26/09/2023
कब से शुरू करें मंगलवार का व्रत
इस व्रत को महीने के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार से शुरु करना चाहिए। अगर आप मंगलवार का व्रत किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए कर रहे हैं तो इसे 21 या 45 की संख्या में करें।
मंगलवार व्रत के नियम
मंगलवार व्रत में केवल रात के समय ही भोजन किया जाता है। रात के समय आप मीठी चीज का सेवन करें, जैसे लड्डू, हलवा। हनुमान जी को बेसन के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाकर बिना नमक का भोजन करना चाहिए।