03/02/2022
किडनी को सेहतमंद रखने के लिए ये टिप्स आएंगी आपके काम
हमारा शरीर एक मशीन की तरह है और इसके हर अंग का एक अहम रोल है। किडनी शरीर के बहुत जरूरी अंगों में से एक है जो शरीर से पानी को फिल्टर करने और वेस्ट प्रोडक्ट्स निकालने का काम करती है। किडनी की समस्या अगर होने लगे तो परेशानी बढ़ जाती है। किडनी फेलियर और डायलिसिस तक की नौबत आने लगती है। पर किडनी को ठीक रखने के लिए किस तरह के टिप्स फॉलो किए जा सकते हैं?
डायटीशियन और होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट पोडियम की फाउंडर शिखा महाजन से हमने बात की और इस बारे में और जानने की कोशिश की। शिखा जी ने हमें ठीक तरह से इसके बारे में बताया कि आखिर किडनी की बीमारी शुरू होती है तो कैसे लक्षण दिखते हैं और कैसे किडनी को हेल्दी रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो की जा सकती हैं।
किडनी की बीमारी के लक्षण-
अगर किडनी की बीमारी शुरू हो रही है तो हमारा शरीर हमें कई तरह के लक्षण दिखाता है। जैसे-
- किडनी की बीमारी शुरू होते ही स्किन पर असर दिखने लगता है। स्किन बहुत ड्राई, खुजली वाली, क्रैक्स और स्केल्स वाली बन जाती है।
- खुजली वाले स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।
- स्किन का रंग ज्यादा सफेद दिखने लगता है।
- शरीर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन की कमी होने लगेगी।
- नाखूनों में सफेद बैंड्स या स्पॉट्स दिखने लगते हैं।
- नाखून काफी कमजोर और कच्चे होने लगते हैं।
- हाथों और पैरों के तलवों में ज्यादा सूजन दिखने लगती है।
- आपको पेट के निचले हिस्से और कमर में काफी ज्यादा दर्द होने लगेगा।
- यूरिन करने में जलन और परेशानी हो सकती है।
अब बात करते हैं उन टिप्स की जो आपकी परेशानी को थोड़ा कम कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- किडनी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में बैलेंस डाइट के साथ ये 1 फॉर्मूला भी है कारगर