18/03/2026
आज दिनांक 18/03/26 को प्रातः 10 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद फ़तेहपुर के तत्वावधान एवं चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद न्यायालय के विटनेस शेड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार जी ने फीता काटकर किया।जनपद न्यायाधीश को डॉ अनुराग द्वारा बैज अलंकृत,पुष्पगुच्छ,शाल व प्रतीक चिन्ह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शाल व पौध भेंटकर सम्मानित किया गया।रक्तदानियों में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार (पंचम),पलाश गांगुली पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अविनाश एसीजीएम,अनिल उमराव सिविल जज,शीलू शेखर,शिवसौरभ मिश्र डिप्टी चीफ,अशोक कुमार,अभय पांडेय,सिद्धार्थ पटेल,भृगु कुमार,अमित सिंह,विनायक रघुवंशी,शाश्वत तिवारी,विनय कुमार,अविनाश कुमार,सुशील, अरुण कुमार,प्रशांत श्रीवास्तव कुल 18 ने रक्तदान किया व 35 लोगों ने रेडक्रास द्वारा आयोजित अगले शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही डॉ अनुराग द्वारा सभी रक्तदानियों व उनके परिवारीजनों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई व सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर डॉ राजीव नयन गिरि मुख्य चिकित्साधिकारी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन राकेश वर्मा,पूर्व महामंत्री आशीष गौड़,अधिवक्ता रमेश सिंह भदौरिया,ऎश्वर्या श्रीवास्तव,रविप्रताप सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव,रामप्रकाश मौर्य,चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ,प्रेमचंद्र मौर्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ अभिषेक सिंह,रक्त संचरण समिति संयोजक अशोक शुक्ल,बृजकिशोर,विनोद कुमार,दीपाली,संतोष कुमार, दिव्या वर्मा,नरेंद्र कुमार,सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Narendra Modi Swatantra Dev Singh Brajesh Pathak