26/03/2026
औरैया में हैंडीक्राफ्ट सेक्टर की क्राफ्टशाला लैब का शुभारम्भ
लेट श्री शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा फफूंद में संचालित प्रशिक्षण केंद्र श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में हैंडीक्राफ्ट सेक्टर स्किल काउंसिल के तहत लेटेक्स कारपेट से संबंधित 60 घंटे के आरपीएल (RPL) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधक श्री मुकेश भारतीय (पूर्व चेयरमैन फफूंद) एवं संस्थान प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ने फीता काटकर क्राफ्टशाला लैब का शुभारम्भ करते हुए किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर संस्था की ओर से सेंटर हेड ऋतू यादव, रविकांत वर्मा, सुबोध एवं जोया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Skill India
Late Shri Shiv Balak Ram Swarnkar Smriti Shiksha Prasar Sansthan
Brilliant Dibiyapur UP