GHAR KA Doctor.

GHAR KA Doctor. Ghar ka Doctor is a Professional Health Education Platform

App Sabhi ko Bhagwan ki jamotsav ki bahut bahut badhai .....
06/09/2023

App Sabhi ko Bhagwan ki jamotsav ki bahut bahut badhai .....

हल्दी वाला दूध कई बीमारियों को कैसे दूर कर सकता है |
01/03/2023

हल्दी वाला दूध कई बीमारियों को कैसे दूर कर सकता है |

हल्दी वाले दूध में मौजूद गुण और पोषक तत्व वजन कम करने साथ शरीर को पर्याप्त पोषण देने का काम करते हैं। आइए इस लेख में ....

चुना खाने के फायदे -- श्री राजीव दीक्षित जी के एक व्याख्यान में चूने के गुणों और सेवन के लाभ का वर्णन किया है .- चूना जो...
13/06/2017

चुना खाने के फायदे -

- श्री राजीव दीक्षित जी के एक व्याख्यान में चूने के गुणों और सेवन के लाभ का वर्णन किया है .

- चूना जो पान में लगा के खाया जाता है , उसकी एक डिब्बी ला कर घर में रखे .

- चूना नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है - अगर किसी के शुक्राणु नही बनता उसको अगर गन्ने के रस के साथ चूना पिलाया जाये तो साल डेढ़ साल में भरपूर शुक्राणु बनने लगेंगे . जिन माताओं के शरीर में अन्डे नही बनते उन्हें भी इस चूने का सेवन करना चाहिए .

- विद्यार्थीओ के लिए चूना बहुत अच्छा है जो लम्बाई बढाता है - गेहूँ के दाने के बराबर चूना रोज दही में मिला के खाना चाहिए, दही नही है तो दाल में मिला के या पानी में मिला के लिया जा सकता है - इससे लम्बाई बढने के साथ साथ स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छी होती है ।

जिन बच्चों की बुद्धि कम है ऐसे मतिमंद बच्चों के लिए सबसे अच्छी दवा है चूना . जो बच्चे बुद्धि से कम है, दिमाग देर में काम करता है, देर में सोचते है हर चीज उनकी स्लो है उन सभी बच्चे को चूना खिलाने से अच्छे हो जायेंगे ।

- बहनों को अपने मासिक धर्म के समय अगर कुछ भी तकलीफ होती हो तो उसका सबसे अच्छी दवा है चूना । मेनोपौज़ की सभी समस्याओं के लिए गेहूँ के दाने के बराबर चूना हर दिन खाना दाल में, लस्सी में, नही तो पानी में घोल के पीना चाहिए . इससे ओस्टीओपोरोसिस होने की संभावना भी नहीं रहती .

- जब कोई माँ गर्भावस्था में है तो चूना रोज खाना चाहिए क्योंकि गर्भवती माँ को सबसे ज्यादा केल्शियम की जरुरत होती है और चूना केल्शियम का सबसे बड़ा भंडार है . गर्भवती माँ को चूना खिलाना चाहिए अनार के रस में - अनार का रस एक कप और चूना गेहूँ के दाने के बराबर ये मिलाके रोज पिलाइए नौ महीने तक लगातार दीजिये तो चार फायदे होंगे - पहला फायदा होगा के माँ को बच्चे के जनम के समय कोई तकलीफ नही होगी और नॉर्मल डीलिवरी होगी , दूसरा बच्चा जो पैदा होगा वो बहुत हृष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त होगा , तीसरा फ़ायदा वो बच्चा जिन्दगी में जल्दी बीमार नही पड़ता जिसकी माँ ने चूना खाया , और चौथा सबसे बड़ा लाभ है वो बच्चा बहुत होशियार होता है बहुत इंटेलीजेंट और ब्रिलियंट होता है उसका एक बहुत अच्छा होता है .

- चूना घुटने का दर्द ठीक करता है , कमर का दर्द ठीक करता है , कंधे का दर्द ठीक करता है, एक खतरनाक बीमारी है स्पॉन्डिलाइटिस वो चुने से ठीक होता है . कई बार हमारे रीढ़ की हड्डी में जो मनके होते है उसमे दूरी बढ़ जाती है गैप आ जाता है जिसे ये चूना ही ठीक करता है . रीढ़ की हड्डी की सब बीमारिया चूने से ठीक होती है . अगर हड्डी टूट जाये तो टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की ताकत सबसे ज्यादा चूने में है . इसके लिए चूने का सेवन सुबह खाली पेट करे .

- अगर मुंह में ठंडा गरम पानी लगता है तो चूना खाने से बिलकुल ठीक हो जाता है , मुंह में अगर छाले हो गए है तो चूने का पानी पिने से तुरन्त ठीक हो जाता है । शरीर में जब खून कम हो जाये तो चूना जरुर लेना चाहिए , एनीमिया है खून की कमी है उसकी सबसे अच्छी दवा है ये चूना . गन्ने के रस में , या संतरे के रस में , नही तो सबसे अच्छा है अनार के रस में डाल कर चूना ले . अनार के रस में चूना पिने से खून बहुत बढता है , बहुत जल्दी खून बनता है - एक कप अनार का रस गेहूँ के दाने के बराबर चूना सुबह खाली पेट ले .

- भारत के जो लोग चूने से पान खाते है, बहुत होशियार है और वे महर्षि वाग्भट के अनुयायी है . पर पान बिना तम्बाखू , सुपारी और कत्थे के ले . तम्बाखू ज़हर है और चूना अमृत है . कत्था केन्सर करता है, पान में सौंठ , इलायची , लौंग , केसर , सौंफ , गुलकंद , चूना , कसा हुआ नारियल आदि डाल के खाए .

- अगर घुटने में घिसाव आ गया हो और डॉक्टर कहे के घुटना बदल दो तो भी जरुरत नही चूना खाते रहिये और हरसिंगार ( पारिजातक या प्राजक्ता ) के पत्ते का काढ़ा पीजिये , घुटने बहुत अच्छे काम करेंगे । राजीव भाई कहते है चूना खाइए पर चूना लगाइए मत किसको भी .ये चूना लगाने के लिए नही है खाने के लिए है ; आजकल हमारे देश में चूना लगाने वाले बहुत है पर ये भगवान ने खाने के लिए दिया है ।

https://youtu.be/qNTQQuSerjw

To watch more video, subscribe to the channel https://goo.gl/TMN5I0 70 Health Benefits of Eating Choona (Lime) | Rajiv Dixit Everything about cow by Rajiv Di...

14/01/2017

हार्ट अटैक से एक महीने पहले आपकी बॉडी देती है वॉर्निंग, नज़रअंदाज़ ना करें ये लक्षण



भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज़्यादा मौतें हृदयाघात या हार्ट अटैक से होती हैं। ऐसा माना जाता है कि अटैक से कुछ समय पहले ही इसके संकेत मिलना शुरू हो जाते हैं लेकिन लोग इन लक्षणों को आम समझ कर इन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिसकी वजह से उनकी जान पे बन आती है। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो लक्षण जिनपर आपको हमेशा गौर करते रहना चाहिए।

दिल की अच्छी सेहत के लिए आपको हमेशा आपको सेहतमंद खानपान और व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा आपकी नज़र अपनी सेहत पे भी बनी रहनी चाहिए। तकनीकी रूप से हार्ट अटैक तब आता है जब हार्ट का कोई हिस्सा ब्लॉक हो जाता है एवं हार्ट को ऑक्सीजनयुक्त रक्त नहीं मिल पाता। ऐसे में तुरंत इलाज न मिलने पर मरीज़ की मृत्यु भी हो सकती है।

हमारे दिल की सेहत में हुए बदलाव को जिस लक्षण के रूप में पहचाना जा सकता है वह है थकान। थकान से यहाँ अभिप्राय है कि बिना श्रम करे अथवा मामूली कार्य करने में भी यदि अक्सर थकान महसूस करते हैं तो यह एक चिंता का कारण हो सकता है। यदि अपने पर्याप्त मात्रा में भोजन किया हो तथा नींद भी भरपूर ली हो तब भी यदि आपको थकान महसूस हो तो यह सामान्य बात नहीं है।

दूसरा लक्षण है बेवजह नींद उचटना। यदि बार-बार आप नींद से जाग जाते हैं तो यह आपके अवचेतन का आपको जताने का एक तरीका है कि आपके शरीर के साथ कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में बार-बार आपको लग सकता है कि आपको बाथरूम जाना है अथवा आपको बार-बार प्यास लगने के कारण उठना पड़ता है।

अन्य लक्षण जो कि हार्ट की किसी समस्या को इंगित करता है वह है हांफ भर आना। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती उस परिस्थिति में ऐसा होता है। इसके अलावा अक्सर आपको गहरी सांस लेने की भी आवश्यकता महसूस होती है।

सामान्य भोजन करने के पश्चात् भी यदि आपको अपच की शिकायत रहती है तो यह भी आपके दिल की सेहत से जुड़ा मामला हो सकता है।

यदि आप इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो आज ही आपको सजग हो जाना चाहिए। हमारी सेहत का ख्याल रखना हमारा परम कर्तव्य है। बिना समय गंवाए अपने दिल की जाँच कराएं और आवश्यक उपचार करें।

23/09/2016

ये घरेलु उबटन जो आपके चेहरे को तुरंत खुबसूरत बना सकते है !

बदलते मौसम का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर पड़ता है.

ऐसे में बदलते मौसम के साथ त्वचा की खूबसूरती भी कम ज्यादा होने लगती है. चेहरे का निखार फीका पड़ने लगता है.
चेहरा मुर्झाया, सांवला और बेजान दिखाई देने लगता है, ऐसे में त्वचा में तुरंत निखार की ज़रुरत होती है.

अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा खूबसूरत और निखरी हुई बनाए रखना चाहते हैं तो घर पर ही असरदार उबटन तैयार कर सकते हैं.

आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से त्वचा के लिए घरेलू उबटन तैयार करके अपनी त्वचा को खूबसूरत और निखरी हुई बना सकते हैं.

त्वचा के लिए घरेलू उबटन –

1 – बेसन और गुलाब जल का उबटन बनाकर नहाने से पहले 10 मिनट तक लगाकर रखें, इससे चेहरे का निखार बना रहता है और दिनों दिन बढ़ता जाता है.

2 – गेहूं के आटे को पानी के साथ मिलाकर उबटन बना लें और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें. इससे चेहरा निखर जाएगा और चेहरे के कील मुहासे भी साफ हो जाएंगे.

3 – रोज़ाना नहाने से पहले दही में हल्का हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर मसाज करें. इससे चेहरे पर निखार आने लगेगा और त्वचा सुंदर दिखाई देने लगेगा.

4 – चावल का आटा और गेहूं का आटा साथ में मिलाकर उबटन बना लें और चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है और निखार बना रहता है.

5 – बादाम को पानी में भिगोकर उसे पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. इससे त्वचा की रंगत निखरती है और चेहरा निखरने लगता है.

6 – टमाटर का रस बेसन के साथ मिलाकर उबटन की तरह लगाएं, इससे चेहरे का कालापन दूर होता है और त्वचा पर चमक आने लगती है.

7 – मसूर की दाल को पीसकर बेसन में मिलाकर उबटन बना लें और नहाने से पहले 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें. इस प्रक्रिया को लगातार दोहराते रहने से त्वचा का निखार बढ़ता है.

8 – त्वचा की रंगत अगर काली पड़ गई हो तो टूथपेस्ट को गुलाब जल के साथ मिलाकर तैयार कर लें और फेस पैक की तरह लगा लें. इससे चेहरे की जली हुई और काली पड़ चुकी त्वचा साफ होती है और चेहरा चमकने लगता है.

ये है त्वचा के लिए घरेलू उबटन – इन सभी घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से चेहरे पर तुरंत निखार आता है और इनके लगातार उपयोग करने से चेहरा हमेशा खूबसूरत औऱ निखरा हुआ दिखाई देता है

ये 5 घरेलु उपाय जो आपके गंजे सर पर काले घने बाल उगा सकते है ! आजमाकर देख लीजिये !बालो का झड़ना – बालो में सफेदी – बालो स...
19/09/2016

ये 5 घरेलु उपाय जो आपके गंजे सर पर काले घने बाल उगा सकते है ! आजमाकर देख लीजिये !



बालो का झड़ना – बालो में सफेदी – बालो से जुड़ी आम समस्याएं है, जो आसानी से हल हो जाती है.

गंजापन आने के बाद जब सिर में एक बार चिनाहट आ जाती है, तो उसको दूर कर सिर में फिर से बाल आना असंभव सा हो जाता है.

गंजेपन का इलाज़ भी बहुत ज्यादा महंगा और मुश्किल होता है. इसलिए इस गंजेपन का इलाज़ हर कोई नहीं करा पाता है.

ऐसे में घरेलु उपचार करके गंजापन दूर करना एक अच्छा और आसान तरीका हो सकता है.

तो आइये जानते है क्या है गंजेपन के घरेलु उपाय –

गंजेपन के घरेलु उपाय –

1 – प्याज का रस

प्याज को काट कर उसका रस सिर के गंजे वाली जगह पर रगड़ने से गंजापन धीरे धीरे दूर हो जाता है. लेकिन प्याज का रस तुरंत निकाल कर सिर पर रगड़ने से ही फायदा होता है.

2 – धनिया पत्ती का रस

हरा धनिया का रस निकाल कर सिर के गंजे वाली भाग पर लगाने से या धनिया का पेस्ट गंजे वाले स्थान पर लगाने से सिर में बाल आने लगते है.

3 – कड़ी पत्ती का पेस्ट

कड़ी पत्ती का पेस्ट गंजेपन के लिए रामबाण का काम करता है. गंजे सिर पर कड़ी पत्ती का पेस्ट लगाकर रखने सिर का गंजापन दूर हो जाता है और काले घने बाल निकलने लगते हैं.

4 – अरंडी का पत्ता

गंजापन हटाना है, तो अरंडी की पत्ती पीस कर सिर के गंजे वाले भाग में लगाने से सिर में नए बाल आने लगते है. अरंडी का तेल भी गंजापन ख़त्म करने के लिए एक अच्छा उपाय है. अरंडी के तेल के इस्तेमाल से गंजापन गायब होने के बाद दोबारा नहीं आता.

5 – मेथी के दानें

मेथी के दानो का पाउडर बनाकर उसको सिर पर लगाने से गंजेपन को दूर किया जा सकता है.

ये है गंजेपन के घरेलु उपाय – ये सारे गंजेपन के घरेलु उपाय सिर पर नए बाल लाने के लिए घरेलु तरीके है. इससे सिर का गंजापन हमेशा के लिए ख़त्म हो जाता है और बाल आ जाते है और बालों की खूबसूरती बनी रहती है.

14/08/2016

Dear friends

One of my friend ask for some remedy for black/red/white spots on face

Simple and easy remedy is

Take little amount of turmeric add milk cream and add some sandle{chandan pisa hua} pest mix all throughly
Put it on your face at the time of bed leave it for 30 to 40 min after wash it with soft warm water

Do this for 3 to 4 week

इन 5 स्‍टेप से केवल 7 दिनों में घटायें पेट की चर्बी (The 5-step decrease abdominal fat in just 7 days) चर्बी घटाने के लि...
04/12/2015

इन 5 स्‍टेप से केवल 7 दिनों में घटायें पेट की चर्बी (The 5-step decrease abdominal fat in just 7 days)

चर्बी घटाने के लिए शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं।
▪ पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
▪ खाना छोड़ने की गलती कभी ना करें।
▪ खाने में तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

● पेट की चर्बी आपके लुक तो बिगाड़ती ही है साथ ही यह कई बीमारियों को भी न्योता देती है। आज के दौर में ज्यादातर लोगों की समस्या है पेट पर जमा फैट। इसका मुख्य कारण है कि लोग आराम तलब हो गए हैं जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो रही है।

● खुद को एक्टिव रखने के लिए जरूरी है कि आप व्यायम के साथ अपने आहार पर खास ध्यान दें। अगर आप अपने बढ़ते पेट से परेशान हो गए हैं तो आपकी इस समस्या को समझते हुए हम आपके लिए पांच ऐसे स्टेप्स लाए हैं जो महज सात दिनों में आपके पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करेंगे।

1) पहला कदम :-
पेट कम करने के लिए क्रंचिंग को सबसे अच्छा। माना जाता है। क्रंच के बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डिंग और बाद में एब्सं एक्सटरसाइज। हफ्ते में 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, 15 मिनट मसल बिल्डिंग और 5 मिनट केवल एब्स एक्सरसाइज करनी चाहिये। क्रंच में बस आपको अपनी टांगें एकदम सीधी रखनी होती हैं। इससे पेट की मसल्स पर बहुत तेजी से असर होता है। रिवर्स क्रंच को कोर मसल्स मजबूत करने के लिए पांचवीं सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना गया है।

2) दूसरा कदम :-
पेट कम करने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। खाने में विटामिन-सी युक्त आहार जैसे नींबू, अंगूर, बेर और संतरे को शामिल करें क्योंकि यह फैट को जल्द से जल्द बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। साथ ही गाजर, पत्ता गोभी, ब्रोकली, सेब और तरबूज आदि शरीर से पानी और वसा सोखने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा ज्यादा वसा युक्त आहार से दूर रहें।

3) तीसरा कदम :-
दिन भर की थकान के बाद रात को 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे कम समय की नींद आपके हार्मोन को फैट एकत्र करने के लिए प्रेरित कर सकती है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से आप सुबह हल्का व फ्रेश महसूस करेंगे जिससे आपका फैट घटाने का सपना जल्द पूरा हो सकेगा।

4) चौथा कदम :-
तनाव मोटापे की एक बड़ी वजह है। आधुनिक समय में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे तनाव न हो क्योंकि तनाव आज के लाइफस्टाइल की देन है। अक्सर तनाव व चिंताग्रस्त

रुसी से परेशान तो करे ये उपचार (Treatment of Dandruff)नमी की कमी के कारण रूसी से निजात पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। परं...
04/12/2015

रुसी से परेशान तो करे ये उपचार (Treatment of Dandruff)

नमी की कमी के कारण रूसी से निजात पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। परंतु नीचे दिए गए घरेलू उपचार आपकी समस्या को आसान कर सकते हैं:-
01) नीम :-
* ¼ कप नीम का रस, नारियल का दूध एवं चुकंदर का रस 1 चम्मच नारियल का तेल
तरीका: ऊपर दी गई सारी चीजों को मिलाकर एक पैक बनाए तथा इस पैक को बालों में लगाएं। इस पैक को 20 मिनट के लिए अपने बालों में रहने दें और बाद में अपने बालों को हर्बल शैम्पू व कंड़ीशनर से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं

02) मेथी :-
* 2 बड़े चम्मच मेथी के दानें 1 कप पानी एक कप एप्‍पल साइडर वेनिगर
तरीका: मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोएं। अगले दिन सुबह इन्हें पीसकर इसमें सेब साइडर सिरके को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं तथा 30 मिनट बाद अपने बालों को किसी सौम्य शैम्पू सो धोएं। यह तरीका खुजली व रूखेपन से राहत दिलाएंगा।

03) रीठा : -
* 10-15 रीठा 1 बड़ा चम्मच आमला का पाउडर या आमला का रस 2 से 3 कप पानी
तरीका: रात भर रीठा को पानी में भिगोएं। अगले दिन इन्हें उबालकर छान लें। अब इस पानी में आमला के रस को मिलाकर अपने बालों को धोएं। या फिर आमले के पाउडर में छाने हुए पानी को डालकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने बालों में 30 मिनटों के लिए रहने दें तथा बाद में अपने बालों को शैम्पू से धो लें।

04) नींबू
* 4 नींबूओं का रस या 4 नीबूओं के स्लाइस।
तरीका: नींबू को काट कर अपने बालों में रगडें तथा इसे 10-15 मिनट के लिए रहने दें। फिर बाद में साफ पानी से बालों को धोएं। इसे सप्ताह में एक बार दोहराएं।

05) एलोवेरा जेल :-
* 5 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
तरीका: एलोवेरा जेल को नहाने से 30 मिनट पहले अपने बालों में लगाएं। बाद में अपने बालों को शैम्पू करें। जेल को लगाते वक्त आपके बालों में तेल नहीं लगा होना चाहिए। रूखे व घुंघराले बालों वाले लोग अपने बालों को मुलायम बनाने के लिए इस तरीके को आजमा सकते हैं। अतः रूसी से छुटकारा पाने के लिए इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं।

02/12/2015

Gyus any one want any type of remedies or prevention from any disease then he/she can massage me in my inbox 📩 we will definitely post your remedies

Address

Ghazipur
232327

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GHAR KA Doctor. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram