26/02/2026
गोचर राहु कुंभ बनाम केतु सिंह
राहु कहता है दर्द दिखा तो रहा हूँ
अब तो इलाज मिलना चाहिए
केतु कहता है इलाज मिलेगा
लेकिन पहले मुझे पहचान दो
यहां 2 अलग अलग लोग हैं
एक राहु बन कर दर्द दिखा रहा है
तो कोई सामने से कह रहा है इलाज तो
होगा लेकिन पहले मुझे पहचानो
और यही पर सारी दिक्कत है
प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से कट जाते हैं
क्योंकि प्रेमिका कह रही है दर्द देखो
और इलाज करो जल्दी से
लेकिन प्रेमी आ कर कहता है पहले
रिश्ता बनाओ फिर इलाज होगा
और अगर कोई दर्द देख ही नहीं रहा
तो वो दिल में जगह भी नहीं बना पा रहा
मतलब इनबॉक्स में जवाब नहीं मिलेगा
लेकिन यहां उस से भी बड़ा छलावा है
क्योंकि राहु शतभिषा में है मतलब
इलाज खुद ही करने वाला है बस
नाटकबाजी हो रही है कि कोई तो देखो
तो फिर रिश्ता कैसे बनेगा और बचेगा
यहां राहु कहता है बस साथ बने रहो
केतु सिंह को अपने आप पहचान मिलेगी
लेकिन केतु पूर्वाफाल्गुनी में
अगर प्रेमी प्रेम बरसाने की बजाय
सवाल करने लगे कि कुछ तो छिपा है
तो वहां प्रेमिका कहेगी तुम कोई प्रेमी हो
या फिर कोई सीबीआई आफिसर
और वो दरवाजा ही बंद कर देगी
यानी ब्लॉक, टूटन, दूरी, तकरार
अंतिम सूत्र - जहां पूर्वाफाल्गुनी खोज में निकल जाएगी, वहां शतभिषा और गहराई में जाकर छिप जाएगी। लेकिन जहां पूर्वाफाल्गुनी प्रेम बरसाने लगेगी, वहां शतभिषा अपने ज़ख्म खुद ही सामने कर देगी।