Dr ajit Kumar Singh

Dr ajit Kumar Singh समाजिक कार्यकर्ता,समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों और जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी।

30/01/2026

यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की हार है।

एक गाँव में एक ऐसा घर,
जहाँ पिता का देहांत बहुत पहले हो चुका था।
घर की जिम्मेदारी एक अकेली माँ ने पूरी उम्र निभाई।
और आज जब उसी माँ का भी देहांत हो गया,
तो गाँव और समाज ने अपना चेहरा फेर लिया।

न कोई पड़ोसी आगे आया,
न कोई समाज का ठेकेदार,
न कोई संगठन,
न कोई सहारा।

आज हालात इतने दर्दनाक हो गए कि
उसी घर की बेटियाँ अपनी माँ की अर्थी को कंधा दे रही हैं,
और वही बेटियाँ अपनी माँ को
शमशान घाट तक ले जा रही हैं।

यह दृश्य केवल हृदयविदारक नहीं,
बल्कि समाज के मुँह पर करारा तमाचा है।

सवाल यह नहीं कि बेटियाँ कंधा दे रही हैं—
सवाल यह है कि
👉 गाँव के पुरुष कहाँ थे?
👉 समाज के ठेकेदार कहाँ थे?
👉 वो लोग कहाँ थे जो मंचों पर मानवता की बातें करते हैं?

अगर आज एक बेसहारा परिवार के साथ
समाज खड़ा नहीं हो सकता,
तो फिर समाज कहलाने का अधिकार किसे है?

यह व्यवहार
❌ अमानवीय है
❌ असंवेदनशील है
❌ और पूरी तरह गलत है

ऐसे समाज को आज आत्ममंथन करना चाहिए,
क्योंकि कल यही हाल
किसी और घर का भी हो सकता है।

आज बेटियाँ मजबूरी में कंधा दे रही हैं,
लेकिन असल में
समाज ने अपनी संवेदनशीलता की अर्थी उठा ली है।

यह घटना हमें याद दिलाती है—
अगर समय रहते इंसानियत नहीं जागी,
तो समाज सिर्फ़ भीड़ बनकर रह जाएगा,
मानवता नहीं।

समाजसेवी (social worker)
Dr ajit Kumar Singh

सावधान! शिक्षा के क्षेत्र में एक नया भेदभाव! ⚠️​UGC के नए नियमों के तहत अब कॉलेजों में बनने वाली 'इक्विटी कमेटी' में साम...
23/01/2026

सावधान! शिक्षा के क्षेत्र में एक नया भेदभाव! ⚠️
​UGC के नए नियमों के तहत अब कॉलेजों में बनने वाली 'इक्विटी कमेटी' में सामान्य वर्ग के लिए कोई अनिवार्य जगह नहीं है। क्या प्रशासन यह मान चुका है कि सामान्य वर्ग के छात्र या शिक्षक पीड़ित नहीं हो सकते?
​न्याय का तराजू सबके लिए बराबर होना चाहिए। अगर कमेटी में केवल विशेष वर्गों के लोग होंगे, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यह नियम सामान्य वर्ग के अधिकारों का हनन है और संस्थानों में गुटबाजी को बढ़ावा देगा।
​इस भेदभावपूर्ण नीति का विरोध होना चाहिए!
मैं समाज़ के सभी वर्ग के लोगों से अनुरोध करता हूँ की आप इस विषय पर अपनी आवाज उठाएं।कॉलेज या विश्वविद्यालय को राजनीति क़ा केंद्र ना बनाएं ,यह वो जगह है जहाँ अनुशासन और सामाजिक एकजुटता सिखाया जाता है ।
Dr ajit Kumar Singh

18/01/2026
तुफान सिंह जी सामाजिक कार्यकर्ता, संगुणी पंचायतआपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।आप जिस निष्ठा और समर्पण के साथ गरीब, ल...
01/01/2026

तुफान सिंह जी
सामाजिक कार्यकर्ता, संगुणी पंचायत

आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप जिस निष्ठा और समर्पण के साथ गरीब, लाचार, शोषित एवं बेसहारा लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

आपका यह सामाजिक सेवा भाव अनुकरणीय है।
Dr ajit Kumar Singh सिंह( सोशल वर्कर) की ओर से आपको हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद।

बिहार, सारण, गर्खाके समस्त क्षेत्रवासियों / देशवासियों कोनव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।ईश्वर से कामना है कि यह ...
31/12/2025

बिहार, सारण, गर्खा
के समस्त क्षेत्रवासियों / देशवासियों को
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

ईश्वर से कामना है कि यह नया साल
आप सभी के जीवन में
स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
आप सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें
और अपने कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

शुभेच्छुक
Dr ajit Kumar Singh
Social Worker (सामाजिक कार्यकर्ता)

✨ नव वर्ष मंगलमय हो ✨

28/12/2025

युवा भूल जाते हैं कि बरिष्ठ लोग भी कभी युवा ही थे, युवाओं को भी कल वहीं पहुंचना है ,अहंकार का भाव युवाओं के लिए नुकसानदायक ही साबित हो रहा है, मार्गदर्शक कल भी आवश्यक थे,आज भी हैं,हमेशा रहेंगे

सारण याद रखेगा…छपरा बस स्टैंड, खैरा–बिनटोलिया सड़क, शहर में चार आरओबी, केंद्रीय विद्यालय की भूमि, उद्योग केंद्र, कृषि मह...
09/12/2025

सारण याद रखेगा…
छपरा बस स्टैंड, खैरा–बिनटोलिया सड़क, शहर में चार आरओबी, केंद्रीय विद्यालय की भूमि, उद्योग केंद्र, कृषि महाविद्यालय के लिए जमीन आवंटन, शहर के जेल को शहर के बाहर स्थांतरित करने का पहल,हरिहर नाथ कॉरिडोर सारण मे मेरीन ड्राइव व अन्य ऐतिहासिक स्थलों के लिए विशेष पहल और समय से पहले कार्य निष्पादन, एवं सारण को शांति एवं सौहार्द्र पूर्ण ढंग से चलाए, सारण में विधि व्यवस्था नियंत्रण रखना डीएम अमन समीर एवं एसपी डॉ० कुमार आशीष की जोड़ी हमेशा तत्पर्य रही।इनके कार्यकाल में विकास की मजबूत नींव पड़ी।
दूरदर्शी निर्णय और सार्थक प्रयासों के लिए सारण की आम आवाम हमेशा याद रखेगी।

हमारी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ रहेगी।
Dr ajit Kumar Singh

✨ शुभ विवाह पर सम्मानित उपस्थिति ✨आज चिन्तामन गंज बाज़ार में श्री राम सिंह जी के छोटे भाई की सुपुत्री के शुभ विवाह समारो...
05/12/2025

✨ शुभ विवाह पर सम्मानित उपस्थिति ✨
आज चिन्तामन गंज बाज़ार में श्री राम सिंह जी के छोटे भाई की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता संजय सिंह जी भी उपस्थित रहे।

मैं, अजीत कुमार सिंह – युवा आइकन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं का सच्चा साथी, समाज के हर शुभ कार्य और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता हूँ।
आज मित्रगण, साथीबंधु और समाज के सम्मानित लोगों के साथ मिलकर नवदंपति को शुभ विवाह हेतु हृदय से आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएँ दीं।

Dr ajit Kumar Singh

Address

Garkha

Telephone

+916239094660

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr ajit Kumar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram