27/01/2026
*10 दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ*
*राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त पतत्वावधान में लक्ष्मणगढ़ के महावीर भवन में 10 दिवसीय आयुर्वेद अंतरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ*
*उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार फारूक अली खान,सहायक निदेशक आयुर्वेद कॉलेज प्राचार्य मुकेश दीक्षित,डॉ महेंद्र सोरठा,पूर्व उपनिदेशक डॉ डॉ राजेश ऋषिका, पी एमओ डॉ अटल भास्कर,डॉ सिद्धार्थ राघव थे* *कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ महेश कुमार सोनी ने की*
*कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया*
*डॉ महेश कुमार सोनी ने बताया कि अब तक लगभग 500 मरीज के ओपीडी में पंजीकरण किया गया जिसमें से 55 रोगियों को आईपीडी में भर्ती किया गया है अर्श (बवासीर) भगंदर एवं फिशर जैसे जटिल रोगों का आयुर्वेद क्षार सूत्र पद्धति से निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा उन्होंने बताया कि यह पद्धति पूर्णतया सुरक्षित प्रभावी एवं वैज्ञानिक है इच्छुक रोगी आधार कार्ड के साथ महावीर भवन लक्ष्मणगढ़ में काउंटर नंबर एक पर पंजीकरण करवा सकते हैं शिविर के दौरान रोगियों के लिए निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी की गई है शिविर में प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास एवं प्रातः 9 से सायं 4:00 बजे तक निशुल्क ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पंचकर्म चिकित्सा,स्त्री रोग,बाल रोग संधिवात,आमवात, कमर दर्द,पेट संबंधी विकार, अम्लपित, कब्ज, त्वचा रोग,दाद,एक्जिमा, सफेद दाग, बीपी,शुगर,थायराइड,किडनी विकार, पथरी,प्रोस्टेट,यौन विकार एलर्जी,खांसी एवं कमजोरी आदि रोगों का निशुल्क उपचार किया जाएगा*
*सभी रोगियों से पुरानी रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है इसके साथ ही जन्म से 16 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क स्वर्ण प्राशन करवाया जा रहा है जिससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है।शिविर के प्रभारी डॉ अरुण कुमार सैनी एवं सह प्रभारी डॉ नन्द किशोर शिवरान ने अपील की है कि आमजन इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर के फायदा उठाएं कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश कस्वां ने किया*