17/10/2025
16 अक्टूबर 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीतापुर (आर्य नगर) क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में ध्यान एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय विद्यालय (750 प्रतिभागी), लखनऊ पब्लिक स्कूल नवीन परिसर (500 प्रतिभागी) और सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (250 प्रतिभागी) से कुल 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी बच्चों को नशे के प्रकारों, उनके दुष्प्रभावों तथा उनसे बचने के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें ध्यान, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लाभ समझाए गए, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बन सकें। सत्र के अंत में सभी विद्यार्थियों ने जीवनभर नशा मुक्त रहने और समाज में नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाने की शपथ ली।