16/02/2026
14 फरवरी को आयोजित मेगा हेल्थ कैंप ने अंबेडकर नगर में एक नया इतिहास रच दिया। लगभग 5000 परिवारों ने न सिर्फ स्वास्थ्य परामर्श लिया, बल्कि ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं अन्य सभी जरूरी जांचों का भरपूर लाभ उठाया। यह अपने आप में जिले का अब तक का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य शिविर साबित हुआ।
इस सामाजिक पहल में अंबेडकर नगर के हर छोटे से लेकर बड़े डॉक्टर्स ने जिस उत्साह से भाग लिया, वह दिखाता है कि जब उद्देश्य सेवा का हो, तो पूरा समाज साथ खड़ा हो जाता है। विशेष रूप से श्री हरिओम तिवारी जी (साईं पैथ लैब) और विवेक सिंह (सूर्यांजलि डायग्नोस्टिक) का सहयोग इस अभियान की रीढ़ रहा। हमारी पैरामेडिकल टीम, नर्सिंग स्टाफ और पूरा हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने जिस प्रोफेशनल तरीके से काम किया, वह बड़े शहरों के अस्पतालों के लिए भी एक मिसाल है।
हम हृदय से धन्यवाद देते हैं डॉ. अरुण मौर्या, डॉ. विवेक मल्होत्रा, डॉ. आदेश, डॉ. विवेक अग्रहरि, डॉ. पी.पी. वर्मा, डॉ
प्रियांक गुप्ता ,डॉ. सोनल आनंद, डॉ. संदीप यादव जी को, जिन्होंने वॉलंटियर बनकर यह साबित किया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
इस कैंप से यह भी साफ हुआ कि आयुष्मान योजना जैसी बड़ी सुविधा होने के बावजूद जागरूकता की कमी और अस्पतालों के महंगे होने का डर आज भी लोगों को इलाज से दूर रखता है। लेकिन हमें गर्व है कि हमारी इस पहल से हजारों जरूरतमंद परिवारों को सही जानकारी और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला।
आज Ace Hospital सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि अंबेडकर नगर में भरोसे और सेवा का एक मजबूत नाम बन चुका है। हमारी टीम का लक्ष्य स्पष्ट है—
👉 किफायती, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण इलाज हर घर तक पहुँचाना।
यह शुरुआत है… आगे भी हम ऐसे बड़े और प्रभावशाली जनसेवा अभियान जारी रखेंगे।
आपका विश्वास ही हमारी असली ताकत है। 🙏