23/06/2025
**21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे देश और दुनिया में बड़े उत्साह से मनाया गया।**
लाखों लोगों ने मिलकर योग किया, अपने तन और मन को स्वस्थ रखने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया।
लेकिन क्या योग केवल एक दिन का उत्सव है?
**बिलकुल नहीं!**
हम आप सभी से यह अनुरोध करते हैं कि जिस ऊर्जा और उत्साह से आपने 21 जून को योग किया, उसी भावना को हर दिन जिएं।
योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं — सुबह का एक छोटा सा समय खुद को दें।
स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का यही तो रास्ता है!
**आइए, हम संकल्प लें कि हर दिन योग करेंगे।**
और जब अगला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस — **21 जून 2026** आएगा,
तो हम और अधिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ फिर एक बार मिलें —
**तेज भी, निरोग भी।**
योग करें, निरोग रहें।
**हर दिन योग – हर दिन उत्सव।**