24/03/2026
रेनबो हॉस्पिटल, बहराइच में बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोमनाथ मौर्य जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके मार्गदर्शन में हॉस्पिटल निरंतर प्रगति कर रहा है और समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।