20/01/2026
टीबी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम – ग्राम जरारा / TU टप्पल
आज ग्राम जरारा के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को क्षय रोग (टीबी) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान टीबी के प्रमुख लक्षण, बचाव के उपाय एवं समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
बच्चों और शिक्षकों को यह बताया गया कि समय पर पहचान और पूरा इलाज ही टीबी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
साथ ही TU टप्पल में आशा कार्यकर्ताओं को टीबी देखभाल, मरीजों की पहचान, उपचार के दौरान सहयोग एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर टीबी रोगियों को मिलने वाली DBT (Direct Benefit Transfer) योजना की जानकारी भी दी गई, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान पोषण एवं आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके।
🌿 जागरूकता, समय पर जांच और पूर्ण उपचार से ही टीबी मुक्त भारत का सपना साकार होगा।