Vindhya Naturals Atta

Vindhya Naturals Atta Pure
Farm fresh
Naturally grown
Chemical-free farming
Honest produce for a healthier life�

08/02/2026

गौ सेवा एवं प्राकृतिक खेती को मिलेगा बल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल
---
बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री राजेन्द्र दास जी की कथा से गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बल मिलेगा। गौ अभयारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी।

RM : https://bit.ly/4rysXTN

Rajendra Shukla

24/01/2026

शुद्ध प्राकृतिक प्रोडक्ट खाओ, गंभीर बीमारियों को दूर भगाओ..
Pure
Farm fresh
Naturally grown
Chemical-free farming
Honest produce for a healthier life🌾
From our farm to your family 💚

Coming soon...
Vindhya Naturals Farm > Vindhya Naturals Atta

रीवा को प्राकृतिक खेती का हब बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। बसामन मामा, हिनौती एवं हरिहरपुर में किसानों को...
24/01/2026

रीवा को प्राकृतिक खेती का हब बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। बसामन मामा, हिनौती एवं हरिहरपुर में किसानों को प्राकृतिक खेती उत्पादन के संबंध में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्राप्त किसानों में से ही मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो जिले के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित करेंगे।

हरिहरपुर में किसानों को दिया जा रहा है प्राकृतिक खेती का नि:शुल्क प्रशिक्षण

अपने व भूमि के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक - उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के हरिहरपुर स्थित खेत में किसानों को प्राकृतिक खेती का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ पर प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित कर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रशिक्षण में उपस्थित होकर किसानों से संवाद किया तथा प्राकृतिक खेती के गुणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रीवा प्राकृतिक खेती का हब बनेगा। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के साथ ही हिनौती गौधाम में भी प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि संबंधित क्षेत्र के किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राकृतिक खेती कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को अपनी भूमि के कुछ भाग में प्राकृतिक खेती अवश्य करनी चाहिए जो भूमि के स्वास्थ्य के साथ ही स्वयं व परिवार के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हमें अपनी प्राचीन ज्ञान परंपरा को आदत में डालना होगा। यदि हम सही समय में नहीं सम्हले तो नुकसान उठाना पड़ेगा। रीवा जिले में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता है इसलिए उन्हें सही दिशा में खेती करनी चाहिए। श्री शुक्ल ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती उत्पादन के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों में से ही मास्टर ट्रेनर तैयार होंगे जो जिले के अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। उप मुख्यमंत्री ने अपने खेत में चार एकड़ क्षेत्र में गेंहू व एक एकड़ में सब्जी की प्राकृतिक खेती आरंभ की है। उन्होंने खेत में जगपावनी का छिड़काव किया तथा प्रशिक्षण स्थल में गौकृपा अमृत निर्माण की शुरूआत की।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसान शिववरण सिंह एवं विनोद ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिंदगी व पीढ़ी को बदलने का प्रशिक्षण है। हम लोग इसके माध्यम से प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी आने वाली पीढ़ी को सु‍रक्षित रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के किसानों को भी प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में अजगरहा, हरिहरपुर, अगडाल आदि आसपास के गांवों के किसान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हरिरहरपुर में 25 जनवरी तक प्राकृतिक खेती का तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री श्री रविशंकर जी की संस्था लिविंग ऑफ आर्ट के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के लिए भूमि तैयार करने, बीजों के उपचार, केमिकल रहित खाद तथा कीटनाशक बनाने एवं मल्टीलेयर फसल की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, पंचगव्य जगपावनी, अग्निहोत्र निर्माण, गौकृपा अमृत, अमृत जल/भस्म जल, भस्म खाद, धूम्र चिकित्सा, नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, अग्निआस्त्र, ताम्रदही तथा आवर खाद निर्माण की भी जानकारी दी जा रही है। इन सबका निर्माण नाममात्र के खर्च पर गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन जैसे घर में उपलब्ध पदार्थों से किया जाता है।

Vindhya Naturals Farm Vindhya Naturals Atta
Ramji Organic Farms

24/01/2026
24/01/2026
19/01/2026

प्राकृतिक खेती न केवल किसान की आय बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

Address

Ramji Enterprises, 24 Industrial Area Ghuma Rewa
Rewa
486001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vindhya Naturals Atta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram