Palliative CARE Enthusiast

Palliative CARE Enthusiast ALLEVIATING SUFFERING FROM LIFE-THREATENING ILLNESS. CANCER PAIN MANAGEMENT. MORPHINE AVAILABILITY. IMPROVING QUALITY OF LIFE.

Psychosocial, Spiritual & Symptom care of persons living with incurable disease. OPD, DAYCARE, INDOOR, HOMECARE FACILITIES AVAILABLE

03/07/2023
27/03/2021

MAINTAIN SAFE DISTANCE

20/06/2018

इस ख़त की कोई भूमिका नहीं हो सकती।
इरफ़ान (Irrfan), जिनके सिरहाने की एक तरफ़ ज़िंदगी है और दूसरी तरफ़ अंधेरा, ने आत्मा की स्याही से यह ख़त लिखा है। उम्मीद की ओस।
एक काव्यमय दर्शन।
जब आंख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है!
यह ख़त इरफ़ान भाई ने वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज (Ajay Brahmatmaj) को भेजा है।यह टाइम्स ऑफ़ इंडिया (The Times of India) में छपा है
◼️
कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला था कि मैं न्यूरोएंडोक्रिन कैंसर से ग्रस्त हूं। मैंने पहली बार यह शब्द सुना था। खोजने पर मैंने पाया कि इस शब्द पर बहुत ज्यादा शोध नहीं हुए हैं। क्योंकि यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है। अभी तक अपने सफ़र में मैं तेज़-मंद गति से चलता चला जा रहा था ... मेरे साथ मेरी योजनाएं, आकांक्षाएं, सपने और मंजिलें थीं। मैं इनमें लीन बढ़ा जा रहा था कि अचानक टीसी ने पीठ पर टैप किया, ’आप का स्टेशन आ रहा है, प्लीज उतर जाएं।’ मेरी समझ में नहीं आया... न न, मेरा स्टेशन अभी नहीं आया है...’ जवाब मिला, ‘अगले किसी भी स्टॉप पर उतरना होगा, आपका गंतव्य आ गया...’ अचानक एहसास हुआ कि आप किसी ढक्कन (कॉर्क) की तरह अनजान सागर में अप्रत्याशित लहरों पर बह रहे हैं। लहरों को क़ाबू करने की ग़लतफ़हमी लिये।

�इस हड़बोंग, सहम और डर में घबरा कर मैं अपने बेटे से कहता हूं, ’आज की इस हालत में मैं केवल इतना ही चाहता हूं... मैं इस मानसिक स्थिति को हड़बड़ाहट, डर, बदहवासी की हालत में नहीं जीना चाहता। मुझे किसी भी सूरत में मेरे पैर चाहिए, जिन पर खड़ा होकर अपनी हालत को तटस्थ हो कर जी पाऊं। मैं खड़ा होना चाहता हूं।’

�ऐसी मेरी मंशा थी, मेरा इरादा था...

�कुछ हफ़्तों के बाद मैं एक अस्पताल में भर्ती हो गया। बेइंतहा दर्द हो रहा है। यह तो मालूम था कि दर्द होगा, लेकिन ऐसा दर्द? अब दर्द की तीव्रता समझ में आ रही है। कुछ भी काम नहीं कर रहा है। न कोई सांत्वना और न कोई दिलासा। पूरी कायनात उस दर्द के पल में सिमट आयी थी। दर्द खुदा से भी बड़ा और विशाल महसूस हुआ।

मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूं, उसमें बालकनी भी है। बाहर का नज़ारा दिखता है। कोमा वार्ड ठीक मेरे ऊपर है। सड़क की एक तरफ मेरा अस्पताल है और दूसरी तरफ लॉर्ड्स स्टेडियम है। वहां विवियन रिचर्ड्स का मुस्कुराता पोस्टर है, मेरे बचपन के ख़्वाबों का मक्का। उसे देखने पर पहली नज़र में मुझे कोई एहसास ही नहीं हुआ। मानो वह दुनिया कभी मेरी थी ही नहीं।

�मैं दर्द की गिरफ्त में हूं।

�और फिर एक दिन यह एहसास हुआ... जैसे मैं किसी ऐसी चीज का हिस्सा नहीं हूं, जो निश्चित होने का दावा करे। न अस्पताल और न स्टेडियम। मेरे अंदर जो शेष था, वह वास्तव में कायनात की असीम शक्ति और बुद्धि का प्रभाव था। मेरे अस्पताल का वहां होना था। मन ने कहा, केवल अनिश्चितता ही निश्चित है।

�इस एहसास ने मुझे समर्पण और भरोसे के लिए तैयार किया। अब चाहे जो भी नतीजा हो, यह चाहे जहां ले जाए, आज से आठ महीनों के बाद, या आज से चार महीनों के बाद, या फिर दो साल... चिंता दरकिनार हुई और फिर विलीन होने लगी और फिर मेरे दिमाग से जीने-मरने का हिसाब निकल गया!

�पहली बार मुझे शब्द ‘आज़ादी ‘ का एहसास हुआ, सही अर्थ में! एक उपलब्धि का एहसास।

�इस कायनात की करनी में मेरा विश्वास ही पूर्ण सत्य बन गया। उसके बाद लगा कि वह विश्वास मेरे हर सेल में पैठ गया। वक़्त ही बताएगा कि वह ठहरता है कि नहीं! फ़िलहाल मैं यही महसूस कर रहा हूं।

इस सफ़र में सारी दुनिया के लोग... सभी, मेरे सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं, मैं जिन्हें जानता हूं और जिन्हें नहीं जानता, वे सभी अलग-अलग जगहों और टाइम ज़ोन से मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उनकी प्रार्थनाएं मिल कर एक हो गयी हैं... एक बड़ी शक्ति... तीव्र जीवन धारा बन कर मेरे स्पाइन से मुझमें प्रवेश कर सिर के ऊपर कपाल से अंकुरित हो रही है।

�अंकुरित होकर यह कभी कली, कभी पत्ती, कभी टहनी और कभी शाखा बन जाती है... मैं खुश होकर इन्हें देखता हूं। लोगों की सामूहिक प्रार्थना से उपजी हर टहनी, हर पत्ती, हर फूल मुझे एक नयी दुनिया दिखाती है।

एहसास होता है कि ज़रूरी नहीं कि लहरों पर ढक्कन (कॉर्क) का नियंत्रण हो... जैसे आप क़ुदरत के पालने में झूल रहे हों!

PIECE (HAND WOVEN) CREATIVITY in my day care -Positivity in life is state of mind, not of body
22/08/2017

PIECE (HAND WOVEN) CREATIVITY in my day care -Positivity in life is state of mind, not of body

24/04/2017

Though our services are run by professionally trained staff, but we also promote volunteer ship in palliative care for that we have selection criterion for recruiting volunteers. You can also support us by either time, material, or by donations.

24/04/2017

Our doctors are well versed in pain management and are able to prescribe Opioids to manage severe pain as Care centre has a license to stock and supply oral Morphine. (the drug of choice worldwide for unremitting pain) Necessary information, advice and medicines are given for other distressing physical symptoms as well.

24/04/2017

O.P.D. & INDOOR SERVICES
At the centre we have daily 11A.M. to 4 p.m. O.P.D. where we provide medical care & other support services & also admission facilities for round the clock care where this is necessary.
Indoor admissions might be necessary for Symptom management, Respite care or Terminal care.

DAY CARE
Day care on Mondays and Fridays provides the much needed ‘break’ from monotony.
Here they get respite care (There are lot of patients at there home who need a change from there routine & also there families get a chance to revive themselves)
Apart from symptom management, they are offered alternative healing and Dietary advices.

Home care team
The Home Care team is a group of experienced and caring professionals offering:
• Medical and nursing care to relieve pain and other distressing symptoms;
• Practical advice and support to family members in their role as caregivers;
• Medical equipment, supplies to those with special needs;
• Comfort & care that extends to all aspects of the individuals well being,;
• Bereavement counseling to grieving relatives if they need.

24/04/2017

Mission & Vision
Our VISION is that of a caring and supportive society, where people with cancer and their families live with dignity, hope and comfort.
Our MISSION is to enable people with advanced cancer and their families to make informed choices and decisions and to receive appropriate medical physical, emotional, social and spiritual support.

24/04/2017

We provide Home Care for cancer patients, as we understand most people prefer the comfort of their home. As cancer advances we are always their as companion for compassionate care and support that a person need.
You /your family / your doctor can contact our Telephone Helpline at (0755)2602502, 6459777
From Monday to Saturday 9:30 am to 5:30 pm.
A request for discussion on line or for visit can be made when you think you need our services.
Registration & first visit of a new patient need to be at centre with all related disease documents.

All our services are provided free of charge.
(However, the family may sometimes be asked to get some medications, dressings, etc. as per need.)

11/04/2017

We as palliative care team at Lakecity Hospital, Bhopal are working with the vision to care cancer (& other disease in advanced stage) patients and their families so that they can live with dignity, hope and comfort.
In “PALLIATIVE CARE”our efforts are targeted toward informed and compassionate medical, nursing and emotional care.

03/04/2017

Even the news of cancer can be traumatizing & devastating for the patient and the family, and the situation worsens once cancer treatments fail and End up in to the incurable status .

Address

PAIN & PALLIATIVE CARE CENTRE , LAKCITY HOSPITAL KASTURBA NAGAR
Bhopal
462023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palliative CARE Enthusiast posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Palliative CARE Enthusiast:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram