Dr.Himanshu Yadav

Dr.Himanshu Yadav Dr.Himanshu Yadav is Intervention Cardiologist.VN heart care(68 gajanan nagar,kothi meena bazar, Agra Cardiologist ( हृदय रोग विशेशज्ञ)
(2)

02/04/2026
आसान नहीं था। 8 दिन केवल ये खाना। सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं !
27/03/2026

आसान नहीं था। 8 दिन केवल ये खाना।
सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं !

22/03/2026

मैंने अक्सर देखा है की लोगों को तकलीफ़ कोई भी हो । जाँचों में एक तो BP नपवा के और कोलेस्ट्रॉल की जाँच करवा के इन दोनों चीज़ों की दवा चालू हो जाती है ।
जबकि जो मुख्य तकलीफ़ है उसका इन दोनों से ही कोई लेना देना नहीं था। जाना था लंदन पहुँच गए पाकिस्तान ।
इलाज तकलीफ़ का होता है , उसके लिए मरीज़ की तकलीफ़ को समझना होता है , उसके हिसाब से ज़रूरत की जाँच करनी होती है ।
वैसे भी BP , और कोलेस्ट्रॉल तो केवल risk factor हैं। अपने आप में ये शारीरिक तकलीफ़ पैदा नहीं करते ।ये बीमारी के कारण बनते हैं , मूल बीमारी नहीं होते ।
कभी कभार bp तकलीफ़ देता है वो भी तब जब बहुत ज़्यादा हो जैसे 180 / 100 से ऊपर। ज़्यादातर तो खा माँ खा ही किसी और बीमारी का इल्ज़ाम BP पर लगा होता है।

21/03/2026

जब आप डॉक्टर के पास जाते तो अपनी बात इस तरह से रखेंगे तो आपका लाभ होगा । डॉक्टर को बात बेहतर समझ आयेगी, निदान और इलाज सटीक होगा ।
- सबसे पहले जाकर आराम से बैठें। जल्दी में घुसते ही खड़े खड़े ही अपनी दिक्कत बताना शुरू ना करें ।
- आपकी जो मुख्य तकलीफ़ है वो सबसे पहले बतायें । जिसके लिए आप डॉक्टर के पास आये हैं और उसका विवरण ठीक से दें ।
जैसे की सांस फूलती है ।
कब से फूलती है, बैठे बैठे फूलती है या चलने पर फूलती है। डॉक्टर अपने आप आगे के सवाल पूछेगा उसके बारे में वो जितना हो सके सही जवाब देने की कोशिश करें ।
कम ज़रूरी तकलीफ़ें जैसे नींद नहीं आती , लैट्रिन नहीं आती ये सब आख़िरी में बतायें , शुरुआत इससे ना करें ।

- दूसरा कदम है अपनी कोई पुरानी बीमारी है जैसे शुगर , बीपी , थाइरोइड , पुरानी कोई भी लंबी बीमारी या इलाज चला हो , वो बतायें।
- सबसे आखिरी कदम होता है ( जो की आप लोग घुसते ही सबसे पहले करते हैं , और वहीं सब गड़बड़ हो जाती है ) - अपनी रिपोर्ट्स दिखाना , पहले जिस भी डॉक्टर को दिखाया है अगर तो उनके पर्चे दिखाना , उन्होंने क्या बताया वो बताना ।

अगर आप इस क्रम में चलेंगे तो आप की बीमारी की diagnosis बेहतर और जल्दी होगी , कम जाँचों की ज़रूरत पड़ेगी , और इलाज भी बेहतर हो पाएगा।

जो लोग ऐसी बातें करते हैं उनका इलाज कभी भी ठीक से नहीं हो पता - जिनसे पूछो हांजी क्या तकलीफ़ है आपको ? और जवाब आता है ये पर्चे हैं, रिपोर्ट्स हैं देख लो क्या तकलीफ़ है ।

-कसरत रखे बीमारियां दूर ।-कसरत रखे मन को खुश चाहे ज़िन्दगी में कितनी भी परेशानियां हों ।
19/03/2026

-कसरत रखे बीमारियां दूर ।
-कसरत रखे मन को खुश चाहे ज़िन्दगी में कितनी भी परेशानियां हों ।

16/03/2026

मदद करने में और बेवकूफ बनने में बड़ा महीन फ़र्क़ है ।
मदद सब लोग करना चाहते हैं , बेवकूफ कोई नहीं बनना चाहता ।
बेवकूफ बनाने वाले लोगों की भरमार है ।
इसलिए बार बार बेवकूफ बनके मदद करने की आदत छूटने लगती है ।
मैंने किसी से पूछा की कैसे पता चले की सामने वाला मदद का हकदार है या बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा ।
तो जवाब मुझे अच्छा लगा ।
ये फ़र्क़ हमे common sense से पता चल जाना चाहिए । हमने भी इतनी दुनिया देख ली है , इतने लोगों से रोज़ दिन भर मिलते हैं , की हमे सब समझ आता है ।
99% हमारा common sense हमे सही जवाब दे देता है ।

07/03/2026

एहसान फ़रामोश इंसान की एक अतिशयोक्ति बताता हूँ । कल एक 80 साल की माताजी मेरे पास OPD में आयीं सीने में दर्द लेकर । ECG में उनकी धड़कन 180 की चल रही थी ।
ऐसे मरीज़ को धरती पर कोई भी डाक्टर बिना भर्ती के हाथ भी नहीं लगाता । पर मैंने उनका इलाज emergency को देखते हुए opd में ही करना उचित समझा । मैंने अपने हाथ से उस मरीज़ को धड़कन कंट्रोल करने का इंजेक्शन opd में ही लगाया । जबकि इसमें रिस्क था । धड़कन कंट्रोल हो गई । मरीज़ को आराम हो गया । लेकिन मरीज़ की trop T बढ़ी हुई आयी ।
तो मैंने सलाह दी की मरीज़ का इमरजेंसी ट्रीटमेंट तो हो गया है । अब 24 घंटे हमे भर्ती करना होगा धड़कन दोबारा ना बढ़ जाए इसलिए । खासकर की जब उम्र 80 वर्ष है । और एक एंजियोग्राफ़ी करनी होगी । इस सब में खर्च करीब 20000 आयेगा । 12000 एंजियोग्राफ़ी का और एक दिन का आईसीयू मिला के ।
तो वो बोला भर्ती तो नहीं होंगे।
मैंने कहा तुम्हारी मर्जी । कोई और डाक्टर हाथ भी नहीं रखता इस मरीज़ में Opd में ।
खैर वो मरीज़ कहीं और चला गया और एंजियोग्राफ़ी कराई जो की नार्मल आयी ।
अब वो मुझे सोशल मीडिया पर tag कर के कह रहा है बेईमान डाक्टर ।
मुझे बुरा लगा । ऐसे लोगों की वजह से ही अब आगे आने वाले ऐसे किसी मरीज़ को OPD मे इलाज नहीं मिल पाएगा । क्युकी अब मैंने सीखा है की हाथ ही नहीं लगाना । पहले भर्ती या जो मर्जी आये करो ।
मरीज़ ही सिखाता है डॉक्टर को इंसानियत छोड़ना ।

27/02/2026

2 बातें हार्ट अटैक या एंजियोप्लास्टी के बाद अपने मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी के समय ज़रूर ज़रूर बताता हूँ ।
1. एक तो अलग से कोई बीमारू उबला खाना नहीं खाना है । घर में जो सबके लिए बनेगा वही खाना है । सभी लोगों के लिए कम घी तेल चिकनाई का पौष्टिक आहार बनेगा और सब वही खाएं ।
ज़्यादा फालतू का परहेज एक तो ज़्यादा दिन चल नहीं पाता , दूसरा मरीज़ पहले ही बीमार है कमज़ोर है , ऊपर से उसे उबला खाना खिला के और कमज़ोर करने की ज़रूरत नहीं की वो बीमारी से उबर ही ना पाए ।
2. दूसरी अहम बात जो में बोलता हूँ की मरीज़ को घर जाके छुई मुई की तरह नहीं रखना है , पलंग पकड़ के नहीं बैठना है ।
जितना ज़्यादा चलेंगे फिरेंगे , टहलेंगे ,अपने काम पर वापस जाएँगे , उतना शरीर में चुस्ती आयेगी और उतनी जल्दी बीमारी भागेगी ।
जो लोग मुझसे इलाज करा चुके हैं वो ज़रूर बताएँगे की मैं ये सलाह लगभग हर मरीज़ को छुट्टी पर देता हूँ। आपको भी दे रहा हूँ ।

23/02/2026

Facebook पर आप जो सवाल पूछते हैं अपनी बीमारी का । और में किसी को जवाब नहीं देता ।
क्युकी बिना मरीज़ देखे सोशल मीडिया पर इलाज करना कानूनी अपराध में आता है । मैं नहीं दूँगा किसी को भी जवाब । इसका मतलब ये नहीं की मुझे आपकी मदद करने से कोई परहेज है । पर मुझे अपने आप को कानूनी रूप से बचाने के लिए करना ही होता है ।
ये सब ज्ञान आम जनमानस के लिए होता है । कभी कभी हर मरीज़ अलग होता है । और वो ज्ञान उस पर लागू नहीं होता ।
नियम क़ाएदे जिसे हम guidelines बोलते हैं वो ज़्यादातर लोगों को ध्यान में रख के बनाई जाती हैं ।पर मेडिकल साइंस में अपवाद भी बहुत होते हैं ।
कृपया अपनी बीमारी से रिलेटेड पर्सनल सवाल ना पूछें । जवाब नहीं मिलेगा ।

22/02/2026

हार्ट की बीमारी से बचने के नियम -

1. पान तंबाकू गुटखा सिगरेट बीड़ी से दूर

2. शुगर , BP , Lipid profile की नियमित जाँच
अगर ठीक है तो हर 2-3 साल में जांच कराते रहें । और कंट्रोल में रखें ।
अगर बढ़ा हुआ है तो डाइट , लाइफस्टाइल में बदलाव और ज़रूरत पड़ने पर दवाओं से ठीक करें ।

3. वज़न कंट्रोल रखना । मोटापे से दूर

4. नियमित व्यायाम करना । अगर मोटे नहीं भी हैं तो भी नियमित व्यायाम करना । कोई भी किसी भी तरह की कसरत । योगा या कोई खेल भी खेल सकते हैं

5. खाने पीने में फलाहार हरी सब्जियों का प्रयोग अधिक करना । चिकनाई , मीठा , bakery की चीज़ें जैसे ब्रेड नमकीन बिस्किट कोल्डड्रिंक डब्बा ज्यूसेस से दूर ।

6. मानसिक तनाव से दूर रहना , ख़ुश रहना । फालतू के डर से दूर रहना ।

-बार बार अपना ECG , ECHO टेस्ट कराना , हेल्थ चेक अप के नाम पर बड़े बड़े फालतू टेस्ट कराना हार्ट की बीमारी से नहीं बचाता ।
जब कोई तकलीफ होती है तभी टेस्ट कराए जाते हैं ।

-खाने में तेल कौनसा इस्तेमाल करें इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता । आम तेल जैसे sunflower / safflower आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं । फालतू के महंगे तेल का कोई मतलब नहीं होता । ये सब मन का वहम है ।

21/02/2026
आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिमाग़ी हैमरेज और गंभीर हाई बीपी से जूझ रहे 17 साल के युवक को मिला नया जीवन. डॉ. हिमांशु यादव...
20/02/2026

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिमाग़ी हैमरेज और गंभीर हाई बीपी से जूझ रहे 17 साल के युवक को मिला नया जीवन. डॉ. हिमांशु यादव ने किया क्षेत्र का पहला 'कोआर्कटेशन ऑफ एओर्टा' स्टेंटिंग ऑपरेशन सफल

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिगामी हैमरेज और गंभीर हाई बीपी से जूझ रहे 17 साल के युवक को मिला नया जीवन. डॉ. हिमांशु याद...

Address

68 Gajanan Nagar, Kothi Meena Bazar, Near CNG Petrol Pump, Shahganj
Agra
282010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Himanshu Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category

Dr. Himanshu Yadav

- Dr. Himanshu Yadav is the chief intervention Cardiologist at VN Heart Care. He has been a meritorious student. He has done his MBBS from SN Medical College, Agra with honors in all the subjects. He has done his M.D. Medicine from KGMU, Lucknow.He was awarded 2 gold medals by the President of India Sri Pranab Mukherjee for being the best M.D. student

He has done senior residency from Safdarjung Hospital, Delhi. He has done his DM Cardiology from KGMU, Lucknow.

He Received gold medal in DM cardiology from Honorable Governor U.P. Shri Ram Naik for being the best student in DM Cardiology.