CIMS Blood Center

CIMS Blood Center NACO-affiliated mother blood bank having component separation facility

26/12/2025

गम्भीर मरीज़ की जीवन रक्षा हेतु O Neg. रक्त दाताओं की तत्काल आवश्कता है। कृपया सिम्स पहुँचकर रक्तदान करें।

आज ब्लड सेंटर पहुँचकर स्वैच्छिक रक्त वीर श्री समीर श्रीवास( बिलासपुर),श्री बलवंत सिंह(मस्तूरी ), श्री दयानन्द (sargaon),...
23/12/2025

आज ब्लड सेंटर पहुँचकर स्वैच्छिक रक्त वीर श्री समीर श्रीवास( बिलासपुर),श्री बलवंत सिंह(मस्तूरी ), श्री दयानन्द (sargaon), श्री बलवंत सिंह(बालौदा बाजार) तथा श्री सत्येंद्र जी ( मुंगेली ) द्वार रक्तदान किया गया। सिम्स ब्लड सेंटर द्वारा निरन्तर प्रयास किया जाता रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का जुड़ाव सिम्स से हो, क्योंकि न सिर्फ बिलासपुर अपितु सीमावर्ती जिलों के मरीजों के स्वास्थ्य सम्बन्धित बीमारियों के उपचार का भार् भी सिम्स पर है। सामाजिक साझेदारी से ही यह संभव है। सिम्स ब्लड सेंटर उन सभी निस्वार्थ भाव रखने वाले स्वैच्छिक रक्तवीरों का आभारी है जो स्व प्रेरित होकर सिम्स में रक्तदान करते हैं। ज्ञात हो सिम्स में भर्ती प्रत्येक मारीज को शासन के आदेशानुसार निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है साथ-साथ यह भी प्रयास किया जाता है कि थैली सीमिया ,सिकल ,कैंसर, RTA आदि बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों को विदाउट एक्सचेंज रक्त उपलब्ध हो सके। इस हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्कता रहती है।
ड्यूटी रत BTOडॉ मुकुंद द्वारा प्रसंशा पत्र प्रदान कर सभी रक्त दाताओं को सम्मानित किया गया।

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में बिजनौर  उत्तर प्रदेश निवासी स्वैच्छिक रक्त वीर मोहम्मद  रिजवान द्वारा रक्तदान किया गया।य...
01/12/2025

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी स्वैच्छिक रक्त वीर मोहम्मद रिजवान द्वारा रक्तदान किया गया।यह आपका 12वां स्वैच्छिक रक्तदान है। रक्तवीर द्वारा यह बताया गया कि 1 दिसम्बर को वह भारत में कही भी हों शासकीय रक्त केंद्र में ही रक्तदान जरूर करते हैं । उनका मानना है एक बार रक्तदान करने से HbSAg, HCV,HIV,VDRL,MP जाँच निःशुल्क हो जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा करना चाहिए।
विश्व एड्स दिवस पर ऐसे समस्त रक्त दाताओं को नमन जिनकी जागरूकता से नए रक्त दाताओं को प्रेरणा मिलती है।
ड्यूटीरत BTOडॉ जसवंत द्वारा प्रसंशा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

DONATE BLOOD AND DISCOVER YOUR HIV STATUS
01/12/2025

DONATE BLOOD AND DISCOVER YOUR HIV STATUS

प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर तथा आवश्कता पड़ने पर स्वैच्छिक रक्तदान हेतु सदैव तत्पर डॉ नयन अग्रवाल ने आज पुनः रक्तदान क...
08/11/2025

प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर तथा आवश्कता पड़ने पर स्वैच्छिक रक्तदान हेतु सदैव तत्पर डॉ नयन अग्रवाल ने आज पुनः रक्तदान किया। आप अपने चिकित्सकीय छात्र जीवन से इसे निरन्तरता बनाये हुए हैं। आपके द्वारा निःस्वार्थ किया गया रक्तदान किसी थैलीसिमीआ सिकल सेल एनीमिया य़ा अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीज़ की जान बचाएगा।
ड्यूटीरत BTOडॉ प्रभाकर द्वारा प्रसंशा पत्र प्रदान कर डॉ नयन अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
ब्लड सेंटर सिम्स परिवार आपके इस निःस्वार्थ रक्तदान की प्रसंशा कर धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

गतौरा  रेल  हादसे से ग्रसित मरीजों की मदद हेतु  रक्त वीर रूपेश शुक्ला एवं वीरेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान...
05/11/2025

गतौरा रेल हादसे से ग्रसित मरीजों की मदद हेतु रक्त वीर रूपेश शुक्ला एवं वीरेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।निश्चित रुप से यह रक्तदान मरीजों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
शाम तक और भी रक्तदाता रक्तदान करने पहुंचेंगे।

गतौरा  में हुए ट्रेन हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी स्वप्रेरित होकर रक्तदान करने पहुचने लगे हैं। रक्त वीर गोपाल कश्यप ...
04/11/2025

गतौरा में हुए ट्रेन हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी स्वप्रेरित होकर रक्तदान करने पहुचने लगे हैं। रक्त वीर गोपाल कश्यप जो कि नियमित स्वैच्छिक रक्त दाता भी हैं, ने 11 बजे पहुँचकर रक्तदान किया ।
विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कल सिम्स पहुँचकर रक्तदान किया जायेगा। रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत सभी संगठनों से अनुरोध कि इस विपत्ति में सिम्स को रक्तदान करें।

04/11/2025

अपील
Gatoura के पास rail दुर्घटना में घायलों हेतु तत्काल रक्त की आवश्कता है। कृपया सभी ग्रुप के रक्त दाताओं से अनुरोध cims पहुँचकर रक्तदान करें।

01/10/2025

Thalassemia/sickle,कैंसर hemophilia आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों हेतु निःशुल्क, without एक्सचेंज ब्लड उपलब्ध है।

22/09/2025

Thalassemia/sickle सेल एनीमिया ग्रसित मरीजों हेतु विदाउट एक्सचेंज,निःशुल्क ब्लड उपलब्ध है।

17/09/2025

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा "नमो रक्त दान शिविर" आयोजित कर मनाया गया। शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

10/09/2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ( CMHO) अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का यदि निडरता से पालन करें तो अव्यवस्था को सुधारा जा सकता है।

Address

Blood Bank, CIMS Hospital, River View Road
Bilaspur
495001

Telephone

+919893056452

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CIMS Blood Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to CIMS Blood Center:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category