#लखीमपुर
#फ्रेंड्स फॉर एवर फाउंडेशन

अमर उजाला कायस्थ कम्युनिटी संवाद- नोएडा
25/01/2026

अमर उजाला कायस्थ कम्युनिटी संवाद- नोएडा

तराई वेलफेयर एसोसिएशन के 8वें स्थापना दिवस पर नोएडा में हुए आयोजन की खबर प्रमुख अखबारों में।धन्यवाद टीम तराई,धन्यवाद पत्...
24/01/2026

तराई वेलफेयर एसोसिएशन के 8वें स्थापना दिवस पर नोएडा में हुए आयोजन की खबर प्रमुख अखबारों में।
धन्यवाद टीम तराई,
धन्यवाद पत्रकार बंधुओं।
जय तराई

तराई वेलफेयर एसोसिएशन के आठवें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हम सभी तराईवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ🎉💐यह हमा...
21/01/2026

तराई वेलफेयर एसोसिएशन के आठवें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हम सभी तराईवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ🎉💐
यह हमारा एसोसिएशन निरंतर प्रगति करता रहे, एकता और सौहार्द का प्रतीक बना रहे, यही हमारी मंगलकामना है।
हम सब आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा-भाव के साथ एक दूसरे की हर संभव सहायता करते रहें तथा समाज के हित में मिलकर आगे बढ़ते रहें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि तराई वेलफेयर एसोसिएशन यूँ ही फलता-फूलता रहे और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे। जय तराई

स्टेम सेल दान: एक जीवन रक्षक पहल​सही स्टेम सेल मैच मिलना किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, लेकिन डोनर्स की कमी के का...
18/01/2026

स्टेम सेल दान: एक जीवन रक्षक पहल
​सही स्टेम सेल मैच मिलना किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, लेकिन डोनर्स की कमी के कारण कई मरीजों को लंबे समय तक इंतज़ार करना पड़ता है। स्टेम सेल दान की प्रक्रिया को समझकर, आप किसी को ज़िंदगी का दूसरा मौका देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा सकते हैं।
​इसकी शुरुआत एक साधारण 'बकल स्वैब' (Buccal Swab) टेस्ट से होती है—एक छोटा सा कदम जो किसी की दुनिया बदल सकता है।
​हमसे जुड़ें:
नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करके रजिस्टर करें और हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनें:


Finding the right stem cell match can be life-saving, yet many patients face delays because the pool of registered donors is limited. By learning how stem cell donation works, you can take a meaningful step in giving someone a second chance at life.

It starts with a simple buccal swab test, a small action that can make a life-changing difference. Register by scanning the QR code and join us in our initiative .

03/01/2026

Celebrating my 11th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

प्रधानमंत्री कार्यालय (पी एम ओ) पहुंचने का आनंद और गर्व की अनुभूति हुई,आनंद और तब बढ़ गया जब अंदर ऑफिस में चाय/कॉफी/कोल्...
03/01/2026

प्रधानमंत्री कार्यालय (पी एम ओ) पहुंचने का आनंद और गर्व की अनुभूति हुई,
आनंद और तब बढ़ गया जब अंदर ऑफिस में चाय/कॉफी/कोल्डड्रिंक्स की जगह छाछ पिलाई गई।
शानदार जानदार जबरदस्त
मोदी जी की यही सब छोटी छोटी बातें ही मोदी जी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पसंदीदा नेता के रूप में पहचान दिलाती हैं
जय हो मोदी जी की
PMO India
Narendra Modi
Vivek Srivastava

कल यानी 1 जनवरी को टाइगर मैन पद्मभूषण विश्व प्रसिद्ध कुँवर बिली अर्जन सिंह की  पुण्यतिथि है,दुधवा नेशनल पार्क के निर्मात...
31/12/2025

कल यानी 1 जनवरी को टाइगर मैन पद्मभूषण विश्व प्रसिद्ध कुँवर बिली अर्जन सिंह की पुण्यतिथि है,
दुधवा नेशनल पार्क के निर्माता बाघ व तेंदुओं के सरंक्षक महाराजा रणजीत सिंह के पौत्र राजकुमार पद्मभूषण बिली अर्जन सिंह श्रीमती इंदिरा गांधी के निकटस्थ, भारत की प्रथम महिला स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर के भतीजे वन्य जीव सरंक्षक पद्मश्री, पद्मभूषण यशभारती बिली अर्जन सिंह की पुण्यतिथि पर सादर नमन।

जय तराई



World-class care meets unmatched expertise at Yashoda Medicity. Our specialised, multidisciplinary teams bring together ...
29/12/2025

World-class care meets unmatched expertise at Yashoda Medicity. Our specialised, multidisciplinary teams bring together highly experienced doctors across disciplines to provide comprehensive multi-speciality services under one roof, supporting coordinated care at every stage of treatment.

Each doctor and specialist is supported by rigorous training, domain-specific proficiency, and substantial clinical experience in managing both complex and routine conditions. Enabled by advanced medical technology and personalised care pathways, our clinicians address every aspect of your health with clarity, precision, and care.

To book a consultation, visit Yashoda Medicity or call us at 9266610101 / 0120-4869900.

पापा जी आदरणीय डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था जिला लखीमपुर खीरी का पुनः जिला अध्यक्ष ...
25/12/2025

पापा जी आदरणीय डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था जिला लखीमपुर खीरी का पुनः जिला अध्यक्ष बनने की हार्दिक शुभकामनाएं।
Om Prakash Srivastava

Address

Ace
Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivek Srivastava Vikku posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Vivek Srivastava Vikku:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram