CMHO IEC Jalore

CMHO IEC Jalore चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जालोर

निजी चिकित्सालय संचालको की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।पीसीपीएनडीटी, एनटीईपी ओर टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।
16/03/2026

निजी चिकित्सालय संचालको की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।
पीसीपीएनडीटी, एनटीईपी ओर टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

जब इलाज ज़रूरी हो,तो खर्च मजबूरी नहीं बनना चाहिए।मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत बोन मैरो ट्रांसप्लांट जै...
14/03/2026

जब इलाज ज़रूरी हो,
तो खर्च मजबूरी नहीं बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे महंगे इलाज अब निःशुल्क उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत संकल्प, हर जरूरतमंद के साथ।

हर बेटी की सेहत और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।समय पर HPV टीकाकरण करवाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव ह...
14/03/2026

हर बेटी की सेहत और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
समय पर HPV टीकाकरण करवाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

भ्रामक जानकारी से बचें और सही मार्गदर्शन के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।
आइए, अपनी बेटियों को सुरक्षित भविष्य दें।

#निरामय_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक मजबूत पहल।देशभर में चल रहे निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की 1.2 करोड़ बालिकाओं क...
14/03/2026

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक मजबूत पहल।

देशभर में चल रहे निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की 1.2 करोड़ बालिकाओं को मिलेगी सुरक्षा की मजबूत ढाल।

आइए जागरूक बनें और इस अभियान का हिस्सा बनें।

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक मजबूत पहल।देशभर में चल रहे निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान के तहत नताशा पुत्री डॉ. भजनाराम विश्नो...
14/03/2026

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक मजबूत पहल।

देशभर में चल रहे निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान के तहत नताशा पुत्री डॉ. भजनाराम विश्नोई बीसीएमओ जालौर ने टीका लगवाकर स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम।

आइए, हम भी जागरूक बनें और बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए HPV टीकाकरण अवश्य करवाएँ

Protection should never depend on affordability.HPV vaccine is available free of cost for all 14-year-old girls at the n...
13/03/2026

Protection should never depend on affordability.

HPV vaccine is available free of cost for all 14-year-old girls at the nearest government health facility.



  | आज ही एक व्यापक नेत्र परीक्षण का समय निर्धारित करें।क्या आप जानते हैं कि आँखों का बढ़ा हुआ दबाव चुपचाप आपकी दृष्टि क...
13/03/2026

| आज ही एक व्यापक नेत्र परीक्षण का समय निर्धारित करें।

क्या आप जानते हैं कि आँखों का बढ़ा हुआ दबाव चुपचाप आपकी दृष्टि को नुकसान पहुँचा सकता है?

नियंत्रण रखें - आज ही एक व्यापक नेत्र परीक्षण का समय निर्धारित करें। आइए मिलकर रोके जा सकने वाले अंधेपन को रोकें।

गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जाँच हर 5 वर्ष में अवश्य कराएँ। समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और सुरक्षित भविष्य की दिश...
13/03/2026

गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जाँच हर 5 वर्ष में अवश्य कराएँ। समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में यह जाँच निःशुल्क उपलब्ध है।आज ही संपर्क करें।


12/03/2026
लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज़ किडनी को नुकसान पहुँचा सकती है। नियमित शुगर जांच, स्वस्थ आहार और डॉक्टर की सलाह से दवा ...
12/03/2026

लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज़ किडनी को नुकसान पहुँचा सकती है। नियमित शुगर जांच, स्वस्थ आहार और डॉक्टर की सलाह से दवा लेने से किडनी को सुरक्षित रखा जा सकता है।

पेनकिलर दवाओं का ज्यादा और लंबे समय तक उपयोग किडनी को नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएँ न लें और...
12/03/2026

पेनकिलर दवाओं का ज्यादा और लंबे समय तक उपयोग किडनी को नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएँ न लें और दर्द होने पर सही उपचार के लिए विशेषज्ञ से परामर्श करें।

किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर से विषैले पदार्थ निकालने, पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखने ...
12/03/2026

किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर से विषैले पदार्थ निकालने, पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखने तथा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। किडनी से जुड़ी बीमारियाँ अक्सर धीरे-धीरे बढ़ती हैं और शुरुआत में इनके लक्षण स्पष्ट नहीं होते। इसलिए सूजन, पेशाब में बदलाव, थकान या भूख कम लगना जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। इस विश्व किडनी दिवस पर किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ और नियमित जांच कराकर अपनी किडनी को सुरक्षित रखें।

Address

Jalore
343001

Telephone

+912973222246

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMHO IEC Jalore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to CMHO IEC Jalore:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram