Maharishi Vedic Cultural Centre

Maharishi Vedic Cultural Centre The Centre located in the heart of the Bhopal city. It offers consultations in Jyotish, Health, Yagy

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।जय गुरुदेव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीशमहर्षि संस्थान भारत वि...
06/10/2025

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।
जय गुरुदेव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश
महर्षि संस्थान भारत विजयतेतराम्
MAHARISHI WORLD #शरदपूर्णिमा

समस्त देशवासियों को असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामन...
02/10/2025

समस्त देशवासियों को असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनायें।
जय गुरुदेव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश।
महर्षि विश्व व्यापी रामराज्य विजयन्तेतराम्।
Maharishi World.

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालयमध्यप्रदेश अधिनियम क्रमांक 37 वर्ष 1995 द्वारा स्थापित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग...
30/09/2025

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय
मध्यप्रदेश अधिनियम क्रमांक 37 वर्ष 1995 द्वारा स्थापित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की धारा 2 (f) के अर्न्तगत सूचीबद्ध
दिनांक: 27/09/2025
आम सूचना
सर्व साधारण को विदित हो कि कुछ समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समाचार प्रसारित किये जा रहे है कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के द्वारा जारी डिग्री / डिप्लोमा अमान्य है, जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।
उपरोक्त संदर्भ में सूचित हो कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश विधानसभा के द्वारा पारित अधिनियम क्रमांक - 37 वर्ष 1995 के अंतर्गत स्थापित संवैधानिक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की धारा 2 (f) के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त है तथा भारतीय विश्वविद्यालय संघ का भी सदस्य है।
राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश दिनांक 28/08/2017 द्वारा विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों की अंकसूची को अमान्य करते हुये उन्हे सेवा मुक्त कर दिया गया था। उक्त आदेश के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में याचिका दायर की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के सिंगल बैंच द्वारा दिनांक 20/11/2024 को WP No.5824/2017 एवं WP No 6051/2017 को खारिज कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई अंकसूचियों को अमान्य कर दिया गया था। उक्त आदेश के विरूद्ध विश्वविद्यालय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में रिट अपील WA No. 29/2025 दायर की गई थी। उक्त याचिका का निराकरण करते हुये माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर ने अपने निर्णय 15/07/2025 में यह आदेशित किया है कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय विधिसम्मत स्थापित विश्वविद्यालय है, जिसे पाठ्यक्रम संचालित करने तथा अंकसूचियां एवं प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार प्राप्त है तथा उन छात्रों की अंकसूची को मान्य करते हुये उन्हे सेवा में पुनः वापिस लेने तथा उनकी वरिष्ठता का भी लाभ प्रदान किया जावे। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समस्त पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 एवं डिग्रियों के विनिर्देशन संबंधी राजपत्र में प्रकाशित पाठ्यक्रमों के अनुरूप विश्वविद्यालय की विद्या परिषद एवं प्रबंध मण्डल के अनुमोदन के उपरांत संचालित किए जा रहे है, जो पूर्णतः मान्य है।
अतः समस्त छात्रों से निवेदन है कि वे इस प्रकार के भ्रामक एवं झूठे दुष्प्रचार के बहकावे में न आवे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी समस्त अंकसूचियां मान्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय विरोधी तत्वों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी ।
कुलसचिव
मुख्यालय:- करौदी, पोस्ट - महनेर, जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) - 483332 •फोन नं. 9425865180, 9981171634
प्रशासनिक कार्यालय :- लमती, विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश) - 482002 • फोन नं. 0761-2637213, 2637217, 9752042827
• E-mail : mmyvvregistrar@gmail.com, svcmmyvv@gmail.com • Website : www.mmyvv.org

22/09/2025
Best Wishes to all of you on the auspicious of Shardiya Navratri.May Jagat Janani Maa Durga, fill everyone's life with i...
22/09/2025

Best Wishes to all of you on the auspicious of Shardiya Navratri.
May Jagat Janani Maa Durga, fill everyone's life with infinite Happiness, Joy, Good Health and Prosperity.
Jai Maa Durga, Jai Gurudev, Jai Maharishi, Brahmachari Girish.
MAHARISHI WORLD

21 सितम्बर 2025 अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"यदि विश्व में शांति स्थापित करनी है, तो...
21/09/2025

21 सितम्बर 2025 अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

"यदि विश्व में शांति स्थापित करनी है, तो सर्वप्रथम स्वयं (व्यक्ति) में शांति स्थापित करनी होगी। भावातीत ध्यान प्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति के जीवन में शांति लाता है।"
- महर्षि महेश योगी जी

जय गुरुदेव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश
MAHARISHI WORLD

वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारामाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँआज अपने ...
17/09/2025

वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

आज अपने एक सम्बोधन में महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने भारत वर्ष के यशस्वी, कर्मठ, भारत माता को और भारत के समस्त नागरिकों के हितों को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्म दिवस के पावन अवसर पर अनेकानेक बधाइयाँ प्रेषित की। ब्रह्मचारी जी ने कहा कि "एक तरफ भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया गया तो दूसरी ओर आज माननीय श्री मोदी जी का अमृत महोत्सव है। मोदी जी आज के युवा वर्ग के लिए जीवन में विकास और सफलता प्राप्ति का न केवल एक जीवंत उदाहरण हैं, वरन एक महामंत्र हैं। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए एक पाठशाला है, एक पाठ्यक्रम है और वैज्ञानिक प्रयोगशाला भी है।" ब्रह्मचारी जी ने आशा व्यक्त की और अपने इष्ट देव से प्रार्थना की कि "माननीय श्री मोदी सदा स्वस्थ्य रहें, प्रसन्न रहें, उनकी समस्त कार्य योजनाओं को पूर्ण करने के संकल्प फलीभूत हों, उनके प्रधानमंत्रित्व में, उनके नेतृत्व में, भारत वर्ष निरंतर विकसित हो, प्रगति करे, भारत विश्व परिवार का मार्गदर्शन करे और सर्वे भवन्तु सुखिनः का सिद्धांत पूर्ण रूपेण अपना प्रभाव प्रदर्शित करे, यही हमारी मंगल कामना है।" गिरीश जी ने अंत में कहा कि "साधना से सब साधन जुट जाते हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण माननीय मोदी जी हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रातः संध्या साधना के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए, जिससे उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।" वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी
जय गुरु देव, जय महर्षि, जय भारत।

"आदर्श भारत निर्माण" पर परिचर्चाभोपाल। छान वार्ड स्थित गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम के महर्षि उत्सव भवन में "आदर्श भ...
17/09/2025

"आदर्श भारत निर्माण" पर परिचर्चा
भोपाल। छान वार्ड स्थित गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम के महर्षि उत्सव भवन में "आदर्श भारत निर्माण" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश ने कहा कि महर्षि महेश योगी के आदर्श भारत एवं अजेय भारत को अब केंद्रीय शासन और कुछ राज्य सरकारों ने अपनाना प्रारंभ किया है। आदर्श भारत अभियान में 10 वर्षों के दौरान लाखों भारतीय नागरिक जुड़े हैं, जिनको आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी और मप्र राज्य डेंटल परिषद के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
दैनिक भास्कर, भोपाल, मंगलवार, 16 सितंबर, 2025

सृजन के देवता, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें। जय गुरुदेव, जय महर्षि,  ...
17/09/2025

सृजन के देवता, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें।
जय गुरुदेव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश

Registration date extended till 18 September 2025. संपर्क: महर्षि विद्या शांति समागम, फोन: 0755-4276931, 4279393, मोबाइल...
15/09/2025

Registration date extended till 18 September 2025. संपर्क: महर्षि विद्या शांति समागम, फोन: 0755-4276931, 4279393, मोबाइल एवं व्हाट्सप्प नंबर: 9425008470, 9893700746, ईमेल: mwpa@mssmail.org, वेबसाइट: www.mwpm.in

Date extended till 18th September 2025
15/09/2025

Date extended till 18th September 2025

Address

Plot No. 4, E-7, Arera Colony
Bhopal
462016

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm

Telephone

0755-4023000

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharishi Vedic Cultural Centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Maharishi Vedic Cultural Centre:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram