28/10/2024
आरोग्य भारती के अनिवार्य कार्यक्रम धन्वन्तरि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में भगवान धन्वन्तरि के पूजन का कार्यक्रम आज दिनांक 28/10/2024 दिन सोमवार को नाका स्थित प्रतिष्ठान उपकार पाली क्लीनिक एवं पंचकर्म सेण्टर पर प्रातः 10 बजे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जन एवं आरोग्य भारती के कार्यकर्ता सहित कुल 15 व्यक्तियों ने सहभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ उपकार यादव जी ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमान राकेश श्रीवास्तव जी (प्रबंधक, वी एन एकेडमी) तथा डॉ आर के यादव जी के द्वारा भगवान धन्वन्तरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात सभी ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्पार्पण किए।
भगवान धन्वंतरि का स्तवन आरोग्य भारती अवध प्रांत कार्यालय प्रमुख डॉ अजीत प्रताप सिंह द्वारा कराया गया।
आरोग्य भारती अवध प्रांत सहसचिव डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी जी द्वारा संगठन का संक्षिप्त परिचय तथा संगठन की अपेक्षाओं पर संक्षिप्त प्रबोधन किया गया।
उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में आरोग्य भारती अयोध्या जिले से डॉ यशी जी, डॉ राहुल गुप्ता जी, डॉ सुरजीत पटेल जी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के उपरांत अल्पाहार के साथ हुआ।