02/03/2026
हटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मड़ियादो में सम्राट अशोक क्रांति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 'सम्राट अशोक जयंती' को एक ऐतिहासिक स्वरूप देने के लक्ष्य के साथ आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री योगेंद्र कुशवाहा जी ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मोहन कुशवाहा जी, पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सरपंच श्री रिंकू कुशवाहा जी, संरक्षक श्री मेहरबान सर जी और मड़ियादो की पूरी कर्मठ टीम उपस्थित रही।
इस बार की जयंती सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि समाज के हक, अधिकार और न्याय की आवाज होगी!
मड़ियादो की टीम द्वारा की गई तैयारियों से स्पष्ट है कि यह आयोजन अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है।
जय मौर्य, जय अशोक!
एकता ही हमारी शक्ति है।
Yogendra Kushwaha Akhilesh Yadav योगेंद्र कुशवाहा दमोह विधानसभा Samajwadi Party Siddharth Sukhlal Kushwaha