28/04/2023
Untkatara or Echinops echinatus Roxb.
आयुर्वेदीय गुण-कर्म एवं प्रभाव
उँटकटेरा कटु, तिक्त, उष्ण, लघु, कफवातशामक, वृष्य, मूत्रल, बलकारक, कफनिसारक तथा रुचिकर होता है।
यह प्रमेह, तृष्णा, हृदयशूल, मूत्रकृच्छ्र, दाह, विस्फोट तथा शोथनाशक होता है।
इसकी मूल गर्भस्रावकारी तथा वाजीकारक होती है।
इसके बीज वाजीकर होते हैं।
प्रयोज्याङ्ग : पञ्चाङ्ग, मूल, पत्र एवं फल।
मात्रा : क्वाथ 50-60 मिली।