Janjgir District

Janjgir District Official account of Chhattisgarh's Janjgir District. Follow for updates, news and information

सुशासन तिहार 2026: अब हर समस्या का समाधान आपके द्वार🗓️ 5 मई 2026📍 स्थान: गोशाला स्कूल परिसर, नगर पालिका जांजगीर-नैलाजनसम...
01/05/2026

सुशासन तिहार 2026: अब हर समस्या का समाधान आपके द्वार

🗓️ 5 मई 2026
📍 स्थान: गोशाला स्कूल परिसर, नगर पालिका जांजगीर-नैला

जनसमस्या निवारण शिविर में अपनी समस्याएँ रखें और पाएँ त्वरित समाधान।

👉 वार्ड क्रमांक 1 से 10 के नागरिक अवश्य शामिल हों।

संवाद से सम्पूर्ण समाधान



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों का किया गया सम्मानCMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
01/05/2026

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों का किया गया सम्मान

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

जिले में जनगणना हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य प्रारंभ          CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Census Ind...
01/05/2026

जिले में जनगणना हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य प्रारंभ



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Census India 2027

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने आगामी 3 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वा...
01/05/2026

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने आगामी 3 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

01/05/2026

सुशासन तिहार 2026: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” का होगा आयोजन

ग्राम पंचायत एवं वार्डवार आयोजित होंगे शिविर

जांजगीर-चांपा 01 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शिविरों में आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर निराकरण, शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं ।

कब और कहाँ होगा शिविर का आयोजन -

ग्राम पंचायतों में 2 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के सरखों क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरखों में शिविर आयोजित होगा। इस क्लस्टर में सरखों, करमंदी, तेन्दूभांठा, खोखसा, सिवनी, पाली, कन्हाईबंद, बोड़सरा, मरकाडीह, हाथीटिकरा, बनारी, खोखरा, पुटपुरा, पेण्ड्री (जां.), धाराशिव (खो.), मेंहदा, सेवई, कुटरा, कुथुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 5 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के सेमरिया क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शिविर लगेगा, जिसमें सेमरिया, कोनार, मुलमुला, नंदेली, भैंसो, झिलमिली, कोसा, डिघोरा, बोरसी, जेवरा, कोसीर, केसला, झूलन, चोरभट्ठी, खपरी, जोगीडीपा, पचरी, लगरा, सिल्ली, चण्डीपारा पंचायतें शामिल हैं। 6 मई को जनपद पंचायत अकलतरा के तिलई क्लस्टर में शासकीय हाई स्कूल तिलई में शिविर आयोजित होगा। इसमें तिलई, तरौद, आरसमेंटा, अमोरा, झलमला, पकरिया (झू.), रोगदा, सोनसरी, अर्जुनी, करूमहूँ, परसदा (रें.), बनाहिल, लटिया, मुरलीडीह, रसेडा, तागा, पौना, अमरताल एवं किरारी पंचायतें शामिल हैं। 7 मई को जनपद पंचायत बलौदा के भिलाई क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई में शिविर लगेगा, जिसमें भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच, दहकोनी पंचायतें शामिल हैं। 8 मई को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के लखुरी क्लस्टर में पी.एम.श्री प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला लखुरी में शिविर आयोजित होगा, जिसमें हथनेवरा, अफरीद, पचोरी, सोंठी, पिपरदा, पुछेली, भवंरमाल, रोहदा, खपरीडीह, भदरा, झर्रा, परसपाली च., सरवानी, मोहगांव, पोड़ीशंकर, मौहाडीह च. लखाली, लखुर्री पंचायत शामिल हैं। 12 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के भड़ेसर क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भड़ेसर में शिविर लगेगा, जिसमें भड़ेसर, धुरकोट, अकलतरी, मौहाडीह, पीथमपुर, नवापारा, कनई, अमोदा, भादा, गौद, भैंसदा, पचेडा, सुकली, मुनुन्द, धनेली, भैंसमुड़ी, दूरी, हरदी, कर्रा पंचायतें शामिल हैं। 13 मई को जनपद पंचायत अकलतरा के परसाही (नाला) क्लस्टर में पूर्व माध्यमिक शाला परसाही (नाला) में शिविर आयोजित होगा, जिसमें कल्याणपुर, अकलतरी, अमलीपाली, पड़रिया, परसाही (नाला), फरहदा, सांकर, सोनादूला, कोटमीसोनार, कटघरी, चंगोरी, पोडीदल्हा, मधुवा, पिपरसत्ती, चंदनिया, पिपरदा, बाना, परसाही (बाना), पकरिया (ल) पंचायतें शामिल हैं। 14 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के तनौद क्लस्टर में हाई स्कूल तनौद में शिविर लगेगा, जिसमें तनौद, ससहा, खरखोद, मुड़पार चु., चुरतेला, मेंकरी, भुईगांव, कमरीद, खरगहनी, खोरसी, देवरी, पंडरिया, खोखरी, कोडाभाट, रसौटा, सिर्री, हिरीं, धनगांव, डोंगाकोहरौद, भिलौनी पंचायतें शामिल हैं। 15 मई को जनपद पंचायत बलौदा के जर्वे-च क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जर्वे में शिविर आयोजित होगा, जिसमें जर्वे-च, पिसौद, उदेबंद, बिरगहनी-च, कुलीपोटा, बसंतपुर, लछनपुर, मड़वा, कुदरी, महुदा-च, उच्चभिट्ठी, जाटा, कमरीद, सिवनी-च, कुरदा, कोसमंदा, बालपुर, रैनपुर, नवागांव पंचायतें शामिल हैं। 19 मई को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बंसुला क्लस्टर में पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में शिविर लगेगा, जिसमें सोनाईडीह, गोंविदा, करनौद, नक्टीडीह, चोरहादेवरी, तालदेवरी, बोरसी, गतवा, सिलादेही, देवरानी, बंसतपुर, देवरहा, बिर्रा, कपिस्दा, बंसुला, सेमरिया, बनडभरा, सोनादह पंचायतें शामिल हैं। 20 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के अमोरा क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमोरा में शिविर आयोजित होगा, जिसमें अमोरा, सेंदरी, महंत, खैरा, दर्री, घुठिया, चौराभांठा, अवरीद, चोरभट्ठी, बुड़ेना, जगमहंत, सिंऊड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेन्दुआ, गिद्धा, पोंड़ी, कोटिया पंचायतें शामिल हैं। 21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के बिलारी क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलारी में शिविर लगेगा, जिसमें बिलारी, धरदेई, लोहर्सी, महका, मेंहदी, बुंदेला, भंवतरा, पनगांव, कोसला, पेण्ड्री, बारगांव, चेउडीह, कुटराबोड़, भदरा, डुड़गा, मुड़पार ब, मेंउ, कोहका, पकरिया पंचायतें शामिल हैं। 22 मई को जनपद पंचायत अकलतरा के कापन क्लस्टर में पी.एम.श्री प्राथमिक शाला कापन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें कापन, बम्हनी, खिसोरा, बरपाली, मुडपार, करहीडीह, पचरी, साजापाली, खोंड़, कटनई, हरदी, बुचीहरदी, बिरकोनी, भैसतरा, बरगवां, कोटगढ़, खटोला, महमदपुर पंचायतें शामिल हैं। 26 मई को जनपद पंचायत बलौदा के खेजा क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैजा में शिविर लगेगा, जिसमें खैजा, नवगवां, बेलटुकरी, पंतोरा, हेड़सपुर, बक्सरा, अंगारखार, करमा, कण्डरा, गतवा, केराकछार, बोकरेल, बोकरामुड़ा, परसदा, पुरेना, देवरी, - पहरिया, करमंदा, औराईखुर्द, औराईकला, जर्वे-ब, बैजलपुर, खोहा पंचायतें शामिल हैं। 2 जून को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के कुम्हारीकला क्लस्टर में प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारीकला में शिविर आयोजित होगा, जिसमें चोरिया, नवागांव, सोनियापाठ, रिस्दा, परसापाली रि., संजयग्राम, बघौदा, अमरूवा, देवरी, दर्रीबंजर, खम्हिया, लच्छनपुर, कुम्हारीकला, झरना, कचंदा, गिधौरी, मौहाडीह गि. पोड़ीकला, दारंग, कड़ारी, दुरपा, सरहर, भागोडीह पंचायतें शामिल हैं। 3 जून को जनपद पंचायत नवागढ़ के किरारी क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी में शिविर लगेगा, जिसमें किरीत, पेण्ड्री (नवा.), केरा, देवरी, गंगाजल, भठली, उदयभांठा, तुलसी, नगारीडीह, कनस्दा, सिंघुल, कसेला, करमंदी (के.), पचरी, मिसदा, बरगांव, खैरताल, नेगुरडीह, ठकुरदिया पंचायतें शामिल हैं।4 जून को जनपद पंचायत नवागढ़ के कचंदा क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कचंदा में अंतिम शिविर आयोजित होगा, जिसमें कचंदा, सलखन, खिसोरा, मुड़पार (खि.), बरभांठा, कुकदा, रिंगनी, बेल्हा, बोरदा, कामता, गोधना, कुरियारी, तुस्मा, मुड़पार (शि.), दुरपा, कटौद, कांसा, धाराशिव (रो.), रोगदा पंचायतें शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को तत्काल राहत मिल सके और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे।

नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविर -

जिले के नगरीय निकायों में नगर पालिका जांजगीर-नैला में 5 मई को गोशाला स्कूल परिसर में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा 13 मई को सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में वार्ड क्रमांक 11 से 25 तक के लिए शिविर लगाए जाएंगे।नगर पालिका चांपा में 6 मई को वार्ड क्रमांक 01 रुद्रेश्वर प्रसारण सिंह सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 1 से 10 एवं 26-27 तथा 15 मई को छत्रपति शिवाजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) में वार्ड क्रमांक 11 से 25 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे। वहीं नगर पालिका अकलतरा में 8 मई को राजेंद्र सिंह उ.मा.वि. वार्ड 05 में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा 14 मई को कंवर भवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय वार्ड 12 में वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के लिए शिविर लगाए जाएंगे।नगर पंचायत नवागढ़ में 12 मई को प्रगति क्लब में वार्ड क्रमांक 01 से 15, नगर पंचायत शिवरीनारायण में 19 मई को सत्संग भवन में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तथा नगर पंचायत बलौदा में 2 जून को नगर पंचायत कार्यालय में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में नगर पंचायत सारागांव में 08 मई को सांस्कृतिक भवन में, नगर पंचायत राहोद में 10 जून को नगर पंचायत सभाकक्ष में, नगर पंचायत खरौद में 26 मई को सभाकक्ष में, नगर पंचायत नरीयरा में 02 जून को सभाकक्ष में तथा नगर पंचायत पामगढ़ में 28 मई को सभाकक्ष में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा नगर पंचायत बम्हनीडीह में 4 जून को बजरंग मंदिर चौक में भी संबंधित वार्डों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

01/05/2026

पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय और प्रयास कर रही है, जो सीधे नागरिकों के जीवन को सरल, सुगम और सशक्त बनाते हैं।

‘सुशासन तिहार’ इसी सोच का सशक्त प्रतिबिंब है। एक ऐसा जनआंदोलन, जो जनभागीदारी को बढ़ाते हुए विकास को नई गति और दिशा दे रहा है, तथा शासन और जनता के बीच विश्वास को और प्रगाढ़ बना रहा है।




CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

01/05/2026

श्रमिक ही विकसित छत्तीसगढ़ के सच्चे शिल्पकार हैं। श्रमिकों के परिश्रम से ही प्रदेश की प्रगति की नींव मजबूत होती है।

सुशासन सरकार आपके जीवन को सुरक्षित, सम्मानजनक और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमने श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, पारदर्शिता के साथ, संवेदनशीलता के साथ ताकि हर पात्र हितग्राही तक उसका पूरा अधिकार पहुंच सके।

श्रमवीरों का सशक्तीकरण ही सुशासन सरकार की सबसे बड़ी पहचान है, और यही छत्तीसगढ़ के विकास का सबसे मजबूत आधार है।



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

राष्ट्र निर्माण  में योगदान देने वाले समस्त श्रमिक भाई बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सादर नमन
01/05/2026

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले समस्त श्रमिक भाई बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सादर नमन

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
01/05/2026

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

01/05/2026

हर नागरिक की सुनवाई, हर मुद्दों का समाधान
यही है सुशासन तिहार 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार का शुभारंभ हो रहा है। यह तिहार सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी सेतु है।

इस पहल के माध्यम से आमजन सीधे प्रशासन तक अपने मुद्दे पहुंचा सकेंगे और उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य होगा। गांव-गांव, शहर-शहर में शिविरों के माध्यम से जनसुनवाई, मुद्दों का निराकरण और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai

01/05/2026

हर नागरिक की सुनवाई, हर मुद्दों का समाधान
यही है सुशासन तिहार 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार का शुभारंभ हो रहा है। यह तिहार सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी सेतु है।

इस पहल के माध्यम से आमजन सीधे प्रशासन तक अपने मुद्दे पहुंचा सकेंगे और उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य होगा। गांव-गांव, शहर-शहर में शिविरों के माध्यम से जनसुनवाई, मुद्दों का निराकरण और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai

सुशासन तिहार 2026: समाधान अब आपके द्वारजनता की हर समस्या का होगा समाधानमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आमजन...
01/05/2026

सुशासन तिहार 2026: समाधान अब आपके द्वार

जनता की हर समस्या का होगा समाधान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आमजन की समस्या का समाधान करने जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

📍 स्थान: शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, सरखों
🗓️ दिनांक: 2 मई 2026

#सुशासनतिहार2026

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Address

Janjgir
495671

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janjgir District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Janjgir District:

Share