25/02/2026
दिनांक 24 फरवरी 2026 को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी के शैक्षणिक परिसर मैं अवस्थित कृषि विज्ञान संस्थान में विश्वविद्यालय के आदरणीय कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय जी की प्रेरणा से कृषि विज्ञान संस्थान, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी एवं परख ब्लड बैंक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि परख ब्लड बैंक के निदेशक आदरणीय डॉ. बी.के. गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर आदरणीय प्रोफेसर आर.के.सैनी जी के द्वारा की गई , कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी के उपकुलसचिव आदरणीय सुनील सेन जी रहे ।
रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां वीणा वादिनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इसके उपरांत कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षणिक समन्वयक आदरणीय डॉ जितेन्द्र कुमार बबेले जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि महोदय एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि डॉ.बी.के. गुप्ता जी ने रक्तदान से संबंधित सभी बारीक तकनीकों एवं चिकित्सा सम्बन्धी भ्रांतियों, रक्तदान के महत्व पर विस्तार से छात्र- छात्राओं को अवगत कराते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय प्रोफेसर आर.के.सैनी जी ने बच्चों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, आपके द्वारा दान किया गया रक्त कई व्यक्तियों की जान बचा सकता है और रक्तदान अमूल्य है।
इसके अलावा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपकुलसचिव महोदय ने भावनात्मक रूप से बच्चों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कृषि विज्ञान संस्थान की रक्तदान शिविर आयोजित कराने के लिए कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षणिक समन्वयक डॉ जितेन्द्र कुमार बबेले जी एवं विभाग के सभी शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की । रक्तदान शिविर में विभाग के सम्मानित शिक्षक आदरणीय डॉ संतोष पांडेय जी द्वारा भी बात रखते हुए बच्चों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही सर्वप्रथम रक्तदान भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन विभाग की शिक्षिका मिस दीपमाला जैन, मिस अनिदुआ बानो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपकुलसचिव महोदय जी ने भी रक्तदान के लिए छात्रों को प्रेरित करने एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वयं रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्थान के कई विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में कृषि संस्थान के सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने के लिए उनका आभार शैक्षणिक समन्वयक डॉ जितेन्द्र कुमार बबेले जी द्वारा व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर संस्थान के सम्मानित शिक्षक डॉ हरपाल सिंह जी, डॉ महीपत यादव जी, डॉ एस हाश्मी जी, डॉ अवनीश कुमार जी, श्री जे एन तिवारी जी, डॉ नवीन कुमार जी, डॉ मौसमी सैय्यद जी, डॉ अलका श्रीवास्तव जी, डॉ मेहजबी हाश्मी जी, डॉ दिलीप गुप्ता जी , डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ अनुराधा झा जी, डॉ मनीष द्विवेदी जी, डॉ बुद्धेश प्रताप जी, डॉ धनीराम राजपूत जी, डॉ प्रियंका गंगेले जी, डॉ अनुराग दुबे, डॉ सौरभ सिंह एवं डॉ मनीष कुमार एवं शैक्षणिक कर्मचारियों के रूप में श्री रविंद्र नायक, श्री सचिन कुमार राजपूत,श्री सुरेंद्र एवं श्री रामकिंकर वह सफाई कर्मचारी श्रीमती गुड्डी आदि सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे ।