NHM Union Damoh

NHM Union Damoh NHM Health Contractual Workers

पिछले पांच वर्षों से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी...
24/08/2025

पिछले पांच वर्षों से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 महीने पहले इस योजना के तहत कर्मचारियों को लाभ देने की घोषणा की थी।

इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की गई, लेकिन ठोस परिणाम आज तक शून्य हैं।

मुख्यमंत्री ने कई अवसरों पर 5 से 20 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का वादा किया, मगर ये वादे केवल हवा-हवाई साबित हुए हैं।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि घोषणाओं का बार-बार दोहराव बिना कार्यान्वयन के विश्वास को कमजोर कर रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री जी, अब समय है कि केवल घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाए जाएं।

कर्मचारियों का हक सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आदेश जारी करें और वादों को अमल में लाएं।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Shivraj Singh Chouhan

04/05/2025

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

➡️विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Narendra Shivaji Patel Jansampark Madhya Pradesh

02/05/2025

➡️विभागीय भर्ती और उपकरण खरीदी समय से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

➡️संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही, उन्होंने विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को संपन्न किया जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचना विकास के कार्यों की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों। साथ ही, स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Narendra Shivaji Patel Jansampark Madhya Pradesh

मन के जीते जीत है, मन के हारे हार, हार गए जो बिन  लड़े , उन पर है धिक्कार | उन पर है धिक्कार जो देखे ना सपना, सपनो का अध...
01/05/2025

मन के जीते जीत है, मन के हारे हार,
हार गए जो बिन लड़े , उन पर है धिक्कार |

उन पर है धिक्कार जो देखे ना सपना,
सपनो का अधिकार,असल अधिकार है अपना |

अपनो के खातिर करना कुछ आज हमें,
अजर अमर कर देना है स्वराज हमें |

तू माटी का लाल है,कोई कंकड या धूल नहीं,
तू समय बदल के रख देगा,इतिहास लिखेगा भूल नहीं |

तू भोर का पहला तारा है,परिवर्तन का एक नारा है,
यह अंधकार कुछ पल का है,फिर सब कुछ तुम्हारा है !
जिंदाबाद

01/05/2025
उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्री Rajendra Shukla जी की अध्यक्षता में MD मेडम ने राज्य कार्य कारिणी के समक्ष समस्त...
30/04/2025

उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्री Rajendra Shukla जी की अध्यक्षता में MD मेडम ने राज्य कार्य कारिणी के समक्ष समस्त मांगो पर आशाश्वसन देने पर हड़ताल समाप्त कर समस्त संविदा कर्मचारियों ने कार्य उपस्थिति दी।

सातवे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ    के अध्यक्ष श्री Naresh Rathore  जी ने भूख हड़ताल की
30/04/2025

सातवे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री Naresh Rathore जी ने भूख हड़ताल की

*संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ,दमोह  22 अप्रैल से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दिनांक 28 अप्रैल आज हड़ताल के...
28/04/2025

*संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ,दमोह 22 अप्रैल से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दिनांक 28 अप्रैल आज हड़ताल के सातवें दिन संघ के सदस्यों ने भूख हड़ताल कर 2023 की नीति लागू कराने हेतु थाली चम्मच बजाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा भोपाल में आयोजित संविदा महापंचायत में घोषणा 2023 की नीति लागू करने की थी, जो अभी तक नहीं मिली है एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश मानव संसाधन मैनुअल 2025 में जो सुविधाएं मिल रही थी उन्हें भी हटा दिया है, इस कारण से अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी है*

*पंडाल में ही वृक्षासन कर विरोध प्रदर्शन किया, योगाचार्य दीपक सिंह,नीरज जैन ने बताया कि वृक्षासन जिस प्रकार से शरीर का संतुलन बनाने का कार्य, फोकस , वैलेस का विकास एवं मेमोरी बढ़ाता है और मानसिक तनाव दूर करता है*,
*वृक्षासन के फायदे की तरह संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के लिए 2023 की नीति लागू होने से स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा है*.

*संविदा स्वास्थ कर्मचारियों ने वृक्षासन करके, शासन प्रशासन की आंखें खोलना चाहते हैं कि 2023 की नीति हमें जल्द से जल्द दी जाए, ताकि हमारे संविदा साथियों को रेगुलर कर्मचारियों की तरह लाभ मिले*
https://www.facebook.com/share/r/18nwDWojuk/

CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla
संविदा स्वास्थ्य संगठन

*ताली थाली बजाकर* किया विरोध प्रदर्शन, SDM श्री RL बागरी जी जिला दमोह ने पंडाल मे आकर जाना हड़ताल का कारण, मांगो को पूरा ...
26/04/2025

*ताली थाली बजाकर*
किया विरोध प्रदर्शन,
SDM श्री RL बागरी जी जिला दमोह ने पंडाल मे आकर जाना हड़ताल का कारण, मांगो को पूरा कराने स्टेट को अवगत कराने पत्र भेजनें का दिया आश्वासन दिया




26/04/2025

आज दिनाँक 26/04/2025 को के संविदा कर्मचारियों द्वारा थाली-ताली बजाकर संविदा मैन्युअल 2025 का विरोध किया
CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla

Address

Damoh
470661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NHM Union Damoh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram