18/10/2025
💫✨ ₹शुभ दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन विधि संदेश ✨💫🧨📿🎁🏮🪅₹
🪔दीपावली 2025 – माँ लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 🪔
🪔 दीपावली तिथि: सोमवार, 20 अक्टूबर 2025
🌑 कार्तिक अमावस्या:
🌸20 अक्टूबर लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय: 3:44 PM – 21 अक्टूबर 5:54 PM (ऑफिस/फैक्ट्री/दुकान के लिए)
🌸 20 अक्टूबर लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय: 7:08 PM – 9:03 PM (वृषभ लग्न – प्रदोष काल, घर का लक्ष्मीपूजन)
💎 फल: स्थायी धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति
🌺 अमावस्या की पावन रात्रि पर…
हर दीप में भक्ति जलाइए,
हर कोने में रोशनी बिखेरिए —
क्योंकि माँ महालक्ष्मी आज आपके घर पधारने वाली हैं 💖
🪔 🌼 लक्ष्मी पूजन विधि 🌼
1. 🧹 घर की शुद्धि करें — घर-द्वार साफ़ करें, दरवाजे पर रंगोली व दीप सजाएँ। रंगोली का हल्दी कुमकुम से पूजन करे।
2. 🌿 उत्तर-उत्तर पश्चिम(NNW) / पूर्व-उत्तर पूर्व (ENE) या पूर्व- दक्षिण पूर्व (ESE) दिशा में पूजास्थान बनाएं — लकड़ी की चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाएँ। गलती से भी NORTH /NNE/SE/WSW दिशाओं में लक्ष्मीपूजन ना करे l लालवस्त्र का उपयोग ना करे l
3. 🌸 माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। अष्टगंध, हल्दी कुमकुम से तिलक करे l
4. 🪙 शुद्ध देसी घी का दीप जलाएं, केवड़ा धूप एवं केवड़ा अगरबत्ती अर्पित करें। सफेद फूल अर्पण करे l लाही बत्तासे का ही भोग लगाएं l
5. 🌾 वरुण कलश स्थापना करें — कलश में जल, सुपारी, सिक्का, फूल, अष्टगंध, अक्षता डाले और आम के पत्ते और नारियल रखें। शंख और घंटा पूजन करे l
6. 📿 शास्त्रोक्त संकल्प करें।
*”लक्ष्मी पूजन देशकाल उच्चार एवं संकल्प: २०/१०/२०२५”*
*देशकाल उच्चार*
श्रीमद् भगवतो महापुरुषसस्य विष्णुराज्ञया प्रवर्तमानस्य आद्यास्मिन ब्रम्हांडे भुर्लोके ब्राह्मणो द्वितीय परार्धे श्री श्वेता वराह कल्पे वैवस्वत्व मन्वनतरे अष्टाविंशती युगे युगचतुष्के कलियुगे प्रथचरणे जंबुद्वीपे भरतवर्षे भरतखंडे *इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) नगरे श्री मद् भुपती शाहलिवाहन शके 1947 विक्रम 2082* नाम संवस्तरे, *दक्षिणायणे* *शरद* ऋतौ, *कार्तिक मासै, कृष्ण पक्षे अमावस्या तिथौ, सोम* वासरे, *चित्रा* दिवस नक्षत्रे, *कन्या* राशि स्थितै श्री वर्तमान चंद्रे, *तुळ* राशी स्थितै श्री सुर्ये *कर्क* राशी स्थितै श्री दैव गुरौ शेषेशु ग्रहेशु यंथा यथंम् राशिस्थानम् एवं गुण विशेषण विशिष्टायां शुभ पुण्य तिथौ.....
संकल्प:
*”मम आत्मान: श्रुति स्मृति वेद पुराणोक्त* *फल प्राप्तयर्थम अहं**(अमुकनामानी/ अपना नाम)* *अस्माकं (अमुकस्य/अपना गोत्र) गोत्र* *उत्पन्न: मम परिवाराणाम,सकल* *कुटुम्बाणाम,सर्वकार्यसिद्ध्यर्थं*
*धन-धान्य-यश-कीर्ती संपन्नतादि-*सकलसौभाग्यप्राप्त्यर्थं, अप्राप्त्य लक्ष्मी* *प्राप्त्यर्थम, प्राप्त लक्ष्मी चिरकाल* *संरक्षनार्थम आयुरारोग्यऐश्वर्या अभिवृद्ध्यर्थं*श्रीमहालक्ष्मीप्रीत्यर्थं च आज्ये दीपावल्यां विशेषपूजनं अहं करिष्ये।”*
(विधि: संकल्प के लिए दाये हाथ मे जल और अखंड चावल ले l जल गिरने ना दे l संकल्प पुरा होते ही सीधे हाथ से पानी पूजा थाली में छोड़े।)
7. 🌼 माँ लक्ष्मी की पूजा करें:
• अक्षत, सफेद फूल,केवड़ा/कमल, कुमकुम, पुष्प, चावल, लाही बत्तासे, शुद्ध देसी घी दीप अर्पित करें।
🌟लक्ष्मी की सदैव प्रसन्नता और प्राप्ति के लिए विशेष टोटका l
16 सफेद कौड़ियों को गंगाजल से धोकर साफ़ कर ले l उनपर हल्दी,केसर,केवड़ा इत्र, गुलाबजल से बना लेप लगा ले l उनका माँ लक्ष्मी की तरह पूजा कर ले l मन्त्रजाप के वक्त लक्ष्मी जी के प्रतिमा के सामने ⭐️ के आकार में रखे l सेवा से सिद्ध हो जाने पर उन्हें पीली या सफेद पोटली में अपने तिजोरी में रखे l
• गणेश पूजन करके मंत्र जपें:
👉 वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ l निर्विघ्नम् कुरुमे देवो सर्वकार्येषु सर्वदा ll
👉 “ॐ महालक्ष्म्यैच विद्महे l विष्णुपत्नीच धीमही l तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात॥” (11/21/108 बार)
👉 “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥” (11/21/108 बार)
👉 “ह्रींम कएईल ह्रीं हसकहल ह्रींम सकल ह्रीम ll (11/21/108 बार)
👉 “श्रीसूक्तम् (1/16बार)
श्रीसूक्तम् की फलश्रुति (1 बार)
👉”ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमःll (11/21/108 बार)
विशेष सूचना:- पूजा शुरू होने से पहले या समाप्ति के बाद “विष्णु सहस्रनाम” ऑडियो घर में चलाए रखे l
8. 💰 खाते-बही, सोने चाँदी और धन का पूजन करें।
9. 🕯️ आरती करें:
👉 “ॐ जय लक्ष्मी माता…” गाकर माँ को प्रसन्न करें।
10. 🍬 भोग और प्रसाद केवल परिवार में ही बांटें। बाहर के व्यक्ति को ना दे l लक्ष्मी पूजास्थान को 8 घंटे से पहले ना उठाए l
*”याद रखें : लक्ष्मीपूजा गुप्त सेवाव्रत है इसे अपने कार्यालय और घर में ही करे l घर के अलावा अन्य लोगों की उपस्थिती ना हो”*
🌸 माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद संदेश 🌸
🪔 जहाँ भक्ति का दीप जलता है,
वहाँ माँ लक्ष्मी का वास होता है।
इस दीपावली आपके घर में —
💎 धन की वृद्धि, 🌹 सुख की ज्योति, 🌾 और समृद्धि का प्रवाह हो रहा है!
✨🙏 शुभ लक्ष्मी पूजन एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏✨
🌟 जय माँ लक्ष्मी! जय कुबेर! जय गणेश! 🌟