05/08/2025
स्वास्तिक मैटरनिटी एण्ड पैन क्लीनिक ने मनाया 5th स्थापना दिवस
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच - डॉ. अंकित जैन
चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं, शिविर के बाद हुआ विशाल भंडारा का आयोजन
आगरा : शहीद नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वास्तिक मैटरनिटी एण्ड पैन क्लीनिक ने मंगलवार को अपने 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 200 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं।
इस शिविर में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अंकित जैन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना जैन द्वारा मरीजों को गहन जांच और उचित सलाह दी गई। कई मरीजों को नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं, जबकि कुछ रोगियों की विशेष जांचें रियायती दरों पर कराई गईं, ताकि हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल सके।
डॉ. अंकित जैन ने बताया कि "हमारा उद्देश्य सिर्फ उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर में आने वाले सभी मरीजों को समर्पण भाव से देखा गया।"
शिविर के समापन के उपरांत, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और क्लीनिक की सामाजिक सेवा भावना की सराहना की।
स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने क्लीनिक के इस सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
स्वास्तिक मैटरनिटी एण्ड पैन क्लीनिक भविष्य में भी इस प्रकार के सेवाभावी आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।