29/10/2021
.प्रश्न:- शादी के छह साल बीत चुके हैं अभी तक पिता नहीं बना पत्नी को ल्यूकोरिया की शिकायत है। क्या करूं।
जगदीश कुमार, दरिहारा दरियापुर
उत्तर:- पति-पत्नी के बांझपन की जांच करानी होच्ी। अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। ल्यूकोरिया भी दवा ठीक हो सकता है परेशान न हों।
प्रश्न:- शादी के एक साल बाद भी मासिक अनियमित है।
पूजा कुमारी 20 वर्ष, मशरक
उत्तर:-पेडू में दर्द की शिकायत हो। इसके लिए किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। पूरी जांच के बाद ही दवा दी जा सकती है।
प्रश्न:- मासिक के समय होती है खुजली। नेहा कुमारी 22 वर्ष, नेहरू चौक
उत्तर:- मासिक के समय ख्याल रखना चाहिए। नेपकिन अच्छे क्वालिटी का हो। घर में रखे कपड़े का इस्तेमाल न करें, साफ-सफाई पर ध्यान दें।
प्रश्न:- प्राइवेट पार्ट में अंदर की तरफ सूजन हो गया है। कुमारी रत्ना, प्रभुनाथ नगर
उत्तर :- यह वाइथोमिक शिष्ट है यह दवा से ठीक नहीं होता है इसे निकालना पड़ता है, स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
प्रश्न :- मासिक धर्म अनियमित है। पूजा कुमारी, सलेमपुर
उत्तर :- मासिक अनियमित होना हार्मोनल इनवैलेंस है। इसकी जांच होने पर ठीक हो सकता है। विशेषज्ञ से संपर्क करें।
प्रश्न :- पेडू तथा घुटने में रहता है दर्द। अमिता देवी, बनियापुर
उत्तर :-यह परेशानी थाइराइड के कारण भी हो सकती है। इसकी जांच कराकर दवा लें और नियमित व्यायाम करें। स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।