Mahakal Pharma

Mahakal Pharma petfood and accessories

15/08/2021
09/08/2020
21/04/2020

All type of petfood is available
9669514002

14/09/2016
नई दिल्ली(16 जून): कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी होते है इसलिए ज्यादातर लोग घरों में कुत्ते पालना पसंद करते हैं। कुत्...
17/06/2016

नई दिल्ली(16 जून): कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी होते है इसलिए ज्यादातर लोग घरों में कुत्ते पालना पसंद करते हैं। कुत्तों की अनेको नस्लें पाई जाती है जिसमे से कई नस्ले बहुत ही खतरनाक होती है, इतनी खतरनाक की वो पल भर में किसी की जान भी ले सकते हैं।

आज हम आपको कुत्तों की 10 ऐसी ही खतरनाक नस्लों के बारे में बता रहे है जो खतरा महसूस होने पर पल भर में किसी की जान ले सकते हैं। इनमें से कई कुत्तों को पालने पर बैन लग चुका है।

1. पिट बुल :-पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामक विस्फोट को रोकने के लिए व्यापक और उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। साल 2014 में सिर्फ अमेरिका में पिट बुल के हमले से 22 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

2. रॉटवेल्लर :-रॉट वेल्लर प्रजाति कुत्ते शक्तिशाली होने के साथ-साथ बहुत ही तेजी से किसी को काटने में माहिर होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्ते के कारण काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काटता है।

3. जर्मन शेफर्ड पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुका जर्मन शेफर्ड दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है। 1,060 (108 किलो) से अधिक न्यूटन की शक्ति से किसी पर हमला करता है, जिसके बाद बचना मुश्किल हो जाता है।

4. डाबरमैन पिन्स्चर :-डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई।

5. बुलमास्टिफ :-बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है, जिसके पैर बहुत ही लंबे होते हैं। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है। साल 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इसके काटने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत इसी साल हुई थी।

6. हस्कीहस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद ही इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फिले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इसके काटने से किसी की भी जान जा सकती है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

7. मालाम्यूट:-मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। आकार में भेड़ियों के समान दिखने वाला मालाम्यूट का वजन 34 से 49 किलो के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टडी के अनुसार 1966 से 1980 के बीच इस कुत्ते के काटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

8. वोल्फ हाइब्रिड :-कुत्तों के बारे में कहा जाता है कि कभी वे भेड़ियों के वंशज हुआ करते थे। लेकिन वर्तमान में भी कुत्तों की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो भेड़िया और कुत्तों के संकरण से बनी हैं। कुत्तों की एक ऐसी प्रजाति वोल्फ हाइब्रिड है। अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। आंकड़ों की माने तो 1979 से 1998 के बीच इस प्रजाति के कुत्तों के काटने से अमेरिका में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

9. बॉक्सर:-बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तों का वंशज कहा जाता है। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं। सुरक्षा की भावना के इच्छुक परिवारों के लिए ये कुत्ते सबसे बेहतर विकल्प हैं। इनकी पहचान अड़ियल कुत्तों के रूप में भी है।

10. ग्रेट डैन : –अगर इस प्रजाति के कुत्तों को सही तरीके से ट्रेनिंग दिया जाए तो ये सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन, ट्रेनिंग के आभाव में ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इस कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है।

Address

Near Old Bank Of Baroda, Chowk Bazaar
Chhatarpur
471001

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Telephone

8717808888

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahakal Pharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Mahakal Pharma:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram