14/10/2025
*राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार मीणा जी, प्रदेश संरक्षक श्री अभिनीत भारद्वाज जी, प्रदेश संयोजक श्री जितेंद्र कटारा जी, श्री कमलेश गुर्जर जी प्रदेश महामंत्री, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सियाराम डोडवाड़ी जी, बीकानेर संभाग अध्यक्ष रामनिवास गोदारा जी, बीकानेर जिला संयोजक हंसराज डूडी जी एवं बीकानेर जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र झोरड़ जी ने बीकानेर संभाग के दौरे के तीसरे चरण में आज हनुमानगढ़ जिले का दौरा किया।*
*जिले में कार्यरत नर्सेज के स्थानीय ज्वलंत मुद्दों एवं विभिन्न समस्याओं व राजस्थान नर्सेज की 11 सूत्री मांगों पर विस्तृत संगठनात्मक संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार मीणा जी सहित प्रांतीय पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सेज का आने वाले समय में अलग से नर्सिंग निदेशालय, नर्सेज की नई भर्ती मेरिट व बोनस अंक से, प्रोबेशन काल को खत्म करते हुए संविदा कार्यकाल को स्थाई नियुक्ति में शामिल किया जाए सहित कई लम्बित मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन और मांग पत्रों के माध्यम से ज्ञापन अभियान चलाया जायेगा व आने वाले समय में नर्सेज की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रदेश में मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।*
*RNAU प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार जी द्वारा बीकानेर संभाग से अनूठी पहल की शुरुवात का आह्वान किया जिसमें बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के सभी जन-प्रतिनिधियों से नर्सेज की द्वि सूत्रीय मांगो जिनमें संविदा काल की सेवा अवधि में नियमित सेवा अवधि को शामिल करते हुए नोशनल लाभ देने व पृथक नर्सिंग निदेशालय की स्थापना कराने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम समर्थन पत्र एकत्रित करने की अपील की।*
*जिला अध्यक्ष शहर श्री राजेश शर्मा जी ,जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री गुरप्यार सिंह जी,विजय नेहरा जी,कुलदीप सिरावता, महेंद्र गोदारा, सदर जी, एवं जिला कार्यकरिणी सहित जिले के नर्सेज साथियों ने स्वागत किया।*
*हनुमानगढ़ जिले के सभी नर्सेज साथियों का हृदय से धन्यवाद एवं हार्दिक आभार।*
*सादर*
*राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत*