Community Health Centre Thawe, Gopalganj

Community Health Centre Thawe, Gopalganj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Community Health Centre Thawe, Gopalganj, Medical and health, Thawe, Gopalganj.

Proud moments for Thawe ! CHO Kavita of  HWC Dhatiwna,  Thawe Gopalganj felicitated at state-level for her exemplary wor...
29/05/2023

Proud moments for Thawe ! CHO Kavita of HWC Dhatiwna, Thawe Gopalganj felicitated at state-level for her exemplary works on menstrual hygiene on the occasion of Menstrual Hygiene Day ⚕️

'विश्व स्तनपान सप्ताह '  "1 अगस्त से 7 अगस्त "  शिशुओं के जीवित रहने, पोषण और विकास और माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपा...
05/08/2022

'विश्व स्तनपान सप्ताह ' "1 अगस्त से 7 अगस्त "

शिशुओं के जीवित रहने, पोषण और विकास और माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान महत्वपूर्ण है। मां का दूध हर बच्चे के जीवन की स्वस्थ शुरुआत में मदद करता है। नवजात शिशु संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं, मां के दूध से उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। स्तनपान मां और बच्चे के बंधन को बेहतर बनाने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली माताओं में स्तन कैंसर विकसित होने की संभावना कम होती है और उनका शारीरिक स्वास्थ्य और शरीर का आकार आसान हो जाता है। जन्म के बाद, यह सलाह दी जाती है कि बच्चे को ठोस आहार देने से पहले पहले छह महीने तक केवल स्तनपान कराएं और अगर वह अगले 24 महीनों तक मां और बच्चे के अनुकूल हो तो इसे जारी रखें। स्तनपान एक साझा जिम्मेदारी है और परिवार में सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे नई माताओं को स्तनपान शुरू करने और बनाए रखने में सहायता करें ।
स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए व प्रसूताओ को नवजात बच्चों को प्रथम आहार के रूप में मां के दूध के लिए प्रेरित करने के लिए 1 अगस्त से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। स्तनपान के बारे में आज भी काफी संख्या में माताओं में पर्याप्त जानकारी का अभाव देखा गया है। इस कारण बच्चों को पर्याप्त मात्रा में मां का दूध नहीं मिल पाता है। इससे बच्चों मे कई प्रकार की समस्याएं विशेष रूप से कुपोषण जैसी घातक परेशानियां देखने को मिलती हैं, जिन्हें स्तनपान को बढावा देकर ही रोका जा सकता है। मां का दूध शिशुओं का सर्वोत्तम एवं सम्पूर्ण आहार है, जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। इससे बच्चे एवं मां में भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है और बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है।

शर्म नहीं सम्मान है, हर औरत की पहचान है 🌷💐 । हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइज...
28/05/2022

शर्म नहीं सम्मान है, हर औरत की पहचान है 🌷💐 ।

हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन (माहवारी से जुड़ी साफ-सफाई) डे मनाया जाता है. हर महिला इस मासिक चक्र से गुजरती है. मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी. इसे मनाने का मकसद (Purpose) यही है कि लड़कियों/महिलाओं को पीरियड्स के उन खास दिनों में स्वच्छता (Cleanliness) और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. महिलाओं के पीरियड्स आमतौर पर 28 दिनों के भीतर आते हैं, ये पांच दिनों तक रहता है. इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए साल के पांचवें महीने मई की 28 तारीख को चुना गया.आज दिनांक 28/05/22 को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे अंतर्गत क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर धतिवना में Cummunity Health Officer कविता शुक्ला के द्वारा विद्यालय में जाकर तथा विद्यालय से वंचित बच्चियों को अपने केन्द्र पर् मासिक धर्म के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूक किया गया तथा कई तरह की सावधानियां बरतने हेतु सलाह दिया गया

RCH (Reproductive Child Health) प्रोग्राम जिसे  “प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम” कहते हैं।यह कार्यक्रम जच्चा व बच्चो...
28/05/2022

RCH (Reproductive Child Health) प्रोग्राम जिसे “प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम” कहते हैं।यह कार्यक्रम जच्चा व बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1997 में शुरू किया गया था।इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा Reproductive & Child Health के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसमे पूरे देश में कहीं भी गर्भवती महिलाएं व प्रसव बाद बच्चों को ढ़ाई वर्ष तक मिलने वाले टीका से संबंधित जानकारी एक ही आईडी से मिल सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे के सभी कर्मियों का अथक प्रयास शीघ्र हीं रंग लाएगा एवं हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया थावे बनाने की कोशिश में कामयाब होंगे

Hands that turn caring into actionTouch that turns compassion into comfortSmiles that turn love into Healing...Happy Nur...
12/05/2022

Hands that turn caring into action
Touch that turns compassion into comfort
Smiles that turn love into Healing...
Happy Nurses Day to backbones of Health care 💞

आपके आगमन की प्रतीक्षा में 🙏
19/04/2022

आपके आगमन की प्रतीक्षा में 🙏

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व स्कीम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा चलाया जाता है. इस स्...
09/03/2022

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व स्कीम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा चलाया जाता है. इस स्कीम की शुरुआत साल 2016 में गई थी. इस स्कीम के तहत गर्भवती महिला अपने पूरे प्रेगनेंसी के दौरान फ्री में जांच करा सकती है. इसमें हर महिला अपनी डिलीवरी तक हर महीने की 9 तारीख तक अपने घर के पास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र (Health Care Center) फ्री में अपनी जांच और इलाज करा सकती है. इसके अलावा डिलीवरी में परेशानी होने पर भी फ्री में इलाज की व्यवस्था इस योजना द्वारा की गई है.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में प्रत्येक माह के 9 तारीख को ( रविवार या छुट्टी का दिन होने पर 10 ) तारीख को गर्भवती माताओं की जाँच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है। आज दिनांक 09/03/22 को अस्पताल अंतर्गत सौ गर्भवती महिलाओं की गुणवतापूर्ण जाँच की गई।

Address

Thawe
Gopalganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Community Health Centre Thawe, Gopalganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram