05/10/2023
आपकी जन्मकुंडली में चन्द्र जिस राशि मे होगा, वह आपकी चन्द्र राशि मानी जाएगी और उस राशि का आप के मन के साथ जुड़ाव होगा।
कुंडली मे राशिओ को अंक के हिसाब से लिखा जाता है।
1 अंक मेष राशि
2 अंक वृष राशि
3 अंक मिथुन राशि
4 अंक कर्क राशि
5 अंक सिंह राशि
6 अंक कन्या राशि
7 अंक तुला राशि
8 अंक वृश्चिक राशि
9 अंक धनु राशि
10 अंक मकर राशि
11 अंक कुम्भ राशि
12 अंक मीन राशि ।
अब में राशि के अनुसार कुछ बाते लिखूंगा।
यह बाते आपके जन्म कुंडली के चन्द्र से संबंधित है। जिसका संबंध मन कि शांति से है।
अगर आपका चन्द्र
1 अंक में है तो - नियमित व्यायाम और शरीर को ऊर्जावान रखने से मन शांत होगा।
2 अंक - नियमित सुंदर रूप से तैयार होने से मन पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
3 अंक - नियमित दोस्तो से मेल मिलाप करने से मन प्रसन्न रहेगा
4 अंक - माता अथवा माता तुल्य व्यक्ति की सेवा करने से मन शांत होगा।
5 अंक -पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करने से मन शांत होगा।
6 अंक -नित्य कुछ नया सीखने से मन शांत रहेगा।
7 अंक -नित्य ध्यान करने से और बाग में सैर करने से मन शांत रहेगा।
8 अंक - नित्य ध्यान करने से और पढाई करने से मन सकारात्मक रहेगा
9 अंक - नित्य पढाई करने से और छोटे छोटे लक्ष्य बना कर पूरा करने से मन स्वस्थ रहेगा।
10 अंक -नित्य अपने बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने से मन स्वस्थ रहेगा।
11 अंक - नित्य दान और सेवा करने से मन सकारात्मक रहेगा
12 अंक - नित्य परिवार के साथ ज्ञानवर्धक बाते एवम सत्संग करने से मन अच्छा रहेगा।
नॉट: यह उपाय जन्म कुंडली के अनुसार है इसी लिए पूरे जीवन कर सकते है।
**us
https://www.instagram.com/p/CyAhPKAsowu/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng==