14/08/2022
अमृत महोत्सव 🇮🇳 हर घर तिरंगा !
गेरुया रंग शहीद की शहादत में
गेरुया रंग मुरीद की इबादत में
गेरुया ध्वज में हनुमत संग
गेरुया रणभूमि में समर तरंग
गेरुया 'रज की शपथ' का संकेत
गेरुया हर संत की रमण- रेत !
श्वेत चहूंदिशा शाँति औ' अमन
श्वेत हरि- सत्य हर जन गण मन
श्वेत अहिंसा को नित करता नमन
श्वेत अहिंसक का करता दमन
श्वेत 'कमल' खिले हर चमन
श्वेत 'मातृरूप' करता निज-वहन !
हरा धन रृद्धि वृद्धि का भान
हरा हर धर्म का करे सम्मान
हरा धरा का समृद्ध ज्ञान
हरा शत्रु को करता हैरान
हरा धान की उभरती जान
हरा हरित क्रान्ति का मान !
'अशोक चक्र' समय का प्रमाण
सुदर्शन बन हरता शत्रु प्राण
'अशोक चक्र' नीला ज्यों आकाश
बौद्धि- सत्व सा करे प्रकाश !
'अशोक चक्र' वीरता का चिन्ह
भारत को करता औरों से भिन्न !
🇮🇳तिरंगा ही मेरा कर्म - धर्म
🇮🇳तिरंगा ही मेरा जाने मर्म
🇮🇳तिरंगा पर मैं क्यों न करूँ गर्व
🇮🇳तिरंगा ही मेरा जीवन -नित पर्व
🇮🇳तिरंगा मेरी निज पहचान
🇮🇳तिरंगा हर सैनिक की शान !
🇮🇳वंदे मातरम !🙏जय भारत !
🙏जय माँ भारती !
जय हिंद ! जय हिंद की सैना !!!
©डा० अनिल कुमार 'गुरुवर'
(रचना :२६ जनवरी, २०१६)
अगस्त १३,२०२२
Shri Kanta Grover