Dr. R K S Dhakad

Dr. R K S  Dhakad Dean & CEO : Gajara Raja Medical College Gwalior ( M.P. )
Former Superintendent and Joint Director of JAH group Gwalior ( M. P. )

25/03/2026

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने शिवपुरी कैम्प के दौरान दो सफल ऑपरेशन किये.
Rajendra Shukla

राज्य स्तरीय टीबी क्विज प्रतियोगिता में जीआरएमसी रहा तीसरे स्थान पर - उप-मुख्यमंत्री ने विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्...
25/03/2026

राज्य स्तरीय टीबी क्विज प्रतियोगिता में जीआरएमसी रहा तीसरे स्थान पर

- उप-मुख्यमंत्री ने विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

जूडा का सेवा संकल्प : मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने किया 130 यूनिट रक्तदानडीन बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्...
25/03/2026

जूडा का सेवा संकल्प : मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने किया 130 यूनिट रक्तदान

डीन बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि इसका निर्माण फैक्ट्री में संभव नहीं

ग्वालियर, 24 मार्च 2026। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) द्वारा जयारोग्य अस्पताल समूह के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए 130 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी से अपील की कि यदि उनके रक्तदान से किसी की जान बच सकती है, तो इसमें अवश्य भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा अयंगर, डॉ. गजेंद्र पाल, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. राकेश बघेल तथा जूडा अध्यक्ष डॉ. धुआराम गुर्जर सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं मेडिकल छात्र उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया। शिविर में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए कुल 130 यूनिट रक्तदान किया। जूडा अध्यक्ष डॉ. धुआराम गुर्जर ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
इस सफल आयोजन में डॉ. शिखर शर्मा (उपाध्यक्ष), डॉ. मोहक पाठक, निशांक पांडे, आर्यन दौहलिया, पंकज राठौर, नील शर्मा, अंतिम ओझा, वैष्णवी केडिया, सुहानी किरार, उमंग पांडे, हर्षवर्धन चौधरी, मनोज पाल, नीतू जांगिड़, प्रकृति द्विवेदी, अक्षत पटेल, साहिल कोरी, शिवांक पटेल और आकाश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

24/03/2026
रोटरी रीजनल मेडिकल कैंप शिवपुरी
24/03/2026

रोटरी रीजनल मेडिकल कैंप शिवपुरी

रोटरी रीजनल मेडिकल कैंप शिवपुरी पहुंचकर गंभीर मरीजों के घुटने और कूल्हे बदलने के ऑपरेशन किए।Rajendra Shukla Jyotiraditya...
23/03/2026

रोटरी रीजनल मेडिकल कैंप शिवपुरी पहुंचकर गंभीर मरीजों के घुटने और कूल्हे बदलने के ऑपरेशन किए।
Rajendra Shukla Jyotiraditya M Scindia

21/03/2026
अब एक क्लिक से विद्यार्थी दुनिया भर के नामी जर्नल्स और शोध पत्र पढ़ सकते हैं : डीन डॉ.धाकड़- गजराराज मेडिकल कॉलेज में ई-ला...
18/03/2026

अब एक क्लिक से विद्यार्थी दुनिया भर के नामी जर्नल्स और शोध पत्र पढ़ सकते हैं : डीन डॉ.धाकड़

- गजराराज मेडिकल कॉलेज में ई-लाइब्रेरी शुरू, एक क्लिक पर मिलेंगे ई-जर्नल्स

ग्वालियर, 17 मार्च 2026। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाते हुए गजराराज चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) ने अपने विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक बड़ी सौगात दी है। कॉलेज के न्यू एकेडमिक ब्लॉक में ई-लाइब्रेरी का विशेष डेमोस्ट्रेशन आयोजित किया गया, जहां बताया गया कि अब शोध और अध्ययन के लिए भारी-भरकम किताबों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने ई-लाइब्रेरी पोर्टल का प्रदर्शन करते हुए कहा कि अब ई-जर्नल्स और मेडिकल लिटरेचर के लिए लाइब्रेरी में घंटों खाक छानने या किताबों का बोझ ढोने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, तकनीक के इस दौर में हमने ई-लाइब्रेरी की शुरुआत कर दी है। अब मात्र एक क्लिक के माध्यम से विद्यार्थी दुनिया भर के नामी जर्नल्स और शोध पत्र पढ़ सकते हैं। डेमोस्ट्रेशन के दौरान चिकित्सा शिक्षकों को बताया गया कि यह प्लेटफॉर्म किस तरह उनके रिसर्च कार्य को गति देगा। इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल, फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सार्थक जुगलान सहित डॉ. अजीत राजपूत, डॉ. रामनिवास माहौर, डॉ. वैभव मिश्रा और डॉ. आशीष मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और ई-लाइब्रेरी एक्सेस करने की बारीकियों को समझा।
क्यों खास है यह ई-लाइब्रेरी?
- डिजिटल एक्सेस: छात्र अपने टैबलेट या कंप्यूटर से सीधे जर्नल्स देख सकेंगे।
- समय की बचत: इंडेक्सिंग और सर्च ऑप्शन से विशिष्ट जानकारी तुरंत मिलेगी।
- अपडेटेड कंटेंट: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाले नए शोध अब कॉलेज में तुरंत उपलब्ध होंगे।

Address

16/3 JAH Campus
Gwalior
474001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. R K S Dhakad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category