जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र, Jeevandan Nsha Mukti kendar

  • Home
  • India
  • Bhadra
  • जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र, Jeevandan Nsha Mukti kendar

जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र, Jeevandan Nsha Mukti kendar Alcohol Addiction Treatment Center. Drug Addiction Treatment Center. Addiction Treatment Center outdoor and indoor activities

24/05/2022

नशा एक मानसिक रोग समय रहते इसका इलाज कराये
Call 8290043600

 #उड़ता_पंजाब_ से  #उजड़ता_पंजाबWorried About Addiction ?Worrying about addict/alcoholic? Don't worry here is a solution,...
10/05/2022

#उड़ता_पंजाब_ से #उजड़ता_पंजाब
Worried About Addiction ?
Worrying about addict/alcoholic? Don't worry here is a solution, Jeevandan nsha mukti evam punarwas kendar is applying m which has enormous success. The complete packages of treatment based on general physician, Psychologist, experienced counsellor along with a psyco-spiritual program based on meditation, yoga, recreation and backed by multi-disciplinary therapy which are helping the victims to grow value-system, also help them to stay sober at outside. So please hurry because even one dose of substance can take the life of your lovable family member.
Call now... 8290043600

https://youtu.be/jiSWZnpH7aU
29/04/2022

https://youtu.be/jiSWZnpH7aU

, #नशेकाइलाज #चिट्टेकाइलाज, #भांगकाइलाज, #नशेकाइलाजभादरामे, #शराबकाइलाजभादरा मे, #चिटेकाइलाजभादरा.....

नशे से मुक्ति हेतु अमेरिकन फ़ेलोशिप अल्कोहोलिक्स एनोनिमस ने "एक बार में एक दिन" की नई अवधारणा दी जो सबसे सफल साबित हुई है...
22/04/2022

नशे से मुक्ति हेतु अमेरिकन फ़ेलोशिप अल्कोहोलिक्स एनोनिमस ने "एक बार में एक दिन" की नई अवधारणा दी जो सबसे सफल साबित हुई है। कहावत है कि एक बार का शराबी हमेशा का शराबी ( once addict always addict ) इस कहावत के अनुसार जो एक बार शराबी हो जाता है तो चाहे उसने कितने भी दिन से नशा बंद कर के रखा हो उसके दुबारा नशा करने की संभावना हमेशा रहती है। हम लोगों के अनुभव बताते है कि नशा बंद करने के 2 साल या 5 साल बाद भी लोग दुबारा नशा कर लेते है इसीलिये एक एडिक्ट को हमेशा यह बात याद रखनी चाहिए है कि वह भी किसी भी दिन दुबारा पी सकता है इसलिए उसे रोज सतर्क रहना चाहिए। इस सतर्कता को बनाये रखने के लिए अल्कोहोलिक्स एनोनिमस ने कहा कि "एक बार में एक दिन" इसके अनुसार हमें अपना नशा बंद करने का कार्यक्रम केवल एक दिन का बनाना है और वो दिन आज का दिन है, हमें केवल आज के दिन अपने नशे को पकड़ के रखना है क्योंकि हम आज भी पी सकते है। हम देखते है कि अधिकतर व्यक्ति कहते है कि अब मैं कभी नही नशा करूँगा तो उसको लगता है कि अब कभी नशा नहीं करना तो आज तो कर लेता हूँ क्योंकि कल से तो हमेशा के लिए बंद कर दूंगा पर कल कभी नहीं आ पाता है, क्योंकि 'कल' एक काल्पनिक दिन है जो कभी नहीं आता है हम कभी नहीं कह सकते कि आज 'कल' है इस कारण लोगों को "कल से बंद कल से बंद" कहते हुए सालों बीत जाते है पर नशा बंद नही होता। इस कार्यक्रम ने कहा कि बस एक दिन 'आज' के दिन बंद और 'आज' कभी नहीं जाता हम हमेशा 'आज' में होते है। केवल आज के दिन बंद करने की अवधारणा की मदद से विश्व में 50 लाख लोग सालों से नशे से दूर है ये लोग कभी नहीं कहते कि हम कभी नही पीयेंगे ये हमेशा कहते है कि हम बस आज नही पीएंगे।
राजस्थान व हरियाणा में नशा मुक्ति केंद्र के लिए आज ही कॉल करें ......8290043600

नशा त्यागो और इंसान का जीवन जीओ !जिन बच्चों का पिता नशा करता है ।उनके घर में कलह का होना स्वाभाविक है । बच्चे भयभीत रहते...
25/03/2022

नशा त्यागो और इंसान का जीवन जीओ !
जिन बच्चों का पिता नशा करता है ।
उनके घर में कलह का होना स्वाभाविक है । बच्चे भयभीत रहते हैं जिसके कारण उनका मानसिक और शारीरिक विकास नहीं हो पाता ।


आजकल युवाओं में बढ़ते नशे का जूनून और वो भी ड्रग्स - हीरोइन को लेकर की एक सामान्य इंसान का ये सब देखकर ही साँस फूलने लगेग...
11/03/2022

आजकल युवाओं में बढ़ते नशे का जूनून और वो भी ड्रग्स - हीरोइन को लेकर की एक सामान्य इंसान का ये सब देखकर ही साँस फूलने लगेगा, अपना आपा खो बैठेगा और एक तरह से बेकार महसूस करने लगेगा। सोच कर देखिये की जो इंसान दो साल या तीन सालों से ड्रग्स का सेवन कर रहा है उसके शरीर में क्या बचता होगा, कुछ नहीं बस एक पिंजर। हर वक़्त वो मौत से लड़ता है और जीने की चाह लिए छुपता फिरता है, तलाशता फिरता है कि बस कहीं से उसको एक खुराक मिल जाये। अब, ज़रा उसकी माँ या पत्नी या बच्चों के बारे में सोच कर देखिये कि जब-जब उसे देखते होंगे, टूटे-बिखरे मन से एक दूसरे को सम्हालते हैं, रोते हैं, बिलखते हैं और कलपते हैं। ज़नाब, मत मिलिए उन लोगों से जो ड्रग्स लेते हैं, मत बात कीजिये उनसे और मत ही बैठिये उनके साथ, कभी नहीं कि कहीं वो लत ना लग जाये। इन सब में एक चीज जो सबके लिए संभव है, और वो है नशा मुक्ति के इलाज। जितना जल्दी नशा मुक्ति का इलाज शुरू किया जाये मरीज के ठीक होने कि सम्भावना उतनी ही बढ़ जाती है। राजस्थान व हरियाणा में नशा मुक्ति केंद्र के लिए आज ही कॉल करें। Mobile No: 8290043600

जीवनदान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र भादराCall 8290043600
28/02/2022

जीवनदान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र भादरा
Call 8290043600

नशा मुक्ति केंद्र में जाकर नशा मुक्ति का इलाज करवाने के अनगिनत फायदे हैं, एक भी या कोई भी नुकसान नहीं है इसमें। वहां मरी...
18/02/2022

नशा मुक्ति केंद्र में जाकर नशा मुक्ति का इलाज करवाने के अनगिनत फायदे हैं, एक भी या कोई भी नुकसान नहीं है इसमें। वहां मरीजों को नशे की लत और नशीली चीजों की प्रॉपर जानकारी मिल पाती है। नशा मुक्ति केंद्र में कुछ जरुरी टेस्ट और डायग्नोसिस किये जाते हैं, जिससे पता चल पाता है की कितने दिनों से नशे की लत लगी है, कौन-कौन से नशे करता था मरीज और शरीर का कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है या हो चूका है। उस प्रभावित या नष्ट हो रहे अंग को कैसे ठीक किया जा सकता है। नशा मुक्ति केंद्र में उस जैसे कई मरीज होते हैं, उसमे से कुछ बिलकुल नशा करना छोड़ चुके होते हैं और ये उदहारण उन्हें देखने को मिलता है। वहां का माहौल, मरीजों का सही तरीके से देख-रेख और रख-रखाव, दवाएं, थेरेपी, डिटॉक्स और मनोरंजन का साधन - ये सबकुछ मिलाकर मरीज को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रभावित करता है और नशे की लत का मरीज खुद से नशे से दूर होता चला जाता है। नशा मुक्ति के इलाज की समुचित जानकारी के लिए बेझिझक कॉल करें।। Mobile No: 8290043600
Email:navjeevan675@gmail.com


जो हो चूका वो हो चूका, इंसान अपनी सारी संपत्ति लगा कर भी उस वक़्त को दुबारा अपने लिए ये किसी के लिए वापस नहीं ला सकता। एक...
08/02/2022

जो हो चूका वो हो चूका, इंसान अपनी सारी संपत्ति लगा कर भी उस वक़्त को दुबारा अपने लिए ये किसी के लिए वापस नहीं ला सकता। एक इंसान जिसने जीवन भर नशा किया उसका भविष्य कैसा होगा, ये दुनियाँ जानती है। जो लोग रोज़ाना सिगरेट, शराब, दर्द निवारक दवा या नींद कि दवा या ड्रग्स का सेवन करते हैं उनको बाद में जाकर स्वस्थ सम्बन्धी कुछ ऐसी दिक्ततें आती हैं कि उनका जीवन उनके खुद पर या दूसरों पर एक बोझ बन जाती है, मन अशांत हो जाता है। यूरिक एसिड कि समस्या, ब्लड शुगर कि समस्या, ब्लड प्रेशर कि समस्या, जोड़ों में दर्द रहना, समय से पहले बाल सफ़ेद होना या बूढ़ा दिखना और हर वक़्त थकावट या कमजोरी महसूस करना। इन लोगों का खान-पान अब सामान्य नहीं होता, और ज्यादातर मामलों में जीवन भर दवाएं लेनी होती हैं क्यों कि लाख मना करने पर भी उनसे नशे कि लत छूटती ही नहीं। ना मनपसंद खा सकते हैं और ना औरों कि तरह दौड़ भाग कर सकते हैं। अगर इतना सब जानते हुए भी कोई इंसान खुद को नशा करने से नहीं रोक पाता तो वो किसी और को नहीं बल्कि खुद को धोखा दे रहा है। अगर आप नशा मुक्ति केंद्र कि तलाश कर रहे हों तो आज ही कॉल करें ताकि हम तत्काल सहायता कर सकें। Mobile No: 8290043600




आंकड़ों की बात करें तो अपने देश में लगभग तीस से पैंतीस प्रतिशत लोग विभिन्न प्रकार के नशे की चपेट में आ चुके हैं जो कि आने...
21/01/2022

आंकड़ों की बात करें तो अपने देश में लगभग तीस से पैंतीस प्रतिशत लोग विभिन्न प्रकार के नशे की चपेट में आ चुके हैं जो कि आने वाले वक़्त में एक बड़ी गंभीर समस्या बन सकती है - घर, परिवार, समाज के लिए। ज्यादातर कैसेज़ में अगर हम गौर करें तो समझ सकते हैं एक इंसान को ये एहसास हो जाता है कि उसको नशे कि लत लग चुकी है। वो नशा किये बिना नहीं रह पायेगा, और वो खुद से कोशिश भी करता है इससे पीछा छुड़ाने की लेकिन कई एक वजहों से वो नशा मुक्ति के इलाज से घबराता है। उसे एक डर या घबराहट होती है की लोग क्या कहेंगे, पता नहीं कितना खर्च हो जायेगा, क्या पता काम से छुट्टी मिलेगी या नहीं, नशा मुक्ति केंद्र में जाने के बाद उसके परिवार या बच्चों का क्या होगा या उसके पास इस प्रकार के इलाज का कोई अनुभव नहीं होता। ऐसे अनगिनत सवालों को लेकर बस सोचते-सोचते उसका समय बीत जाता है, वो नशा मुक्ति केंद्र तक पहुँच ही नहीं पाता है। अगर आप ऐसा महसूस करते हैं तो बेझिझक होकर बस एक बार हमें कॉल कीजिये। हम आपके सारे सवालों का जवाब देंगे और हर संभव सहायता करेंगे नशा मुक्ति के इलाज के दौरान। आपके पहचान की भी पूरी गोपनीयता राखी जाएगी। हमारे नशा मुक्ति केंद्रों में हम सामान्य तथा लक्ज़री दोनों प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। आज ही कॉल करें। Mobile No: 8290043600

तनावमुक्त जीवन आनन्द के लिए खुश रहना हर मनुष्य का जन्मजात स्वभाव होता है छोटे बच्चे की तरह । समय के अनुसार परिस्थितियाँ ...
15/01/2022

तनावमुक्त जीवन आनन्द के लिए
खुश रहना हर मनुष्य का जन्मजात स्वभाव होता है छोटे बच्चे की तरह । समय के अनुसार परिस्थितियाँ बदलने लगती हैं । फिर भी आपको अपने खुश रहने के नैसर्गिक स्वभाव को बनाये रखना चाहिए । बदलाव को स्वीकार करना है । न किसी अभाव में जियें , न किसी के प्रभाव में जियें , बस अपने विश्वास में जियें , स्वयं पर पूर्ण विश्वास करते हुए । आज की लाईफस्टाइल बड़ी स्ट्रेस वाली है । मानसिक चिन्ता या तनाव या आक्रोश का कोई भी कारण हो सकता है जैसे नौकरी , शादी , पारिवारिक , आर्थिक कार्यालय से सम्बन्धित कोर्ट - कचहरी , बच्चों की समस्याएं जिससे भय , चिन्ता , अनिद्रा , आक्रोश , तनाव , फोबिया आदि होने लगता है । ज्यादातर स्ट्रेस तब होता है जब हम प्रोफेशनल और पर्सनल लाईफ को मिला देते हैं । जब हम प्रोफेशनल कार्यों में हैं तो पूरा ध्यान सिर्फ प्रोफेशनल कार्यों में ही लगाएं और जब परिवार के साथ और सामाजिक गतिविधियों में हैं तो प्रोफेशनल कार्यों की चिंता को दूर रखें । नए दिन की शुरुआत सूर्य के सम्मुख खड़े होकर अच्छे विचारों एवं नई शक्ति के साथ करें । नई ऊर्जा मिलेगी । अपने मन में तीन शब्द रखें , कोशिश , सच एवं विश्वास । कोशिश बेहतर भविष्य के लिए , सच अपने प्रयासों के लिए एवं विश्वास अपने आप पर । हीरे - मोती तो आपके मार्ग में ही पड़े हैं । उन्हें चुनने की जरूरत है । सुख आपके अन्दर है , बाहर नहीं । बच्चों की मुस्कानों में है परिवार के संग जीने में है । माँ - बाप के आशीर्वाद में है । माँ की निश्चल ममता में है । आनंद हमेशा आपके साथ ही रहता है बस यह तो एक अहसास है । एक तिब्बती कहावत है , अच्छी जिन्दगी जीने एवं लम्बी उम्र के लिए आधा भोजन लें । दोगुना टहलें , तिगुना हंसें एवं समस्त जीवन मात्र को सम्पूर्ण प्यार दें ।
किसी भी सहायता के लिए हमे कॉल करे
8290043600

Address

Aadmpur Road Near Hisar Bypas Bhadra
Bhadra
335501

Telephone

+917018139073

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र, Jeevandan Nsha Mukti kendar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र, Jeevandan Nsha Mukti kendar:

Share