23/10/2023
सेवा में,
महामहिम राज्यपाल महोदय जी
उत्तराखंड सरकार।
विषय - कोविड कर्मचारियों की इच्छा मृत्यु के संबध में।
महोदय,
आपको अवगत कराना है कि कोविड महामारी के समय प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में *फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स, ऑक्सीजन प्लांट टैक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड बॉय/वार्ड आया* आदि पदों पर नियुक्तियां की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के समाप्त होने के उपरान्त सभी कोविड कर्मचारियों को उत्तराखंड सरकार ने बेरोजगार कर दिया है। कोविड महामारी में काम करके कोविड में लगे कर्मचारियों ने मानवता की सेवा करके बहुत बड़ा अपराध किया है, जिसकी सजा कोविड कर्मचारियों को मिलनी चाहिए और इस लिए कोविड कर्मचारी उत्तराखंड सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहें है, न उत्तराखंड सरकार को कोविड कर्मचारियों से कोई मोह रहा 4 महीने से कोविड कर्मचारी एकता बिहार धरना स्थल में पल-पल मर रहे हैं और 2 महीने से भी ज्यादा समय से भूख हड़ताल करते हुए हो गए हैं इसलिए अब एकता बिहार धरना स्थल देहरादून में बैठे कोविड कर्मचारियों को अपनी जिंदगी का कोई मोह नहीं रह गया है। आज तक कोविड कर्मचारियों ने जो भी गलतियां की माननीय मुख्यमंत्री जी व माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी और उत्तराखंड शासन/ प्रशासन से क्षमा मांगते है।
अतः महोदय आपसे निवेदन है कि एकता बिहार धरना स्थल देहरादून में बैठे कोविड कर्मचारियों की इच्छा मृत्यु की मांग को पूरी करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
निवेदक
उत्तराखंड समस्त कोविड कर्मचारी
कोविड कार्यकारणी सदस्य
संतोष राणा जिला अध्यक्ष चमोली
मुकेश शर्मा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा
प्रदीप थपलियाल जिला अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल
मुकेश उनियाल जिला उत्तरकाशी
संदीप पवांर जिला उत्तरकाशी
राजेंद्र कुमार जिला अल्मोड़ा
धनवीर सिंह जिला उधम सिंह नगर
प्रदीप पाल जिला देहरादून Lt Gen Gurmit Singh Pushkar Singh Dhami President of India Narendra Modi