Department of Medical Education, Rajasthan

Department of Medical Education, Rajasthan Official Account of the Medical Education Department, Government of Rajasthan.

17/03/2026

PCOD पर विशेषज्ञ की राय |

PCOD (Polycystic Ovarian Disease) आज की जीवनशैली से जुड़ी एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है, जो महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करती है। अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे और बालों का झड़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

सही समय पर पहचान, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और चिकित्सकीय परामर्श से PCOD को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

👩‍⚕️ डॉ. शिल्पा चाहर
सहायक प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीगंगानगर

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम! 🏥एसएमएस अस्पताल में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म...
17/03/2026

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम! 🏥
एसएमएस अस्पताल में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान तैयार हो चुका है, जहाँ अब लाखों मरीजों को कॉस्मेटिक और त्वचा से जुड़े उपचार अत्यंत किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे।

प्रमुख शासन सचिव द्वारा निरीक्षण कर इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

राजस्थान ने टीकाकरण के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। 🏥प्रदेश में 11 बीमारियों के खिलाफ 10 टीकों के माध्यम से 91.8%...
17/03/2026

राजस्थान ने टीकाकरण के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। 🏥
प्रदेश में 11 बीमारियों के खिलाफ 10 टीकों के माध्यम से 91.8% लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।

लगातार बढ़ती जागरूकता, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और प्रभावी योजनाओं के क्रियान्वयन से यह उपलब्धि संभव हुई है। इसका सीधा लाभ बच्चों और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के रूप में मिल रहा है।

राजस्थान अब टीकाकरण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है, जो एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) एक गंभीर बीमारी है जो मस्तिष्क को प्रभावित कर सकती है। तेज बुखार, सिरदर्द, दौरे या बे...
17/03/2026

एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) एक गंभीर बीमारी है जो मस्तिष्क को प्रभावित कर सकती है। तेज बुखार, सिरदर्द, दौरे या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि समय पर इलाज जीवन बचा सकता है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

स्ट्रोक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें जल्दी पहचान और तुरंत इलाज बहुत जरूरी होता है। चेहरे का झुकना, बोलने में कठि...
17/03/2026

स्ट्रोक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें जल्दी पहचान और तुरंत इलाज बहुत जरूरी होता है। चेहरे का झुकना, बोलने में कठिनाई या शरीर के एक हिस्से में कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

16/03/2026

|| क्या आपका प्रजनन स्वास्थ्य सुरक्षित है?

प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी गलत धारणाएँ और मिथक कई बार लोगों को सही जानकारी और समय पर जांच से दूर कर देते हैं — इसलिए जागरूकता बेहद ज़रूरी है।

यौन स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों और गलत जानकारियों को समझिए।

डॉ. रिज़वाना शाहीन
वरिष्ठ प्रोफेसर ओबीजी, उम्मेद अस्पताल जोधपुर , राजस्थान से जानिए

सही जानकारी अपनाइए, नियमित जांच कराइए और सुरक्षित स्वास्थ्य आदतें विकसित कीजिए।

थोड़ी सी जागरूकता, स्वस्थ जीवन की बड़ी सुरक्षा — आज ही अपनाइए Healthy & Informed Lifestyle.

16/03/2026

आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में HPV वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

यह पहल महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करते हुए एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

न्यूरोनैविगेशन एक आधुनिक तकनीक है जो ब्रेन सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को मस्तिष्क के भीतर सटीक स्थान देखने में मदद करती है...
16/03/2026

न्यूरोनैविगेशन एक आधुनिक तकनीक है जो ब्रेन सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को मस्तिष्क के भीतर सटीक स्थान देखने में मदद करती है। 3D इमेजिंग के माध्यम से यह सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाती है, जिससे आसपास के स्वस्थ हिस्सों को कम नुकसान होता है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च 2026टीकाकरण हमें कई खतरनाक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित तरीका है। समय ...
16/03/2026

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च 2026

टीकाकरण हमें कई खतरनाक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित तरीका है। समय पर लगाए गए टीके न केवल बच्चों बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आइए इस राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर संकल्प लें कि हम अपने बच्चों और परिवार के हर सदस्य का समय पर टीकाकरण करवाएँगे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज का निर्माण करेंगे।

हर टीका – एक सुरक्षा कवच।

15/03/2026
स्वस्थ और विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आज विकसित राजस्थान रन 2026 का आयोजन राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में किया गया।...
15/03/2026

स्वस्थ और विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आज विकसित राजस्थान रन 2026 का आयोजन राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में किया गया।

जयपुर में यह रन प्रातः 6:30 बजे अमर जवान ज्योति (जनपथ) से शुरू होकर सवाई मानसिंह स्टेडियम का पूर्ण चक्कर लगाते हुए टोंक रोड, रामबाग सर्किल और डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल से होते हुए पुनः अमर जवान ज्योति तक आयोजित की गई।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिट राजस्थान का संदेश देना रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, चिकित्सकों और आम नागरिकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वस्थ और विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आज विकसित राजस्थान रन 2026 का आयोजन राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में किया गया।...
15/03/2026

स्वस्थ और विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आज विकसित राजस्थान रन 2026 का आयोजन राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में किया गया।

जयपुर में यह रन प्रातः 6:30 बजे अमर जवान ज्योति (जनपथ) से शुरू होकर सवाई मानसिंह स्टेडियम का पूर्ण चक्कर लगाते हुए टोंक रोड, रामबाग सर्किल और डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल से होते हुए पुनः अमर जवान ज्योति तक आयोजित की गई।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिट राजस्थान का संदेश देना रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, चिकित्सकों और आम नागरिकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Address

Saket Colony, Adarsh Nagar
Jaipur
302007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Medical Education, Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram