08/05/2025
S N मेडिकल कॉलेज के बाल शल्य चिकित्सा विभाग मैं एक 4 वर्षीया बच्चे का जन्मजात दुर्लभ बीमारी के लिए सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. इस बीमारी मैं जन्मजात छाती और पेट के बीच का पर्दा ऊपर उठा हुआ रहता है जिसके कारण साँस संबधित परेशानी बार बार होती है औऱ आंतें छाती मैं पहुंच जाती हैं. प्रो राजेश गुप्ता की टीम जिसमें प्रो आशिका अरोरा, डॉ शिव कांत, डॉ शिबिली शामिल थे, ने इस मुश्किल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया और बच्चा अब पूर्ण स्वस्थ है. ऑपरेशन मैं बेहोशी डॉ योगिता और डॉ रजनी ने दिया.